बॉलीवुड की 90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अपने बोल्ड फोटोशूट से हंगामा मचाया था। अब वे महाकुंभ में पहुंचकर महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं।
बॉलीवुड की 90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी इस समय चर्चा में हैं। वे महाकुंभ में नज़र आई हैं और लंबे समय से वे खुद को एक साध्वी बताकर रहती रही हैं। जल्द ही वे महाकुंभ में महामंडलेश्वर भी बनने जा रही हैं। लेकिन जब भी बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी का जिक्र होता है तो उनकी अभिनय से ज्यादा बोल्ड फोटोशूट ही दर्शकों को याद आता है। 90 के दशक में ममता कुलकर्णी ने अपने टॉपलेस फोटो शूट से हंगामा मचा दिया था। उन्होंने एक मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। जब मैगजीन छपकर आई तो फैंस ममता की तस्वीरें
देखकर हैरान रह गए। बॉलीवुड में भी उनके इस लुक की खूब चर्चा हुई। ऐसा कहा जाता है कि उस समय ममता कुलकर्णी की टॉपलेस फोटो देखकर कई दर्शकों की नींद उड़ गई थी। टॉपलेस फोटो पर विवाद भी हुआ था। ममता कुलकर्णी ने जो टॉपलेस फोटो शूट करवाया था, उस पर विवाद भी खूब हुआ। ममता के कुछ फैंस को ही इस फोटोशूट को देखकर बुरा लगा। दरअसल, वह फिल्मों में एक साधारण लड़की का रोल अब तक कर रही थीं। ऐसे में ममता का बोल्ड लुक देखकर फैंस को धक्का लगा। लेकिन कहा जाता है कि जिस मैगजीन में यह फोटो छपी, उसकी कीमत 5 गुना बढ़ गई थी। आगे भी बोल्ड फोटोशूट करवाए ममता कुलकर्णी ने सिर्फ एक ही बार बोल्ड फोटोशूट नहीं करवाया। उन्होंने बिकनी फोटोशूट और शॉर्ट ड्रेसेस में फोटोशूट करवाती रहीं। फिल्मों में जरूर ममता बहुत बोल्ड लुक में नहीं दिखीं लेकिन उनका अंदाज ग्लैमरस जरूर होता था। अब बदल रही हैं अपनी जिंदगी कई सालों से ममता कुलकर्णी फिल्मों से दूर हैं। वे खुद को एक साध्वी बताती हैं, साथ ही एक संन्यासी सा जीवन भी जीने की बात करती हैं। हाल ही में महाकुंभ में ममता पहुंचीं और जल्द ही वे अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करेंगी। वैसे उनका निजी जीवन विवादों में घिरा रहा है, उनका नाम ड्रग्स केस में भी आया था। बाद में कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था।
ममता कुलकर्णी बॉलीवुड फोटोशूट महाकुंभ महामंडलेश्वर साध्वी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ममता कुलकर्णी से यामाई ममता नंद गिरी तक: बॉलीवुड की हसीना संन्यासी बन गईंबॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यासी बनकर अपने जीवन में एक नया मोड़ लिया है। 25 साल बाद भारत लौटकर उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पिंडदान किया और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं। अब उनकी पहचान यामाई ममता नंद गिरी के नाम से होगी।
और पढो »
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगीबॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। उन्होंने अपने आध्यात्मिक यात्रा को जारी रखते हुए महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए भारत वापस आ गई हैं।
और पढो »
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वरममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं. प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा भी पहुंचा हुआ है. यह अखाड़ा 2015 में उज्जैन में स्थापित किया गया था. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी 'टीना मां' के अनुसार, अन्य अखाड़ों की तरह ही किन्नर अखाड़ा भी संचालित होता है.
और पढो »
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बन गई हैंममता कुलकर्णी ने 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर पद ग्रहण किया। उन्होंने संगम में पिंडदान किया और पवित्र जल में डुबकी लगाई। उन्हें श्री यामिनी ममता नन्द गिरी घोषित किया गया है।
और पढो »
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बन गईं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वरउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं. पहले उन्होंने संगम में अपना पिंडदान किया. फिर अखाड़े में ही उनका पट्टाभिषेक हुआ. ममता ने काफी पहले संन्यास ले लिया था. वो साध्वी की जिंदगी जी रही थीं. हाल ही में वो 2015 में स्थापित किन्नर अखाड़ा एक हिंदू धार्मिक संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में समानता और मान्यता देना है. अब, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त करके अखाड़ा अपने संदेश और प्रभाव को और अधिक फैलाने कोशिश कर रहा है.
और पढो »
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कैसे बनीं ममता कुलकर्णी, समझिए पूरा प्रोसेसमता कुलकर्णी को अब यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा. जूना अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी. अभिनेत्री महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में रह रही हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.
और पढो »