मालवीय नगर हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को होटल की इमारत की जांच की।
मालवीय नगर अग्निकांड: छत का रास्ता था बंद, कमरों में हीटर पर बनता था खाना; होटल मालिक चार दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}} मालवीय नगर अग्निकांड: छत का रास्ता था बंद, कमरों में हीटर पर बनता था खाना; होटल मालिक चार दिन की रिमांड परदिल्ली पुलिस ने भागे हुए होटल के प्रबंधक जय मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की है। अदालत ने होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।संक्षिप्त विज्ञापन देखेंमालवीय नगर हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को होटल की इमारत की जांच की। टीम ने देखा कि छत पर जाने का रास्ता बंद था। साथ ही कई कमरों में खाना पकाने के लिए हीटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस ने भागे हुए होटल के प्रबंधक जय मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की है। अदालत ने होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दक्षिणी दिल्ली के हौज रानी इलाके में एक होटल में भीषण आग से 21 लोगों की मौत के एक दिन बाद नगर निगम ने क्षेत्र में संचालित 12 बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में भवन निर्माण नियमों के कथित उल्लंघन, अग्नि सुरक्षा में चूक, अवैध निर्माण और उन परिस्थितियों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही। स्थानीय निवासियों, दुकानदारों, होटल कर्मचारियों और अन्य गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज पर गैर इरादतन हत्या समेत कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। बजाज ने पूछताछ में बताया था कि उसने होटल का पूरा प्रबंधन मिश्रा को सौंप दिया था और सभी संबंधित लाइसेंस प्रबंधक के नाम पर लिए गए थे।पुलिस के अनुसार जांच में पता लगा कि बजाज होटल का वास्तविक मालिक है, लेकिन बेड-एंड-ब्रेकफास्ट नीति के तहत लाइसेंस जय मिश्रा के नाम पर लिया गया था। जांच में पता लगा कि छत तक पहुंचने का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण संभवतः अंदर फंसे लोगों को उस समय भागने का मौका नहीं मिल पाया। ऐसे में घने धुएं ने पांच मंजिला संकरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम घटनास्थल पर बृहस्पतिवार को दोबारा जाकर इमारत की विस्तृत जांच की और आग लगने के सटीक कारणों को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस केसर सिंह नामक प्रमुख चश्मदीद गवाह की भी तलाश कर रही है, जिसका बयान आग लगने की सही वजह और घटनाओं के क्रम का पता लग सकेगा। जांच में होटल के संचालन में बड़े पैमाने पर कथित अनियमितताओं का भी खुलासा हुआ है।बजाज ने 2022 में अहलूवालिया नामक व्यक्ति से यह संपत्ति खरीदी थी। अधिकारियों ने बताया कि खरीद के समय इमारत में ढाई मंजिला थी और बजाज ने इसे लगभग पांच मंजिला बना दिया। पुलिस का मानना है कि बजाज विदेश भाग सकता था, क्योंकि उसके दोनों बच्चे विदेश में बसे हुए हैं। एहतियात के तौर पर उसके और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। बजाज ने शुरू में ग्राहकों को कमरे किराए पर दिए और चाय की दुकान चलाने का लाइसेंस प्राप्त किया। समय के साथ, इमारत को होटल में बदल दिया गया और इसे निर्धारित अनुमति से कहीं अधिक क्षमता पर चलाया जा रहा था।जानकारी में आया कि जय को बजाज ने 2022 में नौकरी पर रखा था। वह होटल के दैनिक कार्यों, लेखा-जोखा और प्रबंधन का काम संभालता था। सूत्रों ने बताया कि बजाज के होटल में काम करने से पहले, मिश्रा मालवीय नगर क्षेत्र की एक निजी कंपनी में लेखाकार था। पुलिस ने कहा कि होटल के स्वामित्व, प्रबंधन और लाइसेंसिंग में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आग में मारे गए विदेशी नागरिकों के शव डीएनए जांच और उचित पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही उनके संबंधित दूतावासों और परिवारों को सौंपे जाएंगे।पुलिस सूत्रों के अनुसार होटल मालिक लवकेश बजाज ने पूछताछ में बताया कि उसने होटल का पूरा प्रबंधन मिश्रा को सौंप दिया था और सभी संबंधित लाइसेंस प्रबंधक के नाम पर जारी किए गए थे। इस मामले में गिरफ्तार किए गए बजाज ने दावा किया कि वह होटल का एकमात्र मालिक है और उसका कोई व्यापारिक साझेदार नहीं है। बजाज ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह जब आग लगी तो वह होटल के पास से गुजर रहा था, लेकिन रुका नहीं। आरोप है कि वह डर के मारे भाग गया और घर नहीं लौटा, बल्कि पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमता रहा।in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc.
Stay updated with us for all breaking news from India News and moreहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी
Malviya Nagar Fire Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar




