Beyond the Breaking News

मीठे के लिए आपकी मोहब्बत बना रही चेहरे को बूढ़ा, डॉ. ने समझाया कैसे स्किन ग्लायकेशन से एजिंग होती है तेज

जल्द बुढ़ापा आने के कारण News

मीठे के लिए आपकी मोहब्बत बना रही चेहरे को बूढ़ा, डॉ. ने समझाया कैसे स्किन ग्लायकेशन से एजिंग होती है तेज
त्वचा पर बुढ़ापे के निशानत्वचा की एजिंग बढ़ाती चीनीशुगर से होता स्किन ग्लाइकेशन

मीठा न केवल मोटापा लाकर ही शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इससे शरीर समय से पहले बूढ़ा भी होने लगता है और इसका सीधा असर त्वचा पर एजिंग साइन के रूप में देखने को मिलता है। डॉक्टर रूबेन भसीन पासी की माने तो केवल मीठे भोजन से ही नहीं, बल्कि हाई ग्लाइसेमिक फूड से भी शरीर में शुगर स्पाइक होती है और शरीर बुढ़ापे की तरफ तेजी से बढ़ने लगता...

मीठे के लिए आपकी मोहब्बत बना रही चेहरे को बूढ़ा, डॉ.

ने समझाया कैसे स्किन ग्लायकेशन से एजिंग होती है तेज मीठा न केवल मोटापा लाकर ही शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इससे शरीर समय से पहले बूढ़ा भी होने लगता है और इसका सीधा असर त्वचा पर एजिंग साइन के रूप में देखने को मिलता है। डॉक्टर रूबेन भसीन पासी की माने तो केवल मीठे भोजन से ही नहीं, बल्कि हाई ग्लाइसेमिक फूड से भी शरीर में शुगर स्पाइक होती है और शरीर बुढ़ापे की तरफ तेजी से बढ़ने लगता है।अगर मीठे के दुष्प्रभाव की बात की जाए तो मोटापा और डायबटीज जैसी स्थितियां सबसे पहले ख्याल में आती है। लेकिन इसके साथ ही मीठा आपकी त्वचा पर भी प्रभाव डालता है। मीठे का सेवन त्वचा को बूढ़ा करने लगता है और इसके पीछे स्किन ग्लायकेशन की प्रक्रिया जिम्मेदार है। ऐसे कई अध्ययन बताते हैं कि अत्यधिक मीठे खाद्यों या पेय का सेवन और हाई ग्लाइसेमिक फूड खाने से रक्त में शुगर स्पाइक तेजी से होता है जिससे त्वचा जल्दी बूढ़ी होना शुरू हो जाती है। लेकिन सही डायट और त्वचा का बेहतर रखरखाव इस प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।त्वचा का ग्लायकेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें ग्लूकोज त्वचा के प्रोटीन यानी कोलाजन और इलस्टिन से चिपक जाता है और एंजाइम की गैरमौजूदगी में इससे एडवांस ग्लायकेशन एंड प्रोडक्ट बनता है जो शरीर के लिए हानिकारक मॉलीक्यूल है। इसके बनने से शरीर के अंगों को कई तरह की समस्या होती है साथ ही शरीर के सबसे बड़े अंग यानी त्वचा के कोलाजन और इलास्टिसिटी को भी नुकसान पहुंचता है। यही कारण है कि त्वचा के ग्लायकेशन से समय से पहले झुर्रियां आना शुरू हो जाती हैं और त्वचा जल्दी बूढ़ी होने लगती है।अगर आप ज्यादा मीठा भोजन ले रहे हैं या हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन खाते हैं तो खून में शुगर तेजी से बढ़ेगी जिसका शरीर पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पाता। इस कारण यह त्चचा के प्रोटीन से चिपक जाती है और उसे खराब करने लगती है।आपका शरीर मीठे के प्रति किस तरह प्रतिक्रिया देगा यह आपके जेनेटिक्स पर भी निर्भर करता है। अगर परिवार में पहले से डायबिटीज जैसी समस्या है तो स्किन ग्लायकेशन आपको भी तेजी से हो सकता है।आपकी जीवनशैली आपकी सेहत पर सीधा असर डालती है। धूम्रपान, शराब का सेवन या सुस्त जीवनशैली भी रक्त में शरकरा बढ़ा देती है और इंसूलीन रजिस्टेंस को प्रभावित करती है। इससे स्किन ग्लायकेशन की प्रक्रिया तेज हो सकती है।अगर पहले से खून में शुगर की मात्रा ज्यादा है और इसके बाद भी आप मीठे का सेवन करते हैं या सुस्त जीवनशैली को अपनाते हैं तो भी स्किन ग्लायकेशन होना शुरू हो जाता है।उम्र के साथ त्वचा में मौजूद कोलाजन और इलास्टिन का पहले से ही बनना कम हो जाता है। ऐसे में इसे और भी ज्यादा खतरे में डालने से त्वचा के बूढ़े होने की प्रक्रिया तेजी पकड़ लेती है और बढ़ती उम्र के निशान समय से पहले ही नजर आना शुरू हो जाते हैं।त्वचा समय से पहले बूढ़ी होना शुरू हो रही है, इसकी पहचान समय रहते करना जरूरी है। कुछ लक्षणों को देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि त्वचा पर बुढ़ापे के निशान आना शुरू हो चुके हैं:अपने आखों के आस पास, माथे, गर्दन और होठों के आस पास की त्वचा पर गौर करें। अगर यहां फाइन लाइन आना शुरू हो गई हैं तो यह झुर्रियों की शुरुआत है। अगर त्वचा को पकड़कर खींचने के बाद या उसे सिकोड़ने पर वह तुरंत वापस पहले जैसी नहीं होती या उस पर हल्की लकीरें दिखती हैं तो यह इलास्टिसिटी की कमी है।शुगर त्वचा के प्रोटीन के साथ रिएक्ट करती है जिससे त्वचा में जगह जगह इंफ्लेमेशन होने लगता है। इस कारण त्वचा के उस हिस्से का रंग बदल जाता है और स्किन टोन अनईवेन हो जाता है।ग्लायकेशन के कारण त्वचा का प्राकृतिक बेरियर खराब हो जाता है और त्वचा खुद को रिपेयर नहीं कर पाती। इस कारण त्वचा बुझी बुझी नजर आने लगती है और उसकी दमक चली जाती है।त्वचा में ग्लायकेशन होने के कारण उसमें मौजूद नमी भी खोने लगती है जिस कारण त्वचा रूखी और बेजान होना शुरू हो जाती है। इससे त्वचा की सेंस्टिविटी भी बढ़ने लगती है।त्वचा को ग्लायकेशन से बचाना मतलब जल्दी बूढ़े होने से बचना। त्वचा पर समय से पहले झुर्रियों और दाग धब्बे जैसे एजिंग के निशान से बचाने के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।सबसे पहले जरूरी है कि मीठे खाद्यों का सेवन कम से कम किया जाए। इसके साथ ही भोजन में ज्यादा फाइबर या लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें शामिल करें। जैसे - ब्राउन राइस, ओट्स, होल ग्रेन ब्रेड वगरह। इसके अलावा एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर भोजन करने से त्वचा के सेल ग्लायकेशन से बच सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी, बेरी, पत्ते वाली सब्जियां वगरह को अपने संतुलित आहार का हिस्सा बनाएं।नियमित व्यायाम से शरीर में मौजूद ग्लूकोज का बेहतर इस्तेमाल हो पाता है और इससे शुगर स्पाइक नहीं होती जिससे अतिरिक्त ग्लूकोज त्वचा के कोलाजन और इलास्टिसिटी को खराब नहीं कर पाता। इसके साथ ही शरीर में खून का दौड़ान भी बेहतर होता है जिससे शरीर को बेहतर पोषण मिल पाता है और एजिंग की प्रक्रिया धीमी होने लगती है।अपने स्किन केयर में उन चीजों को शामिल करें जो आपकी त्वचा के कोलाजन और इलास्टिसिटी बढ़ाएं। इनमें विटामिन सी और विटामिन ए आपकी खास मदद करते हैं। इसके अलावा रेटेनॉएड का इस्तेमाल करके त्वचा के रिपेयर सिस्टम को बेहतर किया जा सकता है। पेप्टाइड से त्वचा के प्राकृतिक बेरियर मजबूत होते हैं और एंटीऑक्सिडेंट त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाती हैं।हमारी टीम हेल्थ और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार रिसर्च करती है और भरोसेमंद स्रोतों के आधार पर कंटेंट तैयार करती है। हर आर्टिकल अनुभवी मेडिकल एक्सपर्ट्स द्वारा रिव्यू किया जाता है, ताकि आपको सही, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी मिल सके।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

त्वचा पर बुढ़ापे के निशान त्वचा की एजिंग बढ़ाती चीनी शुगर से होता स्किन ग्लाइकेशन Glycation Of Skin Effect Of Sugar On Skin फूड जो नहीं स्किन के लिए अच्छे ज्यादा मीठा खाने से क्या होता है How Sugar Damages Skin

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-06-04 07:55:28