ममता कुलकर्णी: बोल्ड फोटोशूट से साध्वी तक

मनोरंजन समाचार

ममता कुलकर्णी: बोल्ड फोटोशूट से साध्वी तक
ममता कुलकर्णीबॉलीवुडअभिनेत्री
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 59 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

ममता कुलकर्णी, 90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री, महाकुंभ में अपनी साध्वी पहचान को लेकर चर्चा में हैं। उनकी बोल्ड फोटोशूट्स आज भी याद रखी जाती हैं, जिसने उन्हें उस समय सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक बना दिया था।

बॉलीवुड की 90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी इस समय चर्चा में हैं। वह महाकुंभ में नजर आई हैं। लंबे समय से वह खुद को एक साध्वी बताती रही हैं और जल्द ही वह महाकुंभ में महामंडलेश्वर भी बनने जा रही हैं। लेकिन जब भी बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी का ज़िक्र होता है तो उनकी अभिनय से ज्यादा बोल्ड फोटोशूट ही दर्शकों को याद आता है। नब्बे के दशक में ममता कुलकर्णी ने अपने टॉपलेस फोटोशूट से हंगामा ही मचा दिया था। वह अपने समय की सबसे बोल्ड अभिनेत्री बन गई थीं। ममता ने यह फोटोशूट एक मैगजीन के लिए करवाया था। जब

वह मैगजीन छपकर आई तो फैंस ममता की तस्वीरें देखकर हैरान रह गए। बॉलीवुड में भी उनके इस लुक की खूब चर्चा हुई। ऐसा कहा जाता है कि उस समय ममता कुलकर्णी की टॉपलेस फोटो देखकर कई दर्शकों की तो नींद उड़ गई थी। टॉपलेस फोटो पर विवाद भी हुआ। ममता कुलकर्णी ने जो टॉपलेस फोटोशूट करवाया था, उस पर विवाद भी खूब हुआ। ममता के कुछ फैंस को ही इस फोटोशूट को देखकर बुरा लगा। दरअसल, वह फिल्मों में एक साधारण लड़की का रोल अब तक कर रही थीं। ऐसे में ममता का बोल्ड लुक देखकर फैंस को धक्का लगा। लेकिन कहा जाता है कि जिस मैगजीन में यह फोटो छपी, उसकी कीमत 5 गुना बढ़ गई थी। आगे भी बोल्ड फोटोशूट करवाए ममता कुलकर्णी ने सिर्फ एक ही बार बोल्ड फोटोशूट नहीं करवाया। वह बिकनी फोटोशूट और शॉर्ट ड्रेसेस में फोटोशूट करवाती रहीं। फिल्मों में जरूर ममता बहुत बोल्ड लुक में नहीं दिखीं लेकिन उनका अंदाज ग्लैमरस जरूर होता था। अब बदल रही हैं अपनी जिंदगी कई सालों से ममता कुलकर्णी फिल्मों से दूर हैं। वह खुद को एक साध्वी बताती हैं, साथ ही एक संन्यासी सा जीवन भी जीने की बात करती हैं। हाल ही में महाकुंभ में ममता पहुंचीं और जल्द ही वह अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करेंगी। वैसे उनका निजी जीवन विवादों में घिरा रहा है, उनका नाम ड्रग्स केस में भी आया था। बाद में कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

ममता कुलकर्णी बॉलीवुड अभिनेत्री महाकुंभ साध्वी फोटोशूट बोल्ड 90 के दशक

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ममता कुलकर्णी: बोल्ड फोटोशूट से महामंडलेश्वर तकममता कुलकर्णी: बोल्ड फोटोशूट से महामंडलेश्वर तकबॉलीवुड की 90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अपने बोल्ड फोटोशूट से हंगामा मचाया था। अब वे महाकुंभ में पहुंचकर महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं।
और पढो »

ममता कुलकर्णी से यामाई ममता नंद गिरी तक: बॉलीवुड की हसीना संन्यासी बन गईंममता कुलकर्णी से यामाई ममता नंद गिरी तक: बॉलीवुड की हसीना संन्यासी बन गईंबॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यासी बनकर अपने जीवन में एक नया मोड़ लिया है। 25 साल बाद भारत लौटकर उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पिंडदान किया और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं। अब उनकी पहचान यामाई ममता नंद गिरी के नाम से होगी।
और पढो »

90s की टॉप एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की 'डिवाइन टेंपल खुजराहो': बोल्ड सीन्स से भरी बी-ग्रेड फिल्म90s की टॉप एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की 'डिवाइन टेंपल खुजराहो': बोल्ड सीन्स से भरी बी-ग्रेड फिल्मयह लेख 90s की लोकप्रिय एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की एक बी-ग्रेड फिल्म 'डिवाइन टेंपल खुजराहो' के बारे में बताता है। फिल्म के बोल्ड सीन्स, निर्देशक, और ममता कुलकर्णी के बॉलीवुड करियर पर इसके प्रभाव को उजागर करता है।
और पढो »

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगीममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगीबॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। उन्होंने अपने आध्यात्मिक यात्रा को जारी रखते हुए महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए भारत वापस आ गई हैं।
और पढो »

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने स्वीकार किया किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधिबॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने स्वीकार किया किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधिममता कुलकर्णी, जिन्होंने बॉलीवुड में फिल्मों में काम किया, अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में जानी जाएंगी। उन्होंने महाकुंभ के दौरान संन्यास लिया और अपना पिंडदान किया।
और पढो »

दिशा पाटनी के बोल्ड फोटोशूट ने इंटरनेट पर लगाई आगदिशा पाटनी के बोल्ड फोटोशूट ने इंटरनेट पर लगाई आगदिशा पाटनी ने हाल ही में एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह रेड कलर की बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-03-28 14:35:21