जलगांव जिले में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी दोस्तों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी दोस्तों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिकेत भोई, किरण माली, अनुज पाटिल और एक नाबालिग के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी ने बताया कि कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.
अनिकेत भोई को पुलिस ने इस अपराध का मुख्य आरोपी बताया है. उसके खिलाफ पहले भी मारपीट समेत चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. दरअसल, 24 फरवरी को शुक्रवार रात कोथली गांव में संत मुक्ताई यात्रा चल रही थी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री खडसे की बेटी और उनकी कुछ सहेलियों के साथ छेड़छाड़ की गई. इस घटना के संबंध में शनिवार को मुक्ताईनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई. रक्षा खडसे के सुरक्षा गार्ड की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लिया. पुलिस के अनुसार, सभी सात आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने कथित तौर पर कई लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया था और उनके साथ मौजूद अंगरक्षकों से भी विवाद हुआ था.
छेड़छाड़ गिरफ्तारी महाराष्ट्र केंद्रीय मंत्री जलगांव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
केंद्रीय मंत्री खडसे की बेटी पर महाराष्ट्र में छेड़छाड़महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी को कुछ लड़कों द्वारा कार्यक्रम में छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा। घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
और पढो »
Isha Ambani In Mahakumbh: ईशा अंबानी पहुंची महाकुंभ, पति आनंद पीरामल संग संगम में लगाई डुबकीMukesh Ambani की बेटी Isha Ambani अपने पति आनंद पीरामल के साथ मंगलवार को प्रयागराज पहुंचीं और साधु-संतों की मौजूदगी में संगम के त्रिवेणी घाट पर आस्था की डुबकी लगाई.
और पढो »
महाराष्ट्र में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान लड़कियों के साथ छेड़खानी, केंद्रीय मंत्री की नातिन पीड़ितामहाराष्ट्र के जलगांव जिले में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान कुछ युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की। पीड़िता केंद्रीय मंत्री रक्षा खड़से की नातिन भी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
और पढो »
केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार: 3 की तलाश जारी; आदित्य ठाकरे बोले- महिला पर अत...महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों का गिरफ्तार किया है। वहीं 3 आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। जलगांव SP महेश्वर रेड्डी के मुताबिक, 2 मार्च को छेड़छाड़ मामले में
और पढो »
केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ मामले में बड़ा खुलासा, शिंदे की शिवसेना से जुड़े हैं तारकेंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ हुए छेड़छाड़ मामले के तार एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से जुड़ते नजर आ रहे हैं। रक्षा खडसे एकनाथ खडसे की बहू हैं। 2019 में टिकट कटने के बाद एकनाथ खडसे और उनकी बेटी राकांपा में शामिल हो गए थे। जबकि रक्षा खडसे भाजपा में ही बनी रहीं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वितावश छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही...
और पढो »
बेंगलुरु में होटल की छत पर महिला से गैंगरेप, सभी 4 आरोपी गिरफ्तारहोटल में रात के भोजन के बाद आरोपियों ने महिला से यौन संबंध बनाने की कोशिश की और होटल की छत पर उससे सामूहिक बलात्कार किया.
और पढो »