मिस्र में ट्रैक्सी ड्राइवर ने चीनी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की, वीडियो वायरल

खबर समाचार

मिस्र में ट्रैक्सी ड्राइवर ने चीनी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की, वीडियो वायरल
ट्रैक्सी ड्राइवरछेड़छाड़मिस्र
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 130 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रैक्सी ड्राइवर अपनी गाड़ी में बैठी विदेशी महिला से छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में महिला को ड्राइवर द्वारा मोबाइल पर कुछ दिखाया जाता है और उससे कुछ कहा जाता है। महिला इनकार करती है। इसके बाद ड्राइवर उसे छूने की कोशिश करता है। मिस्र की दो न्यूज वेबसाइट्स की खबरों के मुताबिक, यह घटना सही है और ड्राइवर को जेल भेजा गया है।

नई दिल्ली में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ट्रैक्सी ड्राइवर अपने वाहन की पिछली सीट पर बैठी एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में ड्राइवर पहले अपने मोबाइल फोन पर महिला को कुछ दिखाता है और उससे कुछ कहता है। महिला इनकार कर देती है। इसके बाद ड्राइवर उसे छूने की कोशिश करता है। महिला गुस्से में अपने पैरों को पीछे हटाती है और उसे ऐसा करने से मना करती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह मिस्र का है, जहां एक ट्रैक्सी

ड्राइवर चीनी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ किया है। वीडियो के साथ लिखा जा रहा है कि यह एक घटिया हरकत है। सजग टीम ने इस वीडियो की जाँच की और पाया कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा सही है।इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई हैंडल्स द्वारा शेयर किया गया है। एक हैंडल नाम डेविड एथर्टन ने लिखा है, 'मिस्र में एक महिला का ट्रैक्सी ड्राइवर यौन उत्पीड़न करता है। गाड़ी चलाते समय वह अपनी जगह पर ध्यान देने के बजाय उसकी टांगों को देखता है। वह एक बहुत ही घिनौना आदमी है।' एक अन्य हैंडल डॉ. मालौफ ने लिखा है, 'मिस्र में एक चीनी पर्यटक का मुस्लिम ट्रैक्सी ड्राइवर द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया। यह संस्कृति घृणित है।' एक और हैंडल आजात ने लिखा है, 'मिस्र के ट्रैक्सी ड्राइवर ने मिस्र में एक चीनी पर्यटक को परेशान और उसका यौन उत्पीड़न किया। यह घटिया हरकत है।' इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले इसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें मिस्र में ट्रैक्सी सर्विस देने वाले मोहम्मद मुस्तफा नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो मिला। इस वीडियो को यहां 30 जनवरी 2025 को अपलोड किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'शर्म अल शेख में ट्रैक्सी ड्राइवर और चीनी पर्यटक'। यह वीडियो मिस्र के शर्म अल-शेख शहर का है। अब आगे की सच्चाई जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड के साथ इस मामले को गूगल पर तलाशा। सर्च में हमें मिस्र की दो न्यूज वेबसाइट्स के 31 जनवरी 2025 की खबरों के लिंक मिले। इन खबरों के मुताबिक, यह घटना सही है और ड्राइवर को जेल भेजा गया था।मिस्र के ऑनलाइन न्यूजपेपर इजिप्ट इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक, 'शर्म अल-शेख में एक चीनी पर्यटक से छेड़छाड़ के आरोपी ट्रैक्सी ड्राइवर को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना बुधवार को हुई और आरोपी ड्राइवर का नाम अमीर एमई है। 30 वर्षीय यह ड्राइवर मूल रूप से घरबिया गवर्नरेट के तंता शहर का रहने वाला है। काम के लिए वह कई साल पहले शर्म अल-शेख आया था। खबर के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में ड्राइवर को गूगल ट्रांसलेट के ज़रिए चीनी पर्यटक को अपने साथ घर चलने के लिए कहते हुए देखा गया था। पर्यटक के मना करने पर भी ड्राइवर ने उससे छेड़छाड़ की कोशिश की और उसके शरीर को छुआ। महिला पर्यटक ने ड्राइवर को डांटा और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारियों ने ड्राइवर को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोपी ड्राइवर के मेडिकल टेस्ट में नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई है।इसके अलावा एक और न्यूज वेबसाइट ozarab media पर हमें यह खबर मिली। इस खबर में भी बताया गया है कि मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में एक ड्राइवर चीनी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की, जिसके लिए उसे 15 दिन की जेल हुई है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

ट्रैक्सी ड्राइवर छेड़छाड़ मिस्र चीनी महिला पर्यटक वीडियो सोशल मीडिया यौन उत्पीड़न न्यायिक हिरासत

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

केरल के मुस्लिम स्कूलों में राष्ट्रगान के साथ छेड़छाड़ का वायरल वीडियोकेरल के मुस्लिम स्कूलों में राष्ट्रगान के साथ छेड़छाड़ का वायरल वीडियोसोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चों को एक गीत गाते हुए दिखाया गया है, जिसे केरल के मुस्लिम स्कूलों में राष्ट्रगान के साथ छेड़छाड़ का दावा किया जा रहा है। सच्चाई यह है कि यह वीडियो ईद मिलादुन्नबी के त्योहार के दौरान का हो सकता है और इसमें राष्ट्रगान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं है।
और पढो »

बच्चें की मांग से खिलखिला उठेगा आंगनवाड़ी मेन्यूबच्चें की मांग से खिलखिला उठेगा आंगनवाड़ी मेन्यूएक केरल के आंगनवाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के मेनू में बदलाव की मांग एक बच्चे ने की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
और पढो »

बंदर ने महिला पर किया भयानक हमला, जान बचाने के लिए निकल गई चीखें; देख रूह कांप जाएगीबंदर ने महिला पर किया भयानक हमला, जान बचाने के लिए निकल गई चीखें; देख रूह कांप जाएगीएक महिला पर बंदर का भयानक हमला हुआ, जिसकी वीडियो वायरल हो गई है। वीडियो में महिला को अपनी जान बचाने के लिए चीखना पड़ा।
और पढो »

गुजरात में विवाहेतर संबंध के शक में महिला की पीटाई, वीडियो वायरल, 12 गिरफ्तारगुजरात में विवाहेतर संबंध के शक में महिला की पीटाई, वीडियो वायरल, 12 गिरफ्तारगुजरात के दाहोद जिले में एक 35 वर्षीय आदिवासी महिला की उसके ससुर और अन्य लोगों के साथ मिलकर पिटाई की गई और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
और पढो »

सांप को अपने चेहरे के पास लाकर पोज़ दे रही थी महिला, अचानक सांप ने नाक पर कर दिया अटैक, कस के दबोचा और फिर...सांप को अपने चेहरे के पास लाकर पोज़ दे रही थी महिला, अचानक सांप ने नाक पर कर दिया अटैक, कस के दबोचा और फिर...महिला, जिसने अपने इंस्टाग्राम हैंडल - shhkodalera पर वीडियो पोस्ट किया था, वीडियो में महिला को सांप के साथ पोज़ देते हुए देखा गया जब उसने अचानक उसकी नाक पर काट लिया.
और पढो »

गुजरात में महिला के साथ अमानवीय अत्याचार: वीडियो वायरल, 12 गिरफ्तारगुजरात में महिला के साथ अमानवीय अत्याचार: वीडियो वायरल, 12 गिरफ्तारदाहोद जिले में एक महिला के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। 15 लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटा और लाठियों से पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 07:11:20