Beyond the Breaking News

मीठी बातें, प्यार का ड्रामा और हनीट्रैप.. गूगल से खोजे जाते थे शिकार, गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

Rajkot Honey Trap Gang News

मीठी बातें, प्यार का ड्रामा और हनीट्रैप.. गूगल से खोजे जाते थे शिकार, गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार
Priyanka Piu ArrestedHoney Trap Case GujaratBusinessmen Honey Trap

राजकोट में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. मुख्य आरोपी प्रियंका उर्फ पीयू समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरोह गूगल और दुकानों से व्यापारियों के नंबर जुटाकर उन्हें प्रेमजाल में फंसाता और लाखों रुपये की उगाही करता था. पढ़ें पूरी कहानी.

मीठी बातें, प्यार का ड्रामा और हनीट्रैप.. गूगल से खोजे जाते थे शिकार, गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार राजकोट में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश हुआ है.

मुख्य आरोपी प्रियंका उर्फ पीयू समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरोह गूगल और दुकानों से व्यापारियों के नंबर जुटाकर उन्हें प्रेमजाल में फंसाता और लाखों रुपये की उगाही करता था. पढ़ें पूरी कहानी. गुजरात के राजकोट जिले में पुलिस ने एक ऐसे हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लंबे समय से व्यापारियों और कारोबारियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपये की उगाही कर रहा था.

इस मामले में मुख्य आरोपी प्रियंका उर्फ पीयू समेत अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के शिकार कई और लोग भी हो सकते हैं. जेतपुर नगर पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गिरोह खास तौर पर आर्थिक रूप से मजबूत मध्यम वर्गीय व्यापारियों, उद्योगपतियों और व्यवसायियों को निशाना बनाता था. आरोपियों का मकसद ऐसे लोगों को फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलना था.

ग्रामीण इलाकों में भी इस गिरोह की गतिविधियां काफी समय से चल रही थीं. कुछ दिन पहले जेतपुर सिटी पुलिस स्टेशन और जामकंडोरणा पुलिस स्टेशन में हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे. पुलिस ने इन मामलों की गहराई से जांच शुरू की. जांच के दौरान पूरी साजिश का खुलासा हुआ और गिरोह की मुख्य महिला आरोपी प्रियंका उर्फ पीयू को गिरफ्तार कर लिया गया.

मजदूरी, स्पा और सेक्स रैकेट... अहमदाबाद में 166 बांग्लादेशियों की पहचानवडोदरा: तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, CCTV में कैद हादसापुलिस के अनुसार, गिरोह का तरीका बेहद सुनियोजित था। आरोपी गूगल सर्च, दुकानों के बोर्ड और अन्य सार्वजनिक स्रोतों से व्यापारियों, फैक्ट्री मालिकों और अधेड़ उम्र के लोगों के मोबाइल नंबर हासिल करते थे. इसके बाद ये नंबर गिरोह की मुख्य महिला सदस्य प्रियंका को दिए जाते थे, जो आगे की पूरी योजना को अंजाम देती थी.

जामनगर के कालावड की रहने वाली प्रियंका उर्फ पीयू गिनोया फोन पर व्यापारियों से संपर्क करती थी. वह उनसे दोस्ती बढ़ाती, लगातार बातचीत करती और मीठी-मीठी बातें करके उनका भरोसा जीत लेती थी. धीरे-धीरे वह उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लेती और फिर मिलने के लिए बुलाती थी. जब कोई व्यापारी मिलने के लिए तैयार हो जाता, तब प्रियंका खुद वहां नहीं पहुंचती थी.

उसकी जगह किसी दूसरी महिला को भेजा जाता था. जैसे ही व्यापारी तय स्थान पर पहुंचता, गिरोह के चार-पांच सदस्य अचानक वहां पहुंच जाते और उसे घेर लेते थे. गिरोह के सदस्य व्यापारी को बलात्कार जैसे गंभीर मामले में फंसाने की धमकी देते थे. कई मामलों में पीड़ितों के साथ मारपीट भी की जाती थी.

आरोपियों द्वारा बदनामी, सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म होने और कारोबार चौपट करने का डर दिखाकर उनसे लाखों रुपये वसूले जाते थे. , जेतपुर, वांकानेर और जूनागढ़ जिले के भेसान क्षेत्र में कई व्यापारियों को अपना शिकार बना चुका है. इन घटनाओं को लेकर गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है.

पुलिस ने बताया कि गिरोह का पर्दाफाश तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया सूचना के आधार पर किया गया. मुख्य आरोपी प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उसका रिमांड भी मंजूर कर लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. पुलिस का मानना है कि कई पीड़ित बदनामी के डर से अब तक सामने नहीं आए हैं.

इसलिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि वे इस गिरोह का शिकार हुए हैं तो बिना किसी झिझक के नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इस मामले के सामने आने के बाद सौराष्ट्र के कारोबारी जगत में काफी हलचल मच गई है. बंटी-बबली और बहू का ट्विस्ट, चौंका देगी प्रयागराज में हुए चार कत्ल की कहानी, देखें वारदातवैभव सूर्यवंशी IN, सूर्या OUT...

टीम इंडिया की T20 टीम का इस द‍िन होगा ऐलान, रजत या श्रेयस में कौन होगा कप्तान? CM डीके शिवकुमार के पहले पांच फैसले क्या रहे? स्टूडेंट्स को फ्री बस पास, प्राइवेट जॉब एक्सचेंज, भारत जोड़ो युवा सभाओं को 10-10 लाख रुपये Vegetable Roti Recipe: सब्जियों से मिनटों में बनाएं टेस्टी रोटी, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाब

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Priyanka Piu Arrested Honey Trap Case Gujarat Businessmen Honey Trap Rajkot Crime News Jetpur Police Extortion Gang Gujarat Honey Trap Scam Gujarat Businessmen Targeted Crime News Rajkot

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कौन हैं अतीका मीर?: मोटरस्पोर्ट्स में दुनिया के मंच पर भारत का नाम रोशन किया; राष्ट्रगान बजा तो छलक पड़े आंसूकौन हैं अतीका मीर?: मोटरस्पोर्ट्स में दुनिया के मंच पर भारत का नाम रोशन किया; राष्ट्रगान बजा तो छलक पड़े आंसूभारत की 11 वर्षीय रेसिंग प्रतिभा अतीका मीर ने ग्रीस में आयोजित चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर अकादमी प्रोग्राम के दूसरे राउंड
Read more »

एमपी-यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश: आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटाएमपी-यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश: आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटाMP-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश Latest Updates. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »

एमपी-यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश: आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटाएमपी-यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश: आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटाMP-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश Latest Updates. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »

क्लोस, रोनाल्डो या मेसी...: फुटबॉल विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल किसने किए? शीर्ष-पांच दिग्गजों की सूची चौंकाएगीक्लोस, रोनाल्डो या मेसी...: फुटबॉल विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल किसने किए? शीर्ष-पांच दिग्गजों की सूची चौंकाएगीफीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होगा। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले विश्व कप इतिहास के उन पांच खिलाड़ियों पर नजर डालना
Read more »

सुदर्शन-पडिक्कल IN, गुरनूर-जुरेल OUT, आईपीएल के 2 फ्लॉप खिलाड़ी भी शामिल, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11?सुदर्शन-पडिक्कल IN, गुरनूर-जुरेल OUT, आईपीएल के 2 फ्लॉप खिलाड़ी भी शामिल, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11?अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को 1 टेस्ट मैच खेलना है। जिसकी प्लेइंग 11 में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा जो आईपीएल के दौरान फ्लॉप रहे थे।
Read more »

BPSC Admit Card 2026 Date: स्टेनोग्राफर और AES परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, एग्जाम 11 जून को - bpsc admit card 2026 date released tomorrow for the post of stenographer and aes exam will be held on 11 juneBPSC Admit Card 2026 Date: स्टेनोग्राफर और AES परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, एग्जाम 11 जून को - bpsc admit card 2026 date released tomorrow for the post of stenographer and aes exam will be held on 11 juneबीपीएससी की ओर से असिस्टेंट एनवायरमेंटल साइंटिस्ट और स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 04 जून को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा 11 जून को संचालित की जाएगी।
Read more »



Render Time: 2026-06-11 14:47:09