यह लेख मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाने के फायदों और धुआं कम करने के लिए एक आसान तरीके के बारे में बताता है।
मिट्टी के चूल्हे पर पका खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस भोजन का एक अलग ही स्वाद होता है, जो अन्य तरीकों से पकाए खाने में नहीं मिलता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, सल्फर, फॉस्फ़ोरस, पोटैशियम, ज़िंक, और मैग्नीशियम जैसे तत्व शामिल होते हैं। जिसकी वजह से शरीर में कब्ज, गैस, और अपच जैसी समस्याएं नहीं होतीं है। तभी गांव में रहने वाले लोग ज्यादा ताकतवर और स्वस्थ होते हैं। इसलिए शहरों में रहने वाले लोगों की भी चाहत होती है कि मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाए। लेकिन इस चूल्हे से निकलने वाला धुआं
पूरे घर को काला कर देता है। मगर, अब आपको इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है आपको ऐसा चूल्हा बनाना बता रहे हैं जिसमें धुएं का सही इंतेजाम है।चूल्हा बनाने के लिए जरूरी सामान मिट्टी और भूंसा 27 ईंटलोहे की रॉडएक Pvc पाइप कैसे बनाना है चूल्हा सबसे पहले आप मिट्टी और भूंसे में पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार लें। अब 4-4 ईंट को दोनों साइड रख लीजिए, इनका शेप आगे से पतला और पीछे से चोड़ा होकर राउंड होना चाहिए। अब दोनों साइड मिट्टी के मिश्रण की एक लेयर बनाने के बाद 4-4 ईंट और रखें। एक बार फिर मिट्टी की लेयर और उसके ऊपर ईंट रखना है। अब दोनों ही पार्ट के पिछले खाली हिस्से में भी 3 आधी ईंट लगाकर कवर कर दीजिए, यहां पाइप लगाने के लिए थोड़ी सी जगह छोड़ दें। अब आपको सभी ईंटों को मिट्टी के मिश्रण से पूरी तरह कवर करना है।लोहे की रॉड और पाइपएक बेस तैयार होने के बाद आपको आगे से राउंड और एक लंबा pvc पाइप लगाना है, जिसका मुंह चूल्हे के अंदर होना चाहिए। इस तहर पाइप के ऊपरी हिस्से से धुएं निकलने का इंतेजाम हो जाएगा, आप अपनी सहूलियत के हिसाब से पाइप की लंबाई रख सकते हैं। अब खाना बनाने के लिए एक चूल्हे के अंदर 3 पार्ट बनाना है तो लोहे की रॉड को ऐसे ही रखना होगा। जब इन रॉड को कवर करेंगे तो आपके 3 चूल्हे बन जाएंगे और सामने की ओर का खाली हिस्सा लकड़ी या उबले लगाने के लिए खाली रहेगा। अब बर्तन रखने के लिए बेस बनाने के बाद आपका चूल्हा तैयार हो जाएगा। इसमें एक साथ आप 3 काम कर सकते हैं, जिससे हेल्दी खाना भी पकेगा
खाना बनाना मिट्टी का चूल्हा स्वास्थ्य धुआं टिप्स
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
खानपान के लिए सही दिशा चुनें, वास्तु शास्त्र के अनुसारयह लेख वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना पकाने के लिए उपयुक्त दिशाओं और उन दिशाओं के बारे में जानकारी देता है जिनसे बचने की सलाह दी जाती है.
और पढो »
किन महीनों में क्या सब्जियां उगाएंकिचन गार्डन के लिए सही समय पर सब्जियों की बुवाई करने के तरीके
और पढो »
मिट्टी परीक्षण: किसानों के लिए जरूरी जानकारियांयह लेख किसानों को मिट्टी परीक्षण के महत्व, समय अंतराल और सही तरीके के बारे में बताता है।
और पढो »
WhatsApp ब्लॉक होने पर मैसेज कैसे भेजेंWhatsApp पर ब्लॉक होने पर दोस्त से बात करने के लिए कुछ आसान ट्रिक्स बताई गई हैं। ब्लॉक किए गए व्यक्ति से बात करने के तरीके के बारे में जानें।
और पढो »
बिग बॉस 18: रजत दलाल ने करण वीर पर मिट्टी से भरी बाल्टी फेंकीबिग बॉस 18 के घर में रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच एक टास्क के दौरान अनबन हो गई जिसके बाद रजत ने करण पर मिट्टी से भरी बाल्टी फेंकी.
और पढो »
खाना पकाने से निकलने वाला धुआं पर्यावरण के लिए खतराकिचन में खाना बनाने के दौरान तेल का इस्तेमाल होने से निकलने वाला धुआं वातावरण में लंबे समय तक रह सकता है और हवा की गुणवत्ता, जलवायु और मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
और पढो »