महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गृह विभाग न मिलने से नाराज हैं? नागपुर से सतारा चले गए शिंदे बागवानी करते दिखे।
मुंबई: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। सभी मंत्रियों ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है लेकिन महायुति 2.
0 में उपमुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे एक बार फिर से अपने गृह जनपद चले गए हैं। ऐसे में सियासी हल्कों में चर्चा हो रही है कि क्या मुख्यमंत्री शिंदे अभी भी नाराज हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें शहरी विकास, आवास, और पीडब्ल्यूडी जैसे बड़े विभाग सौंपे हैं। शिंदे की तरफ से गृह विभाग की मांग की गई थी। गृह विभाग को मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने पास रखा है। शिंदे के फेसबुक पेज पर 21 दिसंबर के बाद कोई अपडेट सामने नहीं आया है। नागपुर से सतारा गए शिंदे सूत्रों का कहना है कि नई सरकार में गृह विभाग नहीं मिलने से शिंदे की नाराजगी कायम है, हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि वे आराम करने के इरादे से अपने गृह जनपद गए हैं। मीडिया में उपमुख्यमंत्री शिंदे के बागवानी करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यह तब हुआ है जब सरकार के तमाम मंत्रियों ने नागपुर से मुंबई पहुंकर अपना कार्यभार संभाला है लेकिन उपमुख्यमंत्री सतारा में हैं। मंगलवार को बीजेपी नेता नितेश राणे ने भी अपना कार्यभार संभाला तो वहीं एनसीपी के कोटे से फिर मंत्री बनी अदिति तटकरे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। महायुति 2.0 में बीजेपी के 19 और शिवसेना के 11 मंत्री बने हैं, जब एनसीपी को नौ पद मिले हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल महाराष्ट्र के ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे अपने ताजा वीडियो में बागवानी करते दिख रहे हैं। वह अपने गांव में बागवानी से जुड़े कुछ निर्देश भी दे रहे हैं, शिंदे कब चार्ज लेंगे इस संबंध में कोई अपडेट सामने नहीं आया है। शिवसेना नेताओं का कहना है कि कुछ दिन प्रकृति के साथ बिताने के बाद एकनाथ शिंदे सक्रिय हो जाएंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर शीतकालीन सत्र में अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी। तब उन्होंने शिंदे के काम करने की शैली का उल्लेख किया था और कहा था कि वह रात तक काम करते हैं। सूत्रों की मानें जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त होने से पहले वह मुंबई लौट सकते हैं। उनके मुंबई लौटने ही तस्वीर साफ होगी
एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री महायुति 2.0 महाराष्ट्र गृह विभाग बागवानी सतारा नाराजगी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
महाराष्ट्र CM और डिप्टी सीएम पद की शपथ, फिर भी 'महायुति' में क्यों फंसा है पेंच?Deputy CM Eknath Shinde: एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले ली है, लेकिन अभी भी महायुति में पेंच फंसा हुआ दिख रहा है.
और पढो »
Maharashtra New CM: 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के नए CM लेंगे शपथ, BJP ने कर दी बड़ी घोषणाMaharashtra New CM: महाराष्ट्र में शिंदे की शर्तों के बीच भाजपा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 5 दिसंबर को प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा.
और पढो »
Rajneeti: अचानक गांव क्यों चले गए एकनाथ शिंदे?महाराष्ट्र में महायुति के सीएम पद पर फैसला लंबित है। इसी बीच एकनाथ शिंदे के गांव जाने से राजनीतिक Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 24/7 काम करने की घोषणा कीमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो और उनके दोनों उपमुख्यमंत्री, अजित पवार और एकनाथ शिंदे, 24 घंटे, सातों दिन काम करेंगे।
और पढो »
Maharashtra New CM Update: एकनाथ शिंदे ने क्यों कर दिया सरेंडर?महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के फैसले पर एकनाथ शिंदे ने गेंद बीजेपी के पाले में फेंक दी...दो टूक Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
Deshhit: महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन?महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। शिवसेना एकनाथ शिंदे को सीएम बनाना Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »