मिल्कीपुर उपचुनाव में बुधवार को रिकॉर्ड मतदान हुआ। मतगणना जारी है और परिणाम शनिवार को आएगा। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच रहा है। यह तीसरा उपचुनाव है जो मिल्कीपुर में हो रहा है। सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद और भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान सहित 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। परिणाम से बड़ा राजनीतिक संदेश निकलने की उम्मीद है।
प्रहलाद तिवारी, अयोध्या। प्रतिष्ठापरक मिल्कीपुर उपचुनाव में बुधवार को मतदान के बाद अब मतगणना जारी है। जनादेश का शनिवार को पता चल जाएगा और मिल्कीपुर को नया विधायक मिलेगा, जो तीसरी बार उपचुनाव से चुन कर आएगा। यह विधायक मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 18वां जनप्रतिनिधि होगा। सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद व भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान सहित 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा उम्मीदवार के बीच रहा है। मतदान वाले दिन से ही सपा लगातार उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाकर पुलिस
प्रशासन व निर्वाचन आयोग को निशाने पर ले रही है। हालांकि, मिल्कीपुर के मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान कर उपचुनाव में कम वोटिंग की धारणा को तोड़ दिया है। इससे यहां के परिणाम में भी रिकॉर्ड बनने की उम्मीद दोनों दलों को हैं। दोनों दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां मिल्कीपुर उपचुनाव को अपनी नाक का सवाल बना लिया तो वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ रखा है। दो माह से चल रही राजनीतिक जद्दोजहद परिणाम आने के बाद खत्म होगी। इससे पहले मिल्कीपुर में वर्ष 1998 व वर्ष 2004 में उपचुनाव हुआ था। इन दोनों उपचुनावों के परिणाम सपा के पक्ष में रहे हैं। सपा प्रत्याशी के तौर पर रामचंद्र यादव ने दोनों उपचुनावों में जीत हासिल की। अब वह तीन बार से लगातार रुदौली से भाजपा विधायक हैं और इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार को जिताने की विशेष जिम्मेदारी उनके कंधों पर डाली थी। बड़ा सियासी संदेश देगा उपचुनाव का परिणाम मिल्कीपुर का परिणाम न केवल उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगा, बल्कि बड़ा राजनीतिक संदेश भी देगा। भविष्य की राजनीति के लिए यहां का परिणाम दोनों दलों के लिए अहम होगा। इस परिणाम पर पूरे देश की दृष्टि लगी है। उपचुनाव का परिणाम क्षत्रपों के रसूख का भी पैमाना बनेगा। परिणाम उपचुनाव वर्ष 2004 सपा- रामचंद्र यादव - 89116 बसपा- आनंदसेन यादव - 54098 भाजपा- देवेंद्र मणि त्रिपाठी- 6751 परिणाम उपचुनाव वर्ष 1998 सपा- रामचंद्र यादव 36908 भाजपा- बृजभूषण त्रिपाठी - 33776 बसपा- दिनेश प्रताप सिंह - 3319
मिल्कीपुर उपचुनाव सपा भाजपा योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव मतदान राजनीतिक संदेश
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
महाकुंभ स्नान और मिल्कीपुर चुनाव: अखिलेश यादव का राजनीतिक खेलअखिलेश यादव ने महाकुंभ स्नान की तस्वीरें शेयर कर के राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। यह मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले भीषण राजनीतिक माहौल बनने में मदद कर रहा है।
और पढो »
मिल्कीपुर उपचुनाव: 26 साल बाद सपा-भाजपा के बीच मुख्य लड़ाईमिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई का संभावना है। यह तीसरा उपचुनाव है जो मिल्कीपुर में हो रहा है।
और पढो »
उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में उपचुनाव, 65% से अधिक मतदानउत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 65% से अधिक मतदान हुआ, जो 2022 के विधानसभा चुनावों से ज्यादा है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'फर्जी मतदान' का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया.
और पढो »
दिल्ली में 5 बजे तक 57.7% वोटिंग, मिल्कीपुर उपचुनाव में 65.2% मतदान | Delhi PollsNDTV News Video
और पढो »
उत्तर प्रदेश: मिल्कीपुर में वोटिंग शुरू, सपा और बीजेपी की प्रतिस्पर्धाउत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। यह सीट समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई है।
और पढो »
मिल्कीपुर उपचुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग, हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को चेतावनी दीमिल्कीपुर उपचुनाव में रिकॉर्ड 65% से ज्यादा वोटिंग हुई. राहुल गांधी एक महीने में दूसरी बार पटना आए. वहीं हेमंत सोरेन ने कोयले की बकाया राशि को लेकर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है.
और पढो »