उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्य के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिला है. बुद्ध पूर्णिमा की सुबह भस्म आरती के बीच टनल निर्माण के लिए हो रही खुदाई में यह शिवलिंग मिला. पुरातत्वविद इसे 11वीं शताब्दी का परमारकालीन शिवलिंग बता रहे हैं. शिवलिंग मिलने के बाद पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
महाकाल मंदिर परिसर में टनल निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिला है, जिसे पुरातत्वविद करीब एक हजार वर्ष पुराना बता रहे हैं.
यह खोज बुद्ध पूर्णिमा की तड़के उस समय हुई, जब महाकाल मंदिर में भस्म आरती चल रही थी. टनल निर्माण में जुटे कर्मचारियों को खुदाई के दौरान जमीन के भीतर शिवलिंग दिखाई दिया. इसकी सूचना तत्काल महाकाल मंदिर समिति और पुजारियों को दी गई. और पढ़ेंसूचना मिलते ही मंदिर के पुजारी मौके पर पहुंचे और विधिवत पूजन-अर्चन किया.
फिलहाल शिवलिंग को उसी स्थान पर सुरक्षित रखा गया है. शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने जल, पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर पूजा की. पुरातत्वविद डॉ.
रमण सोलंकी के अनुसार, यह शिवलिंग परमारकालीन प्रतीत होता है. इसकी बनावट और उस पर उकेरे गए चिह्न इसे 11वीं शताब्दी का बताते हैं. शिवलिंग पर कुछ प्राचीन अक्षर भी दिखाई दे रहे हैं, जो ब्राह्मी लिपि जैसे लगते हैं. सफाई और अध्ययन के बाद इसके बारे में और जानकारी सामने आ सकेगी.
महाकाल मंदिर के पुजारी गोपाल शर्मा ने कहा कि अवंतिका नगरी अनादिकाल से भगवान शिव की नगरी रही है. यहां पग-पग पर शिवलिंग मिलना कोई नई बात नहीं है. इतिहास में उज्जैन कई बार धूलकोट हुआ है, जिसके चलते अनेक प्राचीन मंदिर और शिवलिंग धरती में दब गए होंगे. ऐसे में विकास कार्य के दौरान इस तरह के अवशेष मिलना बेहद शुभ संकेत माना जाता है.
Advertisement यह भी पढ़ें: Bihar: तालाब की खुदाई में मिली 1500 साल प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति, प्रशासन-ग्रामीण हुए आमने-सामनेटनल निर्माण कार्य देख रहे साइट इंजीनियर स्वर्ण महाजन ने भी इसे चमत्कार बताया. उन्होंने कहा कि बीते एक महीने से खुदाई चल रही थी, लेकिन बुद्ध पूर्णिमा और भस्म आरती के समय शिवलिंग का मिलना अपने आप में विशेष है. यह टनल आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है.
उज्जैन प्राचीन काल से ही धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है. शिप्रा नदी के तट पर स्थित इस नगरी में हजारों छोटे-बड़े मंदिर मौजूद हैं. विभिन्न राजवंशों और शासकों ने यहां सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए अनेक मंदिरों का निर्माण कराया. महाकाल मंदिर परिसर में मिले इस शिवलिंग ने एक बार फिर उज्जैन की प्राचीन विरासत और आध्यात्मिक महिमा को जीवंत कर दिया है.
श्रद्धालुओं के लिए यह केवल एक पुरातात्विक खोज नहीं, बल्कि आस्था का साक्षात स्वरूप है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Mahakal Temple Shivling Found Mahakal Temple Excavation Ujjain Mahakal Ancient Shivling 11Th Century Shivling Parmar Period Shivling Mahakal Corridor Ujjain Latest News Madhya Pradesh News Shivling Discovery Mahakal Temple Update Buddha Purnima Religious News India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
26/11 मामले में बरी फहीम अंसारी को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, ऑटो चलाने की नहीं मिली इजाजतबॉम्बे हाई कोर्ट ने 26/11 आतंकी हमले में बरी हुए फहीम अंसारी की ऑटो चलाने के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट पीसीसी की याचिका खारिज कर दी।
Read more »
पांच राज्यों में चुनाव खत्म, 11 PHOTOS: बंगाल में मोदी ने झालमुड़ी खाई, ममता की स्कूटी में सवारी; राहुल ने क...Key election campaign moments from five states polls. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates. बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं। अब सभी राज्यों में 4 मई को नतीजे आएंगे।
Read more »
UP में छह की मौत: सात सीटर बोलेरो में 11 लोग, कार पर पलटने वाले डंपर में लदी थी गिट्टी; हादसे की भयावह तस्वीरबिहार-बक्सर मार्ग पर ओवरलोड डंपर हादसे का कारण बन रहे हैं। उन्नाव जिले में कीरतपुर गांव के पास खरही पुल के अंधे मोड़ पर बोलेरो पर पलटने वाले डंपर में गिट्टी लदी थी। इतना
Read more »
गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 11 थानों को मिले नए प्रभारी, 7 थानेदार रिलीवगोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इसमें 11 थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है, जबकि सात थानेदारों को गैर जनपद स्थानांतरण के बाद रिलीव कर दिया गया है।
Read more »
मालकिन ने मजदूर महिला को जड़े एक के बाद एक 11 थप्पड़, बकाया पैसे मांगने की मिली सजा, VIDEOबरेली में मजदूरी मांगने गई महिला को मालकिन द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया है. आरोप है कि आठ महीने की मजदूरी देने के बजाय महिला ने गाली-गलौज और मारपीट की. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Read more »
हरियाणा के हांसी में बंदर के हमले से तीन साल की बच्ची घायल, सिर पर लगे 11 टांकेहांसी में एक तीन साल की बच्ची को घर में घुसे बंदर ने काट लिया, जिससे उसके सिर पर 11 टांके आए। बच्ची को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
Read more »




