मुंबई तट पर हादसा, नौसेना की स्पीड बोट से टकराई नीलकमल बोट, 14 की मौत

NEWS समाचार

मुंबई तट पर हादसा, नौसेना की स्पीड बोट से टकराई नीलकमल बोट, 14 की मौत
HAADSANAVIMUMBAI
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र के मुंबई तट पर बुधवार को एक नौका दुर्घटना हुई जिसमें एक नौसेना की स्पीड बोट ने नीलकमल बोट से टकरा दिया, जिसके परिणामस्वरूप 14 लोगों की मौत हो गई, दो लापता हैं।

महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग लापता भी हैं। इस हादसे में नासिक के राकेश अहिरे की भी नाबालिग बच्चे और पत्नी के साथ मौत हो गई। वे मुंबई में अस्थमा के इलाज के लिए आए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनमें से कोई भी कभी घर नहीं लौट पाएगा। अस्थमा के इलाज के लिए आए थे मुंबई नासिक के पिंपलगांव बसवंत में रहने वाले राकेश अहिरे अपने अस्थमा के इलाज के लिए मुंबई में थे। उनकी पत्नी और

उनका पांच साल का बेटा उनके साथ थे। तीनों दो दिन पहले ही मुंबई आए थे। उनके रिश्तेदार ने दुख जाहिर करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीनों के शवों को उनके पैतृक स्थान पिंपलगांव बसवंत भेज दिया गया और गुरुवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया। नौसेना के स्पीड बोट चालक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट हादसे में पुलिस ने स्पीड बोट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दो लोगों के लापता होने की खबर है। नौसेना के आठ क्राफ्ट और एक नौसेना हेलिकॉप्टर और तटरक्षक दल के एक पोत के जरिए समुद्र में लापता लोगों की तलाश जारी है। नौसेना एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने हादसे में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे की बोर्ड एन्क्वायरी के आदेश दिए है। भारतीय तटरक्षक दल के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि नीलकमल बोट हादसे में दो लोग लापता हैं जिसमें एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। भारतीय नौसेना की एक स्पीड बोट के गेटवे ऑफ इंडिया से घारापुरी द्वीप की ओर जाते समय एक नीलकमल यात्री नौका से टकरा गई थी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। घारापुरी द्वीप में यूनेस्को की विश्व धरोहर एलीफेंटा गुफाएं स्थित हैं। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 101 लोगों को बचाने की जानकारी दी थी। इस बीच, जीवित बचे नाथाराम चौधरी की शिकायत पर, नौसेना के स्पीड बोट चालक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नीलकमल नाव पलटने की घटना के संबंध में कोलाबा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1), 125 (ए) (बी), 282, 324 (3) (5) के तहत सीआर नंबर 283/24 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

HAADSA NAVI MUMBAI DEATH MISSING NAVY ELEPHANTA

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मुंबई में नौका हादसा: 13 की मौत, 99 बचेमुंबई में नौका हादसा: 13 की मौत, 99 बचेमुंबई तट के पास एक नौका और नौसेना की स्पीड बोट के बीच टक्कर से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। 99 अन्य को बचा लिया गया।
और पढो »

मुंबई हार्बर में नौसेना की बोट से टकराकर नीलकमल बोट पलटी, 13 की मौतमुंबई हार्बर में नौसेना की बोट से टकराकर नीलकमल बोट पलटी, 13 की मौतमुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट एक तेज गति से आ रही नौसेना की छोटी बोट से टकराकर बुधवार को हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और 101 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
और पढो »

मुंबई तट पर नौसेना स्पीड बोट और यात्री नाव की टक्कर में 13 की मौतमुंबई तट पर नौसेना स्पीड बोट और यात्री नाव की टक्कर में 13 की मौतमुंबई के करंजा में नौसेना की स्पीड बोट और यात्री नाव की टक्कर से 13 लोगों की मौत हो गई और 99 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. घटना में बोट ड्राइवर समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
और पढो »

मुंबई में नौसेना की नाव से टकराकर नीलकमल बोट पलटी, 13 की मौतमुंबई में नौसेना की नाव से टकराकर नीलकमल बोट पलटी, 13 की मौतमुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट एक तेज गति से आ रही नौसेना की छोटी बोट से टकराकर बुधवार को पलटी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 101 लोगों को बचा लिया गया है।
और पढो »

मुंबई में नौसेना की नाव से टकराकर नीलकमल बोट पलटी, 13 लोगों की मौतमुंबई में नौसेना की नाव से टकराकर नीलकमल बोट पलटी, 13 लोगों की मौतमुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट एक तेज गति से आ रही नौसेना की छोटी बोट से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 101 लोगों को बचाव कार्य में सुरक्षित रूप से निकाला गया है। नौसेना की नाव का इंजन खराब होने से हुआ यह हादसा।
और पढो »

मुंबई हार्बर में नौसेना की नाव से टकराकर नीलकमल बोट पलटी, 13 की मौतमुंबई हार्बर में नौसेना की नाव से टकराकर नीलकमल बोट पलटी, 13 की मौतबुधवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट एक तेज गति से आ रही नौसेना की छोटी बोट से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। नाव में चालक दल समेत 100 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया जिसमें 101 लोगों को रेस्क्यू किया गया है जबकि तीन जवान समेत 13 लोगों की मृत्यु हो गई हैं। नौसेना की नाव का इंजन खराब होने से हुआ हादसा
और पढो »



Render Time: 2025-04-25 19:47:38