न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 14 सालों तक न्यूजीलैंड क्रिकेट को अपनी सेवाएं दीं और 367 मैचों में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 38 वर्षीय गप्टिल ने 2009 से 2022 तक 14 सालों तक न्यूजीलैंड क्रिकेट को अपनी सेवाएं दी। उन्होंने 367 मैचों में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 23 शतक जमाए और सफेद गेंद क्रिकेट में कई रिकॉर्ड गढ़े। मार्टिन गप्टिल टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 122 मैचों में 3531 रन बनाए। वहीं, वो वनडे में सबसे
ज्यादा रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज रहे। गप्टिल ने वनडे में 7346 रन बनाए और वह रॉस टेलर और स्टीफन फ्लेमिंग से पीछे रहे। गप्टिल का यादगार डेब्यू मार्टिन गप्टिल का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी यादगार रहा था। 2009 में गप्टिल अपने डेब्यू वनडे में शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने ईडन पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह शतक ठोका था। इस साल बाद में उन्हें ICC की वर्ल्ड वनडे एकादश में जगह मिली थी। रिकॉर्ड तोड़ दोहरा शतक मार्टिन गप्टिल ने अपने करियर के दौरान कई यादगार प्रदर्शन किए, जिसमें 2015 वनडे वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शामिल है। तब गप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी। गप्टिल न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वश्रेष्ठ वनडे व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी है। इसके अलावा गप्टिल ने 47 टेस्ट मैचों में 2586 रन बनाए। गप्टिल ने संन्यास पर क्या कहा गप्टिल ने कहा कि जब वो युवा थे तो न्यूजीलैंड के लिए खेलने का सपना देखते थे और वह भाग्यशाली रहे कि देश के लिए 367 मैच खेल सके। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी टीम के साथियों और कोचों का शुक्रिया अदा किया। गप्टिल ने अपने परिवार और न्यूजीलैंड क्रिकेट को भी धन्यवाद दिया। युवा बच्चे के नाते न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरा सपना था और मुझे भाग्यशाली महसूस होता है और गर्व है कि अपने देश का प्रतिनिधित्व 367 मैचों में कर सका। मैं हमेशा दिग्गज लोगों के साथ सिल्वर फर्न पहनने की यादों का आभार..
मार्टिन गप्टिल संन्यास क्रिकेट न्यूजीलैंड टी20 वनडे टेस्ट
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मार्टिन गुप्टिल ने संन्यास ले लियान्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके 15 साल के करियर में उन्होंने 367 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और कई रिकॉर्ड बनाए।
और पढो »
रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट से संन्यास लियाभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
और पढो »
अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दियाभारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
और पढो »
अश्विन क्रिकेट ने संन्यास ले लिया!भारतीय क्रिकेटer रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.
और पढो »
अश्विन ने क्रिकेट से संन्यास लियारविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
और पढो »
रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लियाभारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
और पढो »