झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के कार्यक्रम में कहा कि राज्य की भाजपा सरकार सिर्फ मुंह में राम है, जबकि हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं की पूजा की है। उन्होंने महिलाओं के लिए 30 हजार का सम्मान की बात कही।
राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य के मुख्य विपक्षी दल ( भाजपा ) के सिर्फ मुंह में राम है, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने नारियों की पूजा की है और जहां नारी की पूजा होती है, देवता वहीं बसते हैं। झारखंड में हर धर्म के देवी-देवता बसेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017-18 में भाजपा की सरकार ने जेंडर बजट लाकर महिलाओं के लिए छह हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारण किया था। उन्होंने भाजपा से पूछा कि
महिलाओं का सशक्तीकरण नहीं हुआ तो छह हजार करोड़ रुपये कहां गए? कहा, भाजपा ने कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का वादा किया था, लेकिन देवघर छोड़कर इसकी स्थापना कहीं भी नहीं हुई। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर तो मिला लेकिन उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा, झारखंड बनने के बाद आधी आबादी के लिए किसी ने कोई कार्य योजना बनाई तो हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आइएनडीआइए की सरकार ने। कहा, राज्य में महिलाएं खून की कमी से ग्रसित हैं। बच्चे कुपोषित हैं। निर्धन परिवार बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं, लेकिन अब मंइयां सम्मान योजना का लाभ मिलने से मां-बहन इससे निपटने के लिए अब किसी के आगे हाथ नहीं पसारेंगी। महिलाओं की श्रम भागीदारी भी पुरुषों के बराबर हो जाएगी। वर्तमान में पुरुषों की श्रम में भागीदारी 53 प्रतिशत है तो महिलाओं की 42 प्रतिशत है। भाजपा की सरकार में रिमोट दिल्ली और गुजरात में : संजय प्रसाद यादव श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार में रिमोट दिल्ली और गुजरात से संचालित होता था, लेकिन हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लोगों को अधिकार मिला। महिलाओं को सालाना 30 हजार का सम्मान उनकी और आईएनडीआईए गठबंधन की देन है। उनकी सरकार विकास के कार्य में शिथिलता को दूर कर राज्य को उन्नति के मार्ग पर आगे ले जाएगी। हर युवाओं को रोजगार देंगे। पलायन और गुलामी की जंजीरों से मुक्त करेंगे। हाथों में तख्तियां लिए पहुंची थीं महिलाएं कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंची महिलाएं अपने हाथों में तख्तियां लिए थीं। उनपर लिखा था खुशियों का उपहार, हर मइंयां को हर साल रुपये 30 हजार। अबुआ सरकार को आभार। इनकी भी रही उपस्थिति मंत्री दीपक बिरूवा, रामदास सोरेन
महिला सम्मान मंइयां सम्मान योजना राधाकृष्ण किशोर हेमंत सोरेन भाजपा झारखंड
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मंइयां सम्मान योजना: महिलाओं को बढ़ी हुई राशिझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को दिसंबर माह में 2,500 रुपये की बढ़ी हुई राशि प्रदान की।
और पढो »
झारखंड में महिलाओं को मिलेगा दो माह की किस्तझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को मैया सम्मान योजना के तहत 56 लाख महिलाओं के खाते में दो माह की किस्त के रूप में पांच-पांच हजार रुपये हस्तांतरित करेंगे।
और पढो »
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: गाजीपुर में फीडिंग में देरीगाजीपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पहले चरण में फीडिंग में देरी हो रही है। तीन लाख 62 हजार के सापेक्ष मात्र 15 हजार किसानों की फीडिंग हो पाई है।
और पढो »
दिल्ली सरकार महिलाओं को 2100 रुपये की सौगातदिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में बदलाव किया है. अब महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे.
और पढो »
राजनीति में महिला सम्मान योजना का घमासानदिल्ली में 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' को लेकर AAP और BJP के बीच तनातनी।
और पढो »
महाराष्ट्र: लाडली बहन योजना का छठवीं किस्त का वितरण शुरूछठवीं किस्त के अंतर्गत 12,87,503 महिलाओं को दिसंबर माह में सम्मान निधि मिलेगी।
और पढो »