महाकुंभ 2025 में अनुराग ठाकुर ने लगाया पवित्र स्नान, 'एकता का महाकुंभ' बताया

धर्म समाचार

महाकुंभ 2025 में अनुराग ठाकुर ने लगाया पवित्र स्नान, 'एकता का महाकुंभ' बताया
Mहाकुंभ 2025अनुराग ठाकुरप्रयागराज
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 53%

हिमाचल प्रदेश के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में पवित्र स्नान किया। उन्होंने इसे 'एकता का महाकुंभ' बताया और जोड़े थे अपना आध्यात्मिक अनुभव साझा किया।

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ हो रहा है। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम नगरी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। उन्होंने महाकुंभ को दिव्य-भव्य बताते हुए इसे ' एकता का महाकुंभ' बताया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, गंगे च यमुने चैव गोदावरी

सरस्वती। नर्मदे सिंधु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु। उन्होंने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। अनुराग ठाकुर ने अपनी पोस्ट में कहा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। उन्होंने महाकुंभ को 'एकता का महाकुंभ' बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक कहा। \ बता दें कि महाकुंभ 2025 में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन आस्था के साथ भाग ले रहे हैं। प्रयागराज का यह महाकुंभ सनातन संस्कृति की अनंत धारा को विश्व पटल पर गौरवान्वित कर रहा है। \ ये प्रमुख राजनेता अब तक लगा चुके हैं पावन डुबकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद भी संगम में स्नान कर चुके हैं। आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी संगम में पावन डुबकी लगाने आएंगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Mहाकुंभ 2025 अनुराग ठाकुर प्रयागराज त्रिवेणी संगम पवित्र स्नान एकता आस्था धर्म

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मकर संक्रांति 2025: महाकुंभ में स्नान और महत्वमकर संक्रांति 2025: महाकुंभ में स्नान और महत्वमकर संक्रांति 2025 का महत्व, स्नान मुहूर्त, और महाकुंभ में स्नान का महत्व जानें।
और पढो »

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाईप्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
और पढो »

महाकुंभ 2025: प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया संगम में स्नानमहाकुंभ 2025: प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया संगम में स्नानमहाकुंभ 2025 का शुभारंभ सोमवार को प्रयागराज में हुआ। पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान किया।
और पढो »

प्रयागराज महाकुंभ 2025: पहले शाही स्नान से उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़प्रयागराज महाकुंभ 2025: पहले शाही स्नान से उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़प्रयागराज संगम में महाकुंभ के पहले शाही स्नान के दिन लाखों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे।
और पढो »

महाकुंभ 2025 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे प्रयागराज, संगम में करेंगे स्नान-पूजनमहाकुंभ 2025 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे प्रयागराज, संगम में करेंगे स्नान-पूजनमहाकुंभ 2025 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे प्रयागराज, संगम में करेंगे स्नान-पूजन
और पढो »

प्रियंका चोपड़ा महाकुंभ 2025 में शामिल होंगीप्रियंका चोपड़ा महाकुंभ 2025 में शामिल होंगीप्रियंका चोपड़ा प्रयागराज पहुंची हैं और महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाने जा रही हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-04-19 16:02:16