महाराष्ट्र में नौसेना के पोत से टक्कर में 13 लोगों की मौत

NEWS समाचार

महाराष्ट्र में नौसेना के पोत से टक्कर में 13 लोगों की मौत
NAUKATUKRANAMAUT
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

मुंबई तट पर नौसेना की नाव से टकराने से 13 लोगों की मौत हो गई। 101 अन्य लोगों को बचाया गया। हादसे में जीवित बचे लोगों ने बताया कि उन्हें लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी।

महाराष्ट्र में मुंबई तट के समीप बुधवार को नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 101 अन्य लोगों को बचा भी लिया गया। हादसे में जीवित बचे लोगों ने बताया कि उनके पास लाइफ जैकेट नहीं थी। मामले में नौसेना के नाव चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, बुधवार को मुंबई तट पर नौसेना की नाव से टकराने वाली निजी नौका पर सवार यात्रियों ने खुलासा किया कि उन्हें लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। पुलिस ने मुंबई के साकीनाका निवासी नाथाराम चौधरी की शिकायत पर नौसेना की

स्पीडबोट के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भारतीय नौसेना के एक बयान के मुताबिक, दुर्घटना तब हुई, जब समुद्र में इंजन परीक्षण के दौरान स्पीडबोट में खराबी के कारण नियंत्रण खो गया और वह नौका से जा टकराई। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी गौतम गुप्ता ने आपबीती बताते हुए दर्दनाक हादसे का अनुभव साझा किया। उन्होंने हादसे में अपनी चाची को एलीफेंटा द्वीप जाते समय दुर्घटना में खो दिया। उन्होंने बताया कि नाव पर किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं थी। टक्कर के बाद हमने कई लोगों को पानी से बाहर निकाला और नाव पर चढ़ाया। करीब 20 से 25 मिनट बाद नौसेना ने हमें बचाया, लेकिन तब तक हम अपनी चाची को खो चुके थे। मृतकों में नौसेना का एक कर्मचारी भी नौसेना के मुताबिक, नौसेना और अन्य जहाजों की मदद से जिंदा बचे लोगों को आसपास की जेटी पर पहुंचाया गया और फिर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक 101 लोगों को बचाया जा चुका है। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें नौसेना का एक कर्मचारी और नौसेना के जहाज में सवार ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के दो लोग शामिल हैं। पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये के मुआवजे की एलान किया है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

NAUKA TUKRANA MAUT NAVASENA MUMBAI LIFE JACKET

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

महाराष्ट्र में तीन खबरेंमहाराष्ट्र में तीन खबरेंमहाराष्ट्र में एक छात्रा की मोटरसाइकिल से टक्कर में मौत, नागपुर में व्यवसायी के घर से डकैतों ने लाखों की नकदी और आभूषण लूटे। पुणे में कार हादसे में तीन की मौत
और पढो »

मुंबई नाव दुर्घटना में 13 की मौत, 99 बचेमुंबई नाव दुर्घटना में 13 की मौत, 99 बचेमुंबई के तट पर एक नाव और नौसेना के जहाज के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई और 99 लोगों को बचा लिया गया।
और पढो »

मुंबई में नौका हादसा: 13 की मौत, 99 बचेमुंबई में नौका हादसा: 13 की मौत, 99 बचेमुंबई तट के पास एक नौका और नौसेना की स्पीड बोट के बीच टक्कर से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। 99 अन्य को बचा लिया गया।
और पढो »

मुंबई में नौसेना जहाज और यात्री जहाज की टक्कर में 13 लोगों की मौतमुंबई में नौसेना जहाज और यात्री जहाज की टक्कर में 13 लोगों की मौतमुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक यात्री जहाज और नौसेना जहाज की टक्कर में 13 लोग मारे गए, जबकि 101 लोग बच गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
और पढो »

शाहजहांपुर सड़क हादसे में 5 की मौतशाहजहांपुर सड़क हादसे में 5 की मौतएक सड़क हादसे में शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में 5 लोगों की मौत हो गई, और 2 लोग घायल हुए। कार और ट्रक की टक्‍कर से यह हादसा हुआ।
और पढो »

महाराष्ट्र में तीन खबरें: छात्रा की मोटरसाइकिल से मौत, नागपुर में लूट, पुणे में कार हादसेमहाराष्ट्र में तीन खबरें: छात्रा की मोटरसाइकिल से मौत, नागपुर में लूट, पुणे में कार हादसेमहाराष्ट्र में तीन खबरें: पालघर में छात्रा की मोटरसाइकिल से मौत, नागपुर में व्यवसायी के घर से लूट, पुणे में कार हादसे की मौतें
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 12:34:21