मुंबई में खुलेगा Tesla का पहला शोरूम, कंपनी ने ली 4000 वर्ग फुट जगह, भरेगी ₹32 लाख किराया

Tesla समाचार

मुंबई में खुलेगा Tesla का पहला शोरूम, कंपनी ने ली 4000 वर्ग फुट जगह, भरेगी ₹32 लाख किराया
Elon MuskTesla Mumbai ShowroomTesla Electric Cars

टेस्ला मुंबई के अलावा नई दिल्ली में भी एक शोरूम खोलने पर विचार कर रही है. भारतीय बाजार के लिए टेस्ला की पहली कार एक अपेक्षाकृत किफायती मॉडल होगी जिसकी कीमत करीब 22,00,000 रुपये (लगभग 25,000 अमेरिकी डॉलर) से शुरू हो सकती है.

इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला भारत में अपना पहला शोरूम खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क की कंपनी मुंबई में अपना शोरूम खोलेगी और इसके लिए लीज डील पर हस्ताक्षर हो चुके हैं.

टेस्ला शुरुआत में भारत में अपनी इम्पोर्टेड कारें ही बेचेगी. Advertisementलीज डील के रजिस्ट्रेशन पेपर के अनुसार, टेस्ला का भारत में पहला शोरूम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बिजनेस और रिटेल हब में मेकर मैक्सिटी बिल्डिंग में स्थित होगा. पिछले महीने, टेस्ला ने अपने लिंक्डइन पेज पर कम से कम 13 कर्मचारियों की हायरिंग के लिए एक विज्ञापन जारी किया था. इसमें जॉब लोकेशन मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन बताया गया था. वर्क प्लेस टाइप ऑन-साइट था.यह भी पढ़ें: विदेशी कारों पर कस्टम ड्यूटी घटी, टेस्ला की सस्ती कार भारत में ₹50 लाख में, जानें कीमतों का गणित32 लाख रुपये महीने के किराये पर ली जगहटेस्ला ने यह लीज डील 5 साल के लिए किया है, जो 16 फरवरी, 2025 से शुरू होगा. कंपनी 4,003 वर्ग फुट जगह के लिए 3,87,56,113 रुपये का वार्षिक किराया भरेगी. एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स द्वारा रॉयटर्स को उपलब्ध कराए गए लीज रजिस्ट्रेशन पेपर के अनुसार, किराया हर साल 5% बढ़ जाएगा, जो 5वें वर्ष में लगभग 4,70,98,505 रुपये तक पहुंच जाएगा.Advertisementटेस्ला मुंबई के अलावा नई दिल्ली में भी एक शोरूम खोलने पर विचार कर रही है. भारतीय बाजार के लिए टेस्ला की पहली कार एक अपेक्षाकृत किफायती मॉडल होगी जिसकी कीमत करीब 22,00,000 रुपये से शुरू हो सकती है. चूंकि कंपनी की भारत में इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण शुरू करने की तत्काल कोई योजना नहीं है, इसलिए उन्हें जर्मनी से आयात किया जा सकता है.यह भी पढ़ें: ट्रंप के लिए मस्क है तो मुमकिन है! क्यों है टेस्ला CEO से अमेरिकी राजनीति को चमत्कार की उम्मीदशुरू में मॉडल 3 और मॉडल Y लॉन्च होंगीटेस्ला की गीगाफैक्ट्री बर्लिन-ब्रैंडेनबर्ग न केवल यूरोप में इसकी पहली मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है, बल्कि सबसे मॉडर्न भी है. इस सेक्टर के एक्सपर्ट्स के अनुसार, मॉडल 3 और मॉडल Y भारत में टेस्ला की शुरुआती इलेक्ट्रिक कारें हो सकती हैं. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इन मॉडलों की कीमत 25,000 अमेरिकी डॉलर से ऊपर है. कंपनी को भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए अपनी कारों में कुछ बदलाव करने होंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी कीमतें अपेक्षाकृत कम हों. ये भी देखें

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

Elon Musk Tesla Mumbai Showroom Tesla Electric Cars Tesla Model 3 Tesla Model Y Tesla First Showroom In India टेस्ला एलन मस्क टेस्ला मुंबई शोरूम टेस्ला इलेक्ट्रिक कारें टेस्ला मॉडल 3 टेस्ला मॉडल वाई टेस्ला भारत में पहला शोरूम

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Quality Power Electrical Equipments IPO: 135 रुपये प्रीमियम में ग्रे मार्केट में धूमQuality Power Electrical Equipments IPO: 135 रुपये प्रीमियम में ग्रे मार्केट में धूमQuality Power Electrical Equipments का आईपीओ 14 फरवरी को खुलेगा। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों ने 135 रुपये का प्रीमियम दिखाया है।
और पढो »

टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई के BKC में खुलेगा: अप्रैल से EV की बिक्री संभव, ₹35 लाख मंथली रेंट पर लिया 4000 ...टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई के BKC में खुलेगा: अप्रैल से EV की बिक्री संभव, ₹35 लाख मंथली रेंट पर लिया 4000 ...Tesla Electric Cars India Mumbai Delhi Showrooms Lease Agreement & Deal Update. Follow Mumbai Bandra Kurla Complex, Delhi Latest News and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
और पढो »

4000 वर्ग फुट एरिया... 35 लाख किराया! यहां खुल रहा है TESLA का पहला शोरूम4000 वर्ग फुट एरिया... 35 लाख किराया! यहां खुल रहा है TESLA का पहला शोरूमTesla's Showroom in India: टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों का इंतजार भारतीय ग्राहकों को लंबे समय से है. लेकिन बहुत जल्द ये इंतजार खत्म होने वाला है.
और पढो »

भारत में इन 2 शहरों में Tasla खोलेगी सबसे पहले शोरूम, किराया जान उड़ जाएंगे होशभारत में इन 2 शहरों में Tasla खोलेगी सबसे पहले शोरूम, किराया जान उड़ जाएंगे होशदुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk की इलेक्ट्रिक कंपनी Tesla जल्द ही भारत में एंट्री मारने वाली है। कंपनी ने अपनी गाड़ियों के लिए शोरूम भी तलाशना शुरू भी कर दिया है। इतना ही नहीं पहले शोरूम के लिए जगह भी कंफर्म कर ली है और अब दूसरे शोरूम के लिए जगह तलाश कर रही है। आइए जानते हैं कि Tesla के शोरूम सबसे पहले कहां...
और पढो »

मुंबई में खुलेगा Tesla का पहला शो-रूम, एलन मस्क ने साइन किया लीज डीलमुंबई में खुलेगा Tesla का पहला शो-रूम, एलन मस्क ने साइन किया लीज डीलएलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी टेस्ला भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोलने जा रही है. इस शोरूम के लिए लीज डील साइन कर लिया गया है.
और पढो »

मुंबई के बीकेसी कॉम्प्लेक्स में खुलेगा टेस्ला का भारत में पहला शोरूम, कंपनी ने 4000 वर्ग फुट जगह किराए पर लीमुंबई के बीकेसी कॉम्प्लेक्स में खुलेगा टेस्ला का भारत में पहला शोरूम, कंपनी ने 4000 वर्ग फुट जगह किराए पर लीअमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला का भारत में पहला शोरूम मुंबई में खुलेगा। कंपनी ने बीकेसी में 4000 वर्ग फुट जगह किराए पर ली है। कंपनी इसके लिए तगड़ा किराया भी चुकाने वाली है। भारत में टेस्ला के आने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर अटक जाता...
और पढो »



Render Time: 2026-05-05 00:21:39