एलीफेंटा आईलैंड क्या है? मुंबई में स्थित ये ऐतिहासिक जगह, अपनी गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है. वैसे तो भारत में ऐसी कई एतिहासिक जगहें हैं, जो बेहद ही शानदार हैं और घूमने लायक हैं. ऐसी ही एक जगह है एलिफेंटा, जहां की गुफाएं पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र हैं. मुंबई से लगभग 10 किलोमीटर दूर बंदरगाह के पूर्वी किनारे पर स्थित घारापुरी द्वीप, जिसे 'गुफाओं का शहर' कहा जाता है.
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को यात्रियों से भरी नीलकमल नाव की नेवी की स्पीट बोट से टक्कर हो गई. जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई. नाव एलीफेंटा आईलैंड की तरफ जा रही थी. जिसके बाद से ही एलीफेंटा आईलैंड चर्चा में आ गया तो आइए जानते हैं कि क्या है एलीफेंटा आईलैंड , क्यों है फेमस. कहां पर स्थित. कैसे पहुंचें. जानें सबकुछ. एलीफेंटा नाम पुर्तगालियों द्वारा यहां पर बने पत्थर के हाथी के कारण दिया गया था. यहां अनेक देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं.
पहाड़ियों को काटकर बनाई गई ये मूर्तियां दक्षिण भारतीय मूर्तिकला से प्रेरित हैं. यहां आने के बाद एक अलग ही दुनिया में आने जैसा अहसास होता है. मुंबई हार्बर में गेटवे ऑफ इंडिया के उत्तर-पूर्व में, घारापुरी पर चट्टानों को काटकर बनाए गए मंदिर, जिन्हें एलीफेंटा द्वीप के नाम से जाना जाता है. पहाड़ी की चोटी पर स्थित एलिफेंटा की गुफाओं को साल 1980 के दशक की शुरुआत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था. छुट्टियों पर घूमने, ट्रेकिंग करने और पिकनिक मनाने के लिए ये जगह बिल्कुल सही है. इसके बनाए जाने की डेट को लेकर हमेशा से संशय रहा है लेकिन माना जा रहा कि यह 450 और 750 ई. के बीच निर्मित हु
एलीफेंटा आईलैंड गुफाएं मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया नाव हादसा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
महाराष्ट्र में नाव हादसा, 13 की मौतमुंबई के पास एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही नाव पर स्पीड बोट से टक्कर लगने से 13 लोगों की मौत हो गई
और पढो »
मुंबई में जहाज दुर्घटनामुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक जहाज नौसेना की स्पीड बोट से टकराकर पलट गया।
और पढो »
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नाव पलटने से 2 लोगों की मौतमुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक नाव पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं. एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नेवी की एक बोट ने नाव से टकराया, जिसके कारण यह पलट गई.
और पढो »
मुंबई में नौसेना जहाज और यात्री जहाज के टकराव से हादसामुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना जहाज के एलीफेंटा द्वीप जा रहे नीलकमल नामक एक यात्री जहाज से टकराव से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन नौसेना के जवान समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। 99 अन्य यात्रियों को बचाया गया है जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है। पीएम मोदी ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
और पढो »
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास जहाज दुर्घटना, 13 लोगों की मौतमुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास एलीफेंटा द्वीप जा रहे एक यात्री जहाज से नौसेना के जहाज से टकराव हुआ। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और 101 लोगों को बचा लिया गया है। कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
और पढो »
मुंबई में बड़ा हादसा, गेटवे ऑफ इंडिया के पास 80 सैलानियों से भरी नाव डूबीएक फेरी गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलट गई, जिसमें 80 लोग सवार थे. एक की मौत हो गई, दो अब भी लापता हैं. कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान चलाया है।
और पढो »