Beyond the Breaking News

महाकुंभ के बाद सीएम योगी ने नाविकों का किया सम्मान, अब मिलेगा बीमा कवर और नाव के लिए पैसा

Up Navik Samman News समाचार

महाकुंभ के बाद सीएम योगी ने नाविकों का किया सम्मान, अब मिलेगा बीमा कवर और नाव के लिए पैसा
यूपी नाविक सम्मानमहाकुंभ नाविक योगदाननाविक बीमा उत्तर प्रदेश

UP Navik Samman News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में नाविकों के योगदान की सराहना की और उनके लिए विशेष सुविधाओं की घोषणा की। नाविकों का पंजीकरण, बीमा कवर और ट्रेनिंग का वादा किया। परिवहन चालकों के लिए भी 10,000 रुपये का बोनस घोषित किया। इससे नाविकों में खुशी देखने को...

महाकुंभनगर/प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में नाविकों के योगदान को लेकर उनके साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नाविकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की। सीएम योगी ने कहा कि नाव चालकों को सरकार विशेष सुविधाएं देगी, जिसके तहत पहले नाविकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद नाव के लिए पैसा और 5 लाख रुपये तक बीमा कवर की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।त्रिवेणी संकुल में नाविकों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ के भव्य, दिव्य व सफल आयोजन में नाविकों के योगदान की सराहना की और सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने नाविकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान भारत माता की जय, गंगा मैया की जय और हर गंगा के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। नाव चालकों की विशेष भूमिकामुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस तरह से निषादराज ने त्रेता युग में भगवान श्रीराम को गंगा पार कराई थी, उसी परंपरा को आज भी हमारे नाविक निभा रहे हैं। करोड़ों लोगों ने संगम में पहली बार स्नान किया, जिसमें नाव चालकों की विशेष भूमिका रही है, इसीलिए आज हम सभी आपके स्वागत के लिए यहां उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि श्रृंगवेरपुर में भगवान श्रीराम और निषादराज की इतनी बड़ी प्रतिमा यहां स्थापित की गई। सरकार देगी नाविकों को विशेष सुविधाएंमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाविकों और निषाद समाज के कल्याण के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मत्स्य पालन से जुड़े हुए सभी लोगों के कल्याण के लिए डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कोष से एक योजना के तहत नाव उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए हर नाविक का पंजीकरण होगा और उसे सुरक्षा बीमा भी मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि किसान आपदा योजना के तहत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की तरह ही आपदा पर 5 लाख की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे ही नौका संचालन से जुड़े लोगों को भी यह सुविधा मिले, इसके लिए उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। नाव के लिए पैसे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, जिनका स्वास्थ्य बीमा कवर नहीं है, उन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर 5 लाख का बीमा कवर भी करवाएंगे। नाव संचालन से जुड़े लोगों को विशेष सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं को दी सेवामुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। इसमें नाविकों ने अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, इन 45 दिनों में प्रत्येक नाविक ने अपनी मेहनत से लाखों रुपये कमाए होंगे। इतना बड़ा व्यवसाय पहले कभी देखने को नहीं मिला। यह सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि पूर्वजों की परंपरा का पालन भी है।प्रयागराज के ऐतिहासिक जल प्रवाह की तारीफसीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंचाई विभाग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर संगम में इतना जल स्तर वर्षों बाद देखा गया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसके बाद नाविक संघ के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग की वजह से नाविकों को बहुत बड़ा रोजगार का अवसर मिला है। इसके बाद उन्होंने मांगों को लेकर एक पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा है।परिवहन चालकों को भी मिलेंगे 10 हजार रुपयेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाविकों के बाद यूपी रोडवेज के चालकों से भी संवाद किया और महाकुंभ के दौरान उनकी सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने महाकुंभ में रोडवेज की बसों के संचालन से जुड़े चालकों के लिए 10 हजार रुपये अतिरिक्त बोनस का ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बसों के माध्यम से महाकुंभ में 3.

75 करोड़ यात्री को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया गया। अनेक ऐसे यात्रियों के लिए रोडवेज बड़ा सहारा बना, जहां रेलवे की सुविधा नहीं है। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक गांव को रोडवेज से जोड़ने का जो प्रयास किया था, उसके माध्यम से गांव-गांव से लोग महाकुंभ पहुंच सके। उन्होंने परिवहन चालकों की अथक मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोडवेज चालकों ने बिना थके लोगों को महाकुंभ की यात्रा कराई, उसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं।

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

यूपी नाविक सम्मान महाकुंभ नाविक योगदान नाविक बीमा उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेला गंगा मैया की जय भारत माता की जय श्रीराम निषादराज प्रतिमा महाकुंभ Shri Ram Nishadraj Statue Mahakumbh

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी और धर्म गुरुओं ने श्रद्धालुओं से अपील कीमहाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी और धर्म गुरुओं ने श्रद्धालुओं से अपील कीअखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने बताया कि प्रयागराज में 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु हैं और भीड़ कंट्रोल करना मुश्किल है। महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह संगम नोज जाने के बजाय निकट के घाट पर स्नान कर लें। धर्म गुरुओं ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संगम में स्नान के बजाय निकटतम घाट पर स्नान करें और अफवाहों से बचें।
और पढो »

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ हादसे बाद प्रशासन-सरकार अलर्टप्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ हादसे बाद प्रशासन-सरकार अलर्टप्रयागराज में हुए महाकुंभ में भगदड़ हादसे के बाद प्रशासन और सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हवाई निरीक्षण किया।
और पढो »

बेथ मूनी ने जनवरी के लिए महिला खिलाड़ी का सम्मान प्राप्त कियाबेथ मूनी ने जनवरी के लिए महिला खिलाड़ी का सम्मान प्राप्त कियाबेथ मूनी ने जनवरी के लिए महिला खिलाड़ी का सम्मान प्राप्त किया
और पढो »

लखनऊ में विकास के लिए योगी और गडकरी का योगदान: राजनाथ सिंहलखनऊ में विकास के लिए योगी और गडकरी का योगदान: राजनाथ सिंहरक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि लखनऊ और उत्तर प्रदेश में जो भी विकास हुआ है, उसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ही योगदान है। उन्होंने दोनों नेताओं के योगदान के लिए मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से तालियां बजाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन का महत्व बताते हुए कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश है जो इंफ्रास्ट्रक्चर और महाकुंभ के जरिये विकास का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का लाभ होगा।
और पढो »

योगी ने विपक्ष पर किया तंज, कहा- महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' कहने वालों से सनातन धर्म का अपमानयोगी ने विपक्ष पर किया तंज, कहा- महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' कहने वालों से सनातन धर्म का अपमानउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ हादसे पर विपक्ष के आरोपों का तीव्र रूप से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ कोई पार्टी या सरकार का नहीं बल्कि समाज का आयोजन है। उन्होंने विपक्षी दलों को महाकुंभ के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी और झूठे वीडियो दिखाने पर हमला किया और कहा कि यह 56 करोड़ श्रद्धालुओं और भारत की सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित किया गया है और गुनहगार बचेगा नहीं, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर विपक्षी नेताओं पर व्यंग्य किया
और पढो »

Mahakumbh 2025: Akhilesh Yadav के लोगों ने तो BJP की मौज करा दी! | CM YogiMahakumbh 2025: Akhilesh Yadav के लोगों ने तो BJP की मौज करा दी! | CM YogiMahakumbh 2025: महाकुंभ ख़त्म हो गया. पर अब इसके राजनैतिक नफ़ा नुक़सान पर चर्चा तेज हो गई है. आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में नाविकों, सफ़ाई कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया ..पीएम मोदी ने लंबा लेख लिख कर इस आयोजन के लिए योगी सरकार की पीठ थपथपाई. महाकुंभ के बहाने योगी ने एक नई पॉलिटिकल लाइन खींच दी है.
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 01:14:57