प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है और प्रयागराज संगम स्टेशन को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को प्रयागराज पहुंचेंगी और महाकुंभ में डुबकी लगाएंगी।
प्रयागराज मे आयोजित महाकुंभ 2025 में श्रद्धालु ओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रयागराज जाने वाले अधिकांश रास्ते भीड़ से भरे हुए हैं, जिसके कारण सड़कों पर कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई है। श्रद्धालु ओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज संगम स्टेशन पर अचानक यात्रियों की भीड़ बहुत अधिक हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने श्रद्धालु ओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया। अब अगले आदेश तक सभी श्रद्धालु ओं को
प्रयाग स्टेशन से अपनी गाड़ी पकड़नी होगी।सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगी। माना जा रहा है कि प्रयागराज प्रशासन ने यह आदेश राष्ट्रपति मुर्मू के महाकुंभ में पहुंचने की वजह से लिया गया है। बताया गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज में 8 घंटे से अधिक समय तक रहेंगी। इस दौरान वह संगम में डुबकी लेंगी और अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मौजूद रहेंगे। मिली खबर के अनुसार प्रयागराज में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।राष्ट्रपति मुर्मू संगम में स्नान और पूजा अर्चना करने के बाद शाम 5.45 बजे प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा कई मायनों में काफी ऐतिहासिक बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा श्रद्धालुओं के लिए काफी प्रेरणादायी होगा। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को नई दिशा मिलेगी
महाकुंभ प्रयागराज श्रद्धालु राष्ट्रपति संगम स्टेशन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
महाकुंभ: प्रयागराज में भीड़ का प्रकोप, संगम स्टेशन बंदमहाकुंभ के दौरान प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ का सैलाब उमड़ रहा है। भीड़ को प्रबंधित करने में प्रशासन परेशान है। प्रयागराज संगम स्टेशन को रविवार को बंद कर दिया गया है।
और पढो »
महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को किया गया बंदPrayagraj Sangam Station Closed: प्रयागराज संगम स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. जानिए क्यों दिया गया ये आदेश...
और पढो »
प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज, 40 लाख ने किया स्नानमहाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में शुरू हो गया है. त्रिवेणी संगम में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है.
और पढो »
प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज, लाखों श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नानप्रयागराज में महाकुंभ का पहला शाही स्नान हुआ। लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई और महाकुंभ की तैयारियों की जमकर सराहना की।
और पढो »
VIDEO : महाकुंभ में पवित्र स्नान, 'हर-हर गंगे' के जयकारे... सनातन संस्कृति के मुरीद हुए विदेशी श्रद्धालुMaha Kumbh 2025: सात समंदर पार से संगम तक...महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालुओं से खास बातचीत
और पढो »
महाकुंभ 2025 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे प्रयागराज, संगम में करेंगे स्नान-पूजनमहाकुंभ 2025 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे प्रयागराज, संगम में करेंगे स्नान-पूजन
और पढो »