2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोर्ट में पेश हुईं। उन्होंने कहा कि चार महीने के इलाज के बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला है। उन्होंने कांग्रेस पर एटीएस के द्वारा टॉर्चर का आरोप लगाया और कहा कि उसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने देशद्रोह और भारत को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर हमला किया।
2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज यानी शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुई हैं। इस दौरान पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि चार महीने के इलाज के बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला है, इसलिए वो कोर्ट में पेश हुई हैं। उन्होंने साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के शासन में एटीएस ने उन्हें टॉर्चर किया था। तब उनके ब्रेन में चोट आई थी, जिसके चलते अब उनको काफी दिक्कतें हो रही हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'मैं काफी बीमार
थी, लेकिन अब थोड़ा आराम मिला है। मैं 4-5 महीने बाद यहां आई हूं। कांग्रेस के शासन में एटीएस ने टॉर्चर किया था, उसके कारण मेरे ब्रेन में चोट आई थी। इस वजह से ब्रेन में सूजन आ गई। नतीजतन, मेरी सुनने, बोलने और देखने की क्षमता प्रभावित हुई है। 4-5 महीने के उपचार के बाद अब मैं ठीक हूं। इसलिए मैं कोर्ट में पेश हुई।' \ जब उनसे पूछा गया कि आप पर जिन लोगों ने अत्याचार किया, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए? इस सवाल के जवाब में साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा, 'मैं एक संन्यासी हूं, अगर उन्होंने मुझे किसी निजी कारण से प्रताड़ित किया होता, तो मैं उन्हें माफ कर देती। लेकिन उन्होंने देशद्रोह किया। वे गैरकानूनी कामों में लिप्त रहे और देश को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने भारत को 'भगवा आतंकवाद' का देश घोषित करने का वैश्विक प्रयास किया।' उन्होंने आगे कहा कि वे देश को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने जो काम किया है, वो कतई स्वीकार नहीं है
साद्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट कोर्ट कांग्रेस एटीएस टॉर्चर देशद्रोह
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
साइबर क्राइम मामले में मध्य प्रदेश एटीएस की हिरासत में युवक की मौत, परिजनों का हत्या का आरोपगुरुग्राम में होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर युवक की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।
और पढो »
दानिश अली ने प्रणब मुखर्जी स्मारक पर जताई नाराजगीकांग्रेस नेता दानिश अली ने राजघाट में प्रणब मुखर्जी के नाम पर स्मारक बनाने की घोषणा पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
और पढो »
दिल्ली चुनाव: कांग्रेस का केजरीवाल पर हमला, अजय माकन का बयान हुआ विवादितदिल्ली चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी लड़ाई छिड़ गई है. कांग्रेस ने केजरीवाल पर देशद्रोही का आरोप लगाया है.
और पढो »
सीतापुर: दुष्कर्म आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सांसद की गिरफ्तारी की।
और पढो »
रायगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट से आग, बीजापुर में नक्सलियों के कैंप पर कब्जारायगढ़ में समोसा दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से चार लोग घायल। बीजापुर में नक्सलियों के प्रशिक्षण कैंप पर सुरक्षाबलों का कब्जा, CCTV फुटेज में दिखा दबंगों का बाजार में गोलियों की बरसात।
और पढो »
कांग्रेस 'आप' पर सामाजिक समूहों के साथ धोखा देने का आरोप लगाती हैदिल्ली चुनावों में, कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 10 सवाल पूछे हैं, जिनमें जाहंगीरपुरी और पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा, दलित मंत्री राजेंद्र गौतम को बर्खास्त करने का कारण, बिलकिस बानो मामले पर चुप्पी, CAA और NRC प्रोटेस्ट, कोरोना महामारी के दौरान निजामुद्दीन मरकज मामले, पवित्र कुरान की बेहदबी पर नरेश यादव को शामिल रखने का औचित्य, पंजाब में दलित उप मुख्यमंत्री के वादे का पालन न करने का कारण, SC के छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में देरी, जातिगत जनगणना का समर्थन न करने का कारण और भर्ती में आरक्षण न देने का कारण शामिल हैं।
और पढो »