Beyond the Breaking News

मुंबई: ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क पर वार, भायंदर से गिरफ्तार हुआ हुजैफा हाशमी

United States News News

मुंबई: ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क पर वार, भायंदर से गिरफ्तार हुआ हुजैफा हाशमी
United States Latest News,United States Headlines

दिल्ली स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस के संयुक्त अभियान में 26 वर्षीय हुजैफा फारूक अहमद हाशमी को मुंबई के पास भायंदर से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को ठाणे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दिल्ली ले जाकर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने की अनुमति मिल गई. जांच एजेंसियों ने कोर्ट में चैट और बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज भी पेश किए.

दिल्ली स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस के संयुक्त अभियान में 26 वर्षीय हुजैफा फारूक अहमद हाशमी को मुंबई के पास भायंदर से गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी को ठाणे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दिल्ली ले जाकर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने की अनुमति मिल गई. जांच एजेंसियों ने कोर्ट में चैट और बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज भी पेश किए. दिल्ली स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने संयुक्त अभियान चलाकर पाकिस्तान की आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल से जुड़े मामले में 26 वर्षीय हुजैफा फारूक अहमद हाशमी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को मुंबई से सटे भायंदर इलाके से पकड़ा गया.

गिरफ्तारी के बाद उसे आज ठाणे कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के दौरान जज ने आरोपी से पूछा कि क्या उसे पता है कि उसे किस मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस पर हुजैफा फारूक अहमद हाशमी ने जवाब दिया कि उसे इसकी जानकारी है. सुनवाई के दौरान दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने कोर्ट से आरोपी को दिल्ली ले जाने की अनुमति मांगी.

जांच एजेंसी ने अदालत में आरोपी के चैट रिकॉर्ड और बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़े स्क्रीनशॉट भी पेश किए. स्पेशल सेल ने कहा कि मामले की आगे की जांच के लिए आरोपी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाना जरूरी है.

मुंबई में अवैध अतिक्रमण कर बना मस्जिद जमींदोज, देखें मुंबई मेट्रोमुंबई से फरार आतंकी हुजैफा गिरफ्तार, दाऊद के करीबी से था लिंक अदालत ने सुनवाई के दौरान यह भी पूछा कि आरोपी को दिल्ली कैसे ले जाया जाएगा. इस पर दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने बताया कि आरोपी को ट्रेन के जरिए दिल्ली ले जाया जाएगा. इसके बाद कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि दिल्ली पहुंचने में कितना समय लगेगा.

जांच एजेंसी की ओर से अदालत को बताया गया कि आरोपी को दिल्ली ले जाने और वहां पेश करने के लिए ट्रांजिट वारंट की आवश्यकता होगी. टीम ने तीन दिन का समय मांगा। अदालत ने इस मांग को स्वीकार करते हुए तीन दिन का ट्रांजिट वारंट मंजूर कर दिया. अब आरोपी को दिल्ली लाया जाएगा और परसों उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इसके बाद जांच एजेंसियां उससे आगे की पूछताछ करेंगी और मामले के अन्य पहलुओं की जांच को आगे बढ़ाएंगी. जांच से जुड़ी जानकारी के अनुसार हुजैफा फारूक अहमद हाशमी पिछले एक महीने से पाकिस्तान में बैठे यावर खान के संपर्क में था. इसी कड़ी में जांच एजेंसियां उसके कथित संपर्कों और लेन-देन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं. फिलहाल दिल्ली स्पेशल सेल औरएटीएस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई हैं.

आरोपी को दिल्ली लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित कड़ियों का पता लगाया जा सके. बरेली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़: मेडिकल कॉलेज की नर्स निकली किंगपिन, अविवाहित प्रेग्नेंट महिलाएं थीं टारगेटसुकेश-जैकलीन पर कोर्ट का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय, 16 जुलाई को सुनवाई बियर-कचौड़ी पार्टी, बंटी-बबली की मिस्ट्री और सामूहिक हत्याकांड...

प्रयागराज के खूनी खेल की खौफनाक कहानी700 युवाओं के सपनों से खेल गई IT कंपनी, नौकरी के नाम पर ऐसा धोखा कि सुनकर रह जाएंगे हैरान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ISI के लिए काम करने वाला एक और संदिग्ध आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, PAK हैंडलर ने महिला नेता को मारने का दिया था लक्ष्य - isi terrorist arrested in azamgarh tasked to kill woman leaderISI के लिए काम करने वाला एक और संदिग्ध आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, PAK हैंडलर ने महिला नेता को मारने का दिया था लक्ष्य - isi terrorist arrested in azamgarh tasked to kill woman leaderएटीएस ने आजमगढ़ से आईएसआई के लिए काम करने वाले मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है। उसे पाकिस्तानी हैंडलर ने एक महिला नेता की हत्या और राजनीतिक भवनों को उड़ाने का लक्ष्य दिया था।
Read more »

यूपी ATS Arrest Suspected Terrorist: आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ISI से मिलकर रच रहा था देश के खिलाफ साजिश | Uttar Pradesh Ats Arrests Suspected Terrorist From Azamgarhयूपी ATS Arrest Suspected Terrorist: आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ISI से मिलकर रच रहा था देश के खिलाफ साजिश | Uttar Pradesh Ats Arrests Suspected Terrorist From Azamgarhउत्तर प्रदेश ATS ने आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार (Suspected Terrorist Arrest) किया है। पकड़ा गया संदग्ध आतंकी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI के संपर्क में था।
Read more »

'धुरंधर' देखकर तिलमिलाया दाऊद, ISI के साथ बनाया दिल्ली-मुंबई दहलाने का बड़ा प्लान; 8 आतंकियों ने उगले राज - isi dawood plot delhimumbai terror with munna jhingada'धुरंधर' देखकर तिलमिलाया दाऊद, ISI के साथ बनाया दिल्ली-मुंबई दहलाने का बड़ा प्लान; 8 आतंकियों ने उगले राज - isi dawood plot delhimumbai terror with munna jhingadaआइबी के इनपुट पर दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब से आठ आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आईएसआई और दाऊद इब्राहिम कराची से मुन्ना झिंगाड़ा के जरिए दिल्ली और मुंबई में तबाही मचाने की साजिश रच रहे थे।
Read more »

Instagram से जाल, पाकिस्तान से कनेक्शन! उत्तराखंड में आतंकी नेटवर्क की साजिश का बड़ा खुलासा | Pakistan Isi Social Media Terror Network Uttarakhand InvestigationInstagram से जाल, पाकिस्तान से कनेक्शन! उत्तराखंड में आतंकी नेटवर्क की साजिश का बड़ा खुलासा | Pakistan Isi Social Media Terror Network Uttarakhand InvestigationSocial Media Network:उत्तराखंड और यूपी में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के पाकिस्तान लिंक सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जांच में खुलासा हुआ कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलकर आतंकी नेटवर्क तैयार करने की कोशिश की जा रही...
Read more »



Render Time: 2026-06-03 16:15:05