यह लेख महाभारत के युद्ध में शिखंडी की भूमिका और उसकी दिलचस्प पूर्वजन्म की कहानी को बताता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत काल में ऐसी कई घटनाएं हुईं, जो आज भी याद की जाती हैं। युद्ध इतना भीषण था कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। महाभारत काल की कई कथाएं, व्यक्ति को चकित भी करती हैं। इसी प्रकार द्रुपद के पुत्र और द्रौपदी के भाई शिखंडी की पूर्वजन्म की कथा भी काफी दिलचस्प है। भीष्म से बदला लेने की प्रतिज्ञा कथा के अनुसार, एक बार भीष्म ने अपने सौतेले भाई विचित्रवीर्य का विवाह करने के लिए स्वयंवर से अम्बा, अम्बिका और अम्बालिका नाम की तीनों राजकुमारियों का अपहरण कर लिया, जो आपस में बहनों
थीं। इनमें से अंबिका और अम्बालिका तो विचित्रवीर्य से विवाह के लिए तैयार हो गईं, लेकिन अंबा राजा शाल्व से प्रेम करती थी। ऐसे में भीष्म ने उसे राजा शाल्व के पास भेज दिया, लेकिन राजा शाल्व ने अम्बा को स्वीकार करने से मना कर दिया। ऐसे में अंबा ने वापस आकर भीष्म से विवाह का निवेदन किया, लेकिन भीष्म की प्रतिज्ञा के कारण वह भी अम्बा से विवाह के लिए राजी नहीं हुए। इस कारण अंबा को अपमानित होना पड़ा और उनसे भीष्म से बदला लेने की प्रतिज्ञा की। परशुराम के पास पहुंची अंबा बदला लेने की भावना से अंबा परशुराम के पास पहुंची और अपनी सारी व्यथा बताई। यह बात सुनकर परशुराम जी भीष्म से युद्ध करने पहुंच गए, लेकिन भीष्म ने उन्हें पराजित कर दिया। अंत में उनसे भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया और यह वरदान मांगा कि वह भीष्म की मृत्यु का कारण बने। इस तरह बनी मृत्यु का कारण अगले जन्म में अंबा ने द्रुपद के घर में एक ऐसे मनुष्य के रूप में जन्म लिया, जिसमें पुरुष और स्त्री दोनों तत्व विद्यमान थे। युवावस्था में एक यक्ष ने अपना पुरुषत्व शिखंडी को दे दिया, जिससे वह पुरुष बन गई और उसने महाभारत के युद्ध में भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण ने शिखंडी को शस्त्रों के साथ भीष्म पितामह से युद्ध करने के लिए भेजा। भीष्म पितामह शिखंडी की असलियत जानते थे, इसलिए उन्होंने एक स्त्री समझकर उसपर वार नहीं किया और अपने शस्त्र रख दिए। इस दौरान मौका पाकर अर्जुन ने भीष्म पितामह को बाणों से छलनी कर दिया
महाभारत शिखंडी भीष्म अंबा परशुराम पूर्वजन्म
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
'सत्यानाश कर दिया', एकता की महाभारत पर भड़के मुकेश खन्ना, द्रौपदी के टैटू से थी दिक्कतबी आर चोपड़ा की 'महाभारत' में भीष्म पितामह का किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना ने एकता कपूर के बनाए शो 'कहानी हमारे महाभारत की' पर बात की है.
और पढो »
उर्वशी का अर्जुन पर मोह और महाभारत का गौरवपूर्ण इतिहासयह कहानी इंद्रलोक की सुंदर अप्सरा उर्वशी और महाभारत के महान योद्धा अर्जुन के बीच की एक रोमांचक कहानी है।
और पढो »
क्रिसमस की परंपराएंक्रिसमस की उत्पत्ति, सांता क्लॉज की कहानी और उपहार देने की परंपरा के बारे में जानकारी।
और पढो »
दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री की कहानीनई दिल्ली: 'दिल्ली की कहानी' सीरीज की दूसरी कड़ी में दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव की कहानी पेश की गई है.
और पढो »
मोमो किंग: सिक्किम से कोलकाता तक के सफ़र की कहानीएक युवक के संघर्षों, मोमो की शुरुआत और कोलकाता में मोमो किंग बनने की कहानी
और पढो »
महाभारत: शिखंडी कैसे बना भीष्म पितामह की मृत्यु का कारण, जानें उनके जन्म का रहस्यMahabharata Shikhandi Story: महाभारत में भीष्म पितामह को परास्त करना असंभव था लेकिन शिखंडी के कारण पांडव इस चुनौती को पूरा कर सके. आइए जानते हैं कि आखिर शिखंडी ने किस प्रकार स्त्री का रूप लेकर भीष्म पितामह पर प्राणघातक बाण चलाए.
और पढो »