Beyond the Breaking News

मरने वालों का आंकड़ा 1600 पार, 3400 से ज्यादा जख्मी, भूकंप से तबाह म्यांमार का मंजर रुला देगा, 10 पॉइंट्स

Myanmar Earthquake समाचार

मरने वालों का आंकड़ा 1600 पार, 3400 से ज्यादा जख्मी, भूकंप से तबाह म्यांमार का मंजर रुला देगा, 10 पॉइंट्स
Thiland EarthquakeMyanmar Earthquake Death TollMyanmar Human Help

Myanmar Earthquake Returns: म्यांमार में फिर डगमगाई धरती, मरने वालों का आंकड़ा 1000 पार

म्यांमार में थके हुए और परेशान बचावकर्मियों ने शनिवार को मदद की गुहार लगाई. वह लगातार भूकंप से नष्ट हुई इमारतों में फंसे सैकड़ों लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. भूकंप की वजह से इमारत की 12 मंजिलें टूटकर सिर्फ छह रह गईं.

वह नीचे की मंजिलों पर गिर गईं. म्यांमार थाईलैंड भूकंप से हुई तबाही के बाद दुनिया मदद का हाथ बढ़ा रही है. इस बीच एक्स के मालिक एलॉन मस्क ने भी मदद की पेशकश की है. उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में स्टारलिंक कम्युनिकेशन में मदद करेगा. स्पेसएक्स की टीम संचार जरूरतों और राहत प्रयासों में सहायता के लिए स्टारलिंक किट देने के लिए तैयार है. म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी तबाही हुई है. इस आपदा में बैंकॉक में 10 लोग मारे गए हैं और 16 घायल हुए हैं.  101 लोग लापता हैं. थाईलैंड के आपदा रोकथाम और शमन विभाग के अनुसार, बैंकॉक और दो अन्य प्रांतों को आपातकालीन आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है. अधिकारी प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन कर रहे हैं. भारत ने शनिवार को म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री पहुंचाई और आपातकालीन मिशन ‘ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत बचाव दलों के साथ हवाई और समुद्री मार्ग से और आपूर्ति भेजी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने म्यांमा के सैन्य जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की और कहा कि भारत उनके देश में आए भीषण भूकंप से मची तबाही से निपटने के प्रयासों में उनके साथ एकजुटता से खड़ा है. म्यांमार में तख्तापलट विरोधी लड़ाकों ने भूकंप राहत के लिए दो हफ्ते के आंशिक युद्धविराम का ऐलान किया है, क्योंकि सेना ने रविवार से राहत कार्य को सुगम बनाने का काम शुरू कर दिया है. पीपुल्स डिफेंस फोर्स "30 मार्च, 2025 से भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में रक्षात्मक कार्रवाइयों को छोड़कर, आक्रामक सैन्य अभियानों में दो हफ्ते का विराम लागू करेगी",ये जानकारी राष्ट्रीय एकता सरकार ने दी. ब्रिटेन ने शनिवार को म्यांमार के लिए मानवीय सहायता के रूप में 10 मिलियन पाउंड देने का वादा किया. ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा,"ब्रिटेन की यह मदद भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत का काम करेगी. लोगों को भोजन, पानी, दवा और आश्रय मुहैया कराया जाएगा. एएफपी के मुताबिक,  म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के 30 घंटे बाद शनिवार को बचावकर्मियों ने मांडले में ढही एक इमारत के मलबे से एक महिला को जिंदा बाहर निकाला. 30 साल की फ्यू ले खांग को जब बचावकर्मियों ने स्काई विला कॉन्डोमिनियम से बाहर निकाला तो वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे. थाईलैंड में आए भीषण भूकंप के दौरान बैंकॉक के पुलिस जनरल अस्पताल के बाहर सड़क पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया.  शुक्रवार को जब भूकंप आया, तब महिला की सर्जरी चल रही थी और डॉक्टरों को अस्पताल खाली करना पड़ा. जिसके बाद सड़क पर ही डिलीवरी करवाई गई. संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने शनिवार को कहा कि भूकंप की वजह से क्षतिग्रस्त सड़कों और बुनियादी ढांचे की वजह से म्यांमार में मानवीय अभियान बाधित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि भूकंप ने प्रमुख सड़कों और पुलों समेत अहम बुनियादी ढांचे को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे मानवीय सहायता के लिए ज़रूरत वाले क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया. बसों को रास्ते में ही रोकना पड़ा. भारत के एक अन्य यात्री अजय ने अपने भयावह अनुभव को साझा करते हुए बताया, "मैं कई बार बैंकॉक गया हूं, लेकिन मुझे हवाई अड्डे तक पहुंचने में कभी इतना समय नहीं लगा. ट्रांसपोर्ट्रेशन इतना खराब था कि 30 मिनट के रास्ते में मुझे तीन से चार घंटे लग गए.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Thiland Earthquake Myanmar Earthquake Death Toll Myanmar Human Help Operation Brahma म्यांमार भूकंप म्यांमार भूकंप मौत म्यांमार भूकंप वीडियो म्यांमार भूकंप बचाव बैंकॉक भूकंप तबाही बैंकॉक भूकंप रेस्क्यू ऑपरेशन

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

'म्यांमार में 1000 लोगों की मौत की आशंका, अस्पतालों में खून की भारी किल्लत', अमेरिकी एजेंसी का दावा'म्यांमार में 1000 लोगों की मौत की आशंका, अस्पतालों में खून की भारी किल्लत', अमेरिकी एजेंसी का दावाअमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) का अनुमान है कि भूकंप से मरने वालों की संख्या 1,000 से अधिक हो सकती है। अस्पतालों में खून की भारी किल्लत की खबरें मिल रही हैं।
और पढो »

Earthquake: म्यांमार से लेकर थाईलैंड तक भूकंप से मची तबाही, मरने वालों की संख्या 1000 के पार, 2300 से ज्यादा घायलEarthquake: म्यांमार से लेकर थाईलैंड तक भूकंप से मची तबाही, मरने वालों की संख्या 1000 के पार, 2300 से ज्यादा घायलEarthquake wreaks havoc from Myanmar to Thailand, death toll crosses 1000, more than 2300 injured । म्यांमार से लेकर थाईलैंड तक भूकंप से मची तबाही, मरने वालों की संख्या 1000 के पार, 2300 से ज्यादा घायल
और पढो »

म्यांमार में विनाशकारी भूकंप : दक्षिण कोरिया का 20 लाख डॉलर की मानवीय सहायता का ऐलानम्यांमार में विनाशकारी भूकंप : दक्षिण कोरिया का 20 लाख डॉलर की मानवीय सहायता का ऐलानम्यांमार में विनाशकारी भूकंप : दक्षिण कोरिया का 20 लाख डॉलर की मानवीय सहायता का ऐलान
और पढो »

म्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1000 से ज्यादा की मौतम्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1000 से ज्यादा की मौतम्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1000 से ज्यादा की मौत
और पढो »

म्यांमार में भूकंप से अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की मौत, 3400 घायल; कई लापताम्यांमार में भूकंप से अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की मौत, 3400 घायल; कई लापताम्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने 1644 लोगों की जान ले ली है। इस भूकंप ने पूरे म्यामांर में तबाही मचा दी है। भूकंप का असर पड़ोसी देश थाईलैंड में भी देखने को मिला। भूकंप के कारण बिजली आपूर्ति प्रणाली में खराबी आ गई और मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि यह भूकंप इस साल का अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप...
और पढो »

Myanmar Earthquake Returns: म्यांमार में फिर डगमगाई धरती, मरने वालों का आंकड़ा 1000 पारMyanmar Earthquake Returns: म्यांमार में फिर डगमगाई धरती, मरने वालों का आंकड़ा 1000 पारMyanmar Earthquake Returns: म्यांमार में फिर डगमगाई धरती, मरने वालों का आंकड़ा 1000 पार...घायलों का आंकड़ा 2000 पार...कई लापता... कई बड़े घर, मंदिर और बिल्डिंग मलबे में तब्दील हुईं...एयरपोर्ट ठप...उड़ानें रद्द...
और पढो »



Render Time: 2026-06-12 14:19:25