धनबाद में मंईयां सम्मान योजना की राशि न मिलने से नाराज़ महिलाओं ने बुधवार को अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मुख्य सड़क को जाम लगाया और सरकार के पोस्टर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने समझाकर प्रदर्शन को शांत किया।
मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत दिसंबर माह की बढ़ी हुई ढाई हजार रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खाते में 6 जनवरी को ऑनलाइन हस्तांतरित की। कुल 1,415 करोड़ 44 लाख, 77 हजार 500 रुपये हस्तांतरित हुए। प्रदेश की 56,61,791 महिला लाभुकों के खाते में राशि पहुंची। वहीं कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनके खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं पहुंची है। योजना का लाभ नहीं मिलने के विरोध में महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। आग के हवाले किए पोस्टर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान
योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार को अंचल कार्यालय के समक्ष जमकर बवाल किया। आक्रोशित महिलाओं ने रणधीर वर्मा चौक के पास मनईटांड़ और भूदा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। यही नहीं, अंचल कार्यालय में लगाए गए सरकार की मंइयां सम्मान योजना के पोस्टर को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को समझाया आक्रोशित महिलाओं के सड़क पर उतरने के कारण चिरागोड़ा से लेकर विनोद नगर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। धनबाद पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को समझाकर जाम को हटाया। अंचल कार्यालय बंद होने से परेशान आक्रोशित महिलाओं में विनोद नगर की सुमन देवी ने बताया कि तकरीबन चार दिनों से अंचल कार्यालय का वे चक्कर लगा रही हैं, लेकिन यहां आने के बाद कार्यालय में ताला लटका मिल रहा है, यही हाल आज भी है। कार्यालय में न तो को साहब हैं और ना ही कोई अन्य कर्मचारी। कोई यह भी बताने वाला नहीं है कि आखिर योजना की राशि अब तक हमारे खाते में क्यों नहीं पहुंची। फार्म में गलती की वजह से नहीं मिला लाभ सुमन देवी ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि फार्म भरते समय ही कुछ त्रुटि हुई होगी। इसे लेकर हम तमाम महिलाएं उपायुक्त कार्यालय भी गए थे, पर वहां के अधिकारियों ने हमें अंचल कार्यालय भेज दिया। कहा कि त्रुटि की जांच अंचल कार्यालय में ही होगी। यहां तो पिछले चार दिनों से तालाबंदी चल रही है, ऐसे में हमारी समस्या का निदान कौन करेगा। हीरापुर की सुनंदा देवी ने बताया कि सुबह आठ बजे से ही अंचल कार्यालय में महिलाओं का जुटना शुरू हो गया था। तकरीबन दस बजे के आसपास अंचल कार्यालय में लगभग 300 के बीच महिलाओं की भीड़ जम गई। सभी अधिकारियों के आने का इंतजार कर रही थीं। जब 11 बजे तक कोई भी अधिकार
MAIYASAMMAN YOJANA WOMEN DEMONSTRATION PAYMENT DELAY GOVERNMENT SCHEME
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
शिवपुरी: लाडली बहना योजना का लाभ न मिलने पर महिलाओं का प्रदर्शनसिरसौद गांव की महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ न मिलने पर परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सरकार से लाभ दिलाने की मांग करते हुए कहा कि वे भी प्रदेश की महिलाएं हैं और उन्हें भी योजना का लाभ मिलना चाहिए। महिलाओं ने सचिव पर योजना का लाभ देने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
और पढो »
झारखंड में मंइयां सम्मान योजना में समस्या, लाखों महिलाओं के खाते में आना बंद पैसाझारखंड सरकार की ओर से छह जनवरी को मंइयां सम्मान योजना के तहत लाखों महिलाओं के बैंक खाते में राशि भेजी गई मगर कई महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचा। मंगलवार को करीब 1000 महिलाएं जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पहुंची और पैसा क्यों नहीं आया इसके बारे में जानकारी मांगी। जवाब मिला कि मंइयां सम्मान योजना का बेवसाइट चार जनवरी से बंद है। अब बेवसाइट कब खुलेगी इसकी जानकारी प्रखंड की ओर से महिलाओं को नहीं दी जा रही है। मंईयां सम्मान योजना की राशि से निराश हुईं महिलाएं कई गांव की दर्जनों महिलाएं मंगलवार को कंपकंपाती ठंड के बावजूद प्रखंड मुख्यालय पहुंची।
और पढो »
झारखंड में महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये की किस्तझारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये की किस्त देने की घोषणा की है। जल्द ही करीब 55 लाख लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस योजना की शुरुआत एक भव्य समारोह में करेंगे।
और पढो »
झारखंड में मंईयां योजना का लाभ बढ़ाझारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 दिसंबर 2024 को इस योजना की पांचवीं किस्त लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की कह रही है कि मंईयां योजना के चलते उसका ब्रेकअप हो गया है।
और पढो »
मंइयां सम्मान योजना: महिलाओं को बढ़ी हुई राशिझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को दिसंबर माह में 2,500 रुपये की बढ़ी हुई राशि प्रदान की।
और पढो »
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना में राशि बढ़ाने की संभावनामध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए नए साल में खुशखबरी मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योजना की राशि बढ़ाने का संकेत दिया है।
और पढो »