Mahindra XUV 3XO Booking Starts: बीते कुछ दिनों से जिस एक एसयूवी की बुकिंग का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, वो अब शुरू हो गई है। जी हां, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ की बुकिंग विंडो ओपन कर दी है। ऐसे में आप भी इसकी कीमत और खासियत समेत सारी जानकारी देख लें, ताकि अपने लिए सही वेरिएंट का चुनाव कर...
Mahindra XUV 3XO Booking Opens: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई सब-4 मीटर एसयूवी एक्सयूवी 3एक्सओ की बुकिंग आज 15 मई को सुबर 10 बजे शुरू कर दी है। महज 7.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, ऐसे में कंपनी भी उम्मीद कर रही है कि बुकिंग के नंबर जबरदस्त हो सकते हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की डिलीवरी इसी महीने 26 मई से शुरू होगी। आइए, अब आपको टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सॉनेट के टक्कर की इस एसयूवी के बारे में विस्तार से बताते हैं।कितने तरह के इंजन ऑप्शनमहिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एसयूवी को तीन तरह के इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जो कि 1.
2 लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर mStallion TCMPFi पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो CRDe डीजल इंजन हैं। ये इंजन क्रमश: 110 पीएस पावर और 200 एनएम टॉर्क, 130 पीएस पावर और 230 एनएम टॉर्क और 117 पीएस पावर और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करते हैं। इन इंजन ऑप्शन के साथ 6-स्पीड AT और 6 स्पीड AMT ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। एक्सयूवी 3एक्सओ की माइलेज 21.2 kmpl तक की है। कितने कलर ऑप्शन और लुक-डिजाइन में क्या खास महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ देखने में काफी अच्छी लगती है। इसे 8 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश वाली बोल्ड और नई ग्रिल, सी-शेप वाले डीआरएल्स, एलईडी हेडलैंप्स और फॉगलैप, रियर में कनेक्टिंग लाइटिंग बार, इनफिनिटी एलईडी टेललैंप, 17 इंच तक की अलॉय व्हील समेत और भी काफी सारे एक्सटीरियर फीचर्स मिलते हैं।शानदार इंटीरियरमहिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एसयूवी को अच्छे इंटीरियर के साथ पेश किया गया है। इसका केबिन प्रीमियम लुकिंग है। इसमें सॉफ्ट टच लेदरेट डैशबोर्ड के साथ ही ओवरऑल कंफर्टेबल सीट्स और स्पेस देखने तो मिलते हैं, जिससे कि फ्रंट और रियर सीट पर बैठे लोगों को दिक्कतें नहीं होतीं।काफी सारे खास फीचर्समहिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में फीचर्स की भरमार देखने को मिलती है। इसमें स्काईरूफ, 10.25 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जर, 65 वॉट का यूएसबी टाइप-सी चार्जर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, रियर सीट आर्मरेस्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 एडैस समेत और भी कई खूबियां हैं। सेफ्टी फीचर्समहिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इस सब-4 मीट कॉम्पैक्ट एसयूवी में हिल होल्ड कंट्रोल, डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट्स, हिल डिसेंट कंट्रोल और सीट बेल्ट रिमाइंडर समेत सुरक्षा से जुड़ीं और भी खूबियां हैं।वेरिएंट और प्राइसमहिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को एमएक्स, एएक्स5 और एएक्स7 जैसे ट्रिम के कुल 25 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इनकी एक्स शोरूम कीमतें 7.49 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है। आप महिंद्रा की साइट पर हर वेरिएंट की खूबियां और कीमतें देखकर अपने लिए सही वेरिएंट चुन सकते हैं।
Mahindra Xuv 3Xo Ki Booking Shuru Hui Mahindra Xuv 3Xo Price And Features महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ बुकिंग शुरू महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की कीमत महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की खूबियां महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ डिलीवरी डिटेल्स महिंद्रा की नई एसयूवी की बुकिंग शुरू 10 लाख रुपये से सस्ती एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ बुकिंग अमाउंट
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
महिंद्रा इस दिन शुरू करेगी अपनी नई एसयूवी XUV 3XO की बुकिंग, डिलीवरी डिटेल्स भी देख लेंMahindra XUV 3XO Booking Delivery Details: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इसी हफ्ते भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी एक्सयूवी 3एक्सओ लॉन्च की है, जो कि एक्सयूवी300 का फेसलिफ्ट मॉडल मानी जा रही है। कंपनी ने महज 7.
और पढो »




