मिल्कीपुर में विकास को चुना, भाजपा ने भारी मतों से जीत दर्ज की

राजनीति समाचार

मिल्कीपुर में विकास को चुना, भाजपा ने भारी मतों से जीत दर्ज की
मिल्कीपुरउत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 53%

उत्तर प्रदेश के अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। लोगों ने विकास को अपना वोट दिया और पारिवारिक राजनीति को नकार दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास वादों पर भरोसा जताते हुए, क्षेत्रवासियों ने भाजपा को चुना।

अयोध्या के मिल्कीपुर में लोगों ने इस बार विकास को चुना है, जातिगत समीकरणों को दरकिनार कर दिया है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास वादों पर भरोसा जताया है क्योंकि मिल्कीपुर जबसे विधानसभा क्षेत्र बना है, विकास की तरस रहा है। 1967 में पहली बार विधानसभा क्षेत्र के रूप में गठित होने के बाद से पहला विधायक कांग्रेस का चुना गया था। इस क्षेत्र को सामंतशाही के विरुद्ध खड़ा करने के नाम पर अपने अभेद्य दुर्ग के रूप में तत्कालीन भाकपा नेता मित्रसेन ने तब्दील कर लिया था। केवल

दो बार लहरों में वह चुनाव हारे, अन्यथा उनका, उनके परिवार या उनके चहेते का ही इस सीट पर चयन होता रहा। क्षेत्र में था सुविधाओं का अभाव यह क्षेत्र सामंतवाद के ल‍िए कितना लड़ सका यह तो कहा नहीं जा सकता। हां, विकास से अवश्य वंचित रहा। इस क्षेत्र में तैनात किए जाने वाले अधिकारी कर्मचारी अपने को सजायाफ्ता मानते रहे। क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव इस क्षेत्र को दुर्गम बनाता था और जिसकी भी तैनाती इस क्षेत्र में हो जाती थी, वह येनकेन प्रकारेण यहां से भागना चाहता था। रायबरेली-अयोध्या मार्ग बनने से आया बदलाव जिले के अफसर भी किसी को धमकाते थे तो इस क्षेत्र के विकासखंडों में स्थानांतरण का भय दिखाते थे। विकास के नाम पर मित्रसेन यादव के आंदोलनकारी तेवर से केवल एक कृषि विश्वविद्यालय बन सका। उसके बाद से कोई और बड़ी योजना इस क्षेत्र में नहीं आई। भाजपा सरकार में रायबरेली-अयोध्या मार्ग बनने की प्रक्रिया से इस क्षेत्र में थोड़ा बदलाव आया। विकास के ल‍िए जनता ने क‍िया मतदान सपा सरकार के कार्यकाल में बना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे इस क्षेत्र को छूकर निकला तो थोड़ा यातायात इस सड़क पर तेज हुआ। विकास को तरसते इस क्षेत्र ने परिवारवाद को भी देखा और दूसरी सरकारों को भी। इस बार उसके लिए निर्णय की घड़ी थी, वह फिर परिवारवाद की तरफ जाए या फिर अपने विकास के लिए मतदान करे। भाजपाइयों ने क‍िया न‍िरंतर दौरा विकास को लेकर भाजपा पर यह भरोसा अनायास नहीं पैदा हुआ। अयोध्या में लोकसभा चुनाव की हार के बाद से स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निरंतर दौरों से इसका सृजन किया। वह निरंतर यहां आते रहे। भाजपा के मंत्रियों और पदाधिकारियों से यहां निरंतर संपर्क बनाने के लिए योजना के अनुसार उनके दौरे यहां लगते रहे। मतदाताओं ने द‍िया संदेश भाजपा के मंत्रियों के सतत दौरों से यहां के मतदाताओं ने साफ संदेश दे दिया कि विकास चाहिए तो हमारे साथ आइए। विपक्ष और खासतौर से समाजवादी पार्टी ने जहां जातिगत समीकरण से चुनाव जीतने के लिए पीडीए का दांव खेला था। इस दांव से लोकसभा चुनाव में उसे ऐतिहासिक जीत भी मिली थी। उलटा पड़ गया दांव यहां यह दांव उलटा पड़ गया, क्योंकि क्षेत्र के मतदाता 1977 से इन्हीं चेहरों को देखा था। भाजपा की इस आश्वस्ति ने ना केवल पार्टी के लिए क्षेत्र में संजीवनी का काम किया, बल्कि परिवारवाद को भी साफ नकार दिया। सेन परिवार के बाद यह क्षेत्र किसी और परिवार की जागीर नहीं बनेगा, यह संदेश भी दिया। कुल तीस राउंड की मतगणना में बीजेपी के प्रत्याशी चद्रभानु पासवान 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ चंद्रभानु पासवान के रूप में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र को अपना 18वां जनप्रतिनिधि मिल गया है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मिल्कीपुर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बीजेपी चंद्रभानु पासवान योगी आदित्यनाथ विकास परिवारवाद

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

नैनीताल में कांग्रेस की भारी जीत, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल नगरपालिका अध्यक्ष बनींनैनीताल में कांग्रेस की भारी जीत, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल नगरपालिका अध्यक्ष बनींनैनीताल नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने भाजपा की जीवंती भट्ट को 3919 मतों से हराया। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला।
और पढो »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दलबदलुओं की किस्मतदिल्ली विधानसभा चुनाव: दलबदलुओं की किस्मतदिल्ली विधानसभा चुनाव में दलबदलुओं की किस्मत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भाजपा से आप और कांग्रेस में आए कई उम्मीदवार हार गए, जबकि कुछ ने जीत दर्ज की।
और पढो »

योगी के करिश्मे की जीत: मिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा को भारी बहुमतयोगी के करिश्मे की जीत: मिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा को भारी बहुमतमिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक शानदार प्रदर्शन किया और भारी मतों से जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी की कुशल संगठन क्षमता और सिपहसलारों की सक्रिय भूमिका ने पार्टी को इस जीत दिलाई।
और पढो »

निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, गरुड़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ानिकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, गरुड़ में कांग्रेस का झंडा गाड़ाबागेश्वर जिले में निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट से जीत दर्ज की। वहीं, गरुड़ नगर पंचायत में कांग्रेस की भावना वर्मा पहली अध्यक्ष बनीं।
और पढो »

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत की संभावना, राम मंदिर मुद्दा और विकास प्रमुख मुद्देमिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत की संभावना, राम मंदिर मुद्दा और विकास प्रमुख मुद्देअयोध्‍या के मिल्‍कीपुर विधान सभा सीट के उपचुनाव में बुधवार को 65.25 फीसदी मतदान दर दर्ज हुई। एग्ज़िट पोल में भाजपा की जीत की संभावना जताई जा रही है। राम मंदिर मुद्दा और विकास प्रमुख मुद्दे रहे।
और पढो »

इंग्लैंड ने राजकोट में भारत को हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज कीइंग्लैंड ने राजकोट में भारत को हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज कीइंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज की। इस जीत से सीरीज में एक बार फिर रोमांच आ गया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 13:16:54