एक मुंबई निवासी ने अपनी दुबई यात्रा का अनुभव साझा किया है, जहां उसने अपने शहर की तुलना में दुबई के विकास और संगठन पर ध्यान दिया है।
दुबई भारत ीयों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। कई भारत ीय दुबई में काम करते हैं और अच्छा पैसा कमाते हैं। दुबई तेजी से विकसित हुआ है और अब दुनिया भर में अपने विकास मॉडल के लिए जाना जाता है। हाल ही में एक भारत ीय ने अपनी दुबई यात्रा का अनुभव साझा किया है। मुंबई का निवासी यह व्यक्ति अपनी दुबई यात्रा से वापस आ चुका है। इस व्यक्ति ने रेडिट पर अपनी यात्रा का पूरा अनुभव पोस्ट किया है और बताया है कि दुबई मुंबई और देश से हर मामले में कितना आगे निकल गया है। इस व्यक्ति ने बताया कि वह 40 साल से मुंबई में
रह रहा है लेकिन जिस चीज को उसने दुबई में देखा वह मुंबई में नहीं है। इस व्यक्ति ने कहा है कि वह पहले भी कई बार विकासशील देशों में गया है। मुंबई में दुबई जैसा विकास नहीं। एक लंबी रेडिट पोस्ट में, दुबई से लौटे यश ने लिखा, 'मैं दुबई की यात्रा से लौटा हूँ। जब हम किसी विकसित देश से लौटते हैं तो पता चलता है कि हम कितने पीछे हैं। मैं मुंबई का रहने वाला हूँ, यहीं पैदा हुआ हूँ और 40 साल का हूँ। यह पहली बार नहीं है जब मैं किसी विकासशील देश में गया हूँ, लेकिन इस बार लौटने पर मुझे कई अंतर दिखे। बेकार बुनियादी ढांचा, जीरो सिविक सेंस, जीरो ट्रैफिक सेंस, हर जगह कचरा और मलबा, प्रदूषण ऐसा कि दम घुट जाए।' इस व्यक्ति ने अपने पोस्ट में मुंबई की हालत पर निराशा व्यक्त करते हुए इसे 'अराजक' बताया है और कहा है कि यहां इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुशासन की कमी है और ट्रैफिक के नियमों का कोई पालन ही नहीं करता है। भारत के लोगों में सिविक सेंस की कमी। इस व्यक्ति ने दुबई को अधिक संगठित और विकसित बताया और साथ ही मुंबई में लगातार हो रहे निर्माण कार्य की आलोचना की। इस व्यक्ति ने बताया एक तरफ दुबई में लोग जेब में टिश्यू लेकर घूमते हैं और दूसरी तरफ भारत में चलती कार से बीच सड़क पर बोतले फेंक दी जाती है। मुख्य सड़कें जिनमें कोई लेन नहीं है, हर जगह निर्माण और मलबा है। 7 दिनों के दौरान, मुझे दुबई की सड़कों पर एक भी ट्रक नहीं दिखा, उनकी अलग-अलग सड़कें और आवाजाही का अलग समय है। मुंबई जितनी अव्यवस्थित है, मैं इस शहर का प्रेमी हूँ, लेकिन देश की यह आर्थिक राजधानी रहने लायक नहीं रह गई है। दुबई में ट्रैफिक मुंबई जितना खराब हो सकता है, लेकिन कम से कम आपके सामने से कोई गाड़ी निकालकर नहीं भागेगा, वहां वाहन सिग्नल पर रुकते हैं, सड़कों पर ट्रैफिक रूल्स के स्पष्ट निशान हैं
दुबई मुंबई विकास परिवहन सिविक सेंस भारत यात्रा अनुभव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली से जमुई: 1200KM दूर प्रेमिका ने अपने प्रेमी से की शादीएक प्रेमिका ने अपनी परिवार की इच्छा को पार करते हुए दिल्ली से जमुई तक 1200 किलोमीटर की यात्रा की और अपने प्रेमी से शादी की.
और पढो »
जब अखिलेश ने बताई, मुलायम पर गीत लिखने वाले 'गुरु' की कहानीAkhilesh Yadav ने बताई पिता Mulayam Singh Yadav पर गीत लिखने वाले 'गुरु' की कहानी
और पढो »
भारतीय क्रिकेट टीम दुबई पहुंची, राशिफल पढ़कर मस्ती कीभारतीय क्रिकेट टीम चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई पहुंची है। टीम के खिलाड़ी मुंबई से दुबई रवाना होने से पहले राशिफल पढ़कर मस्ती करते दिखे।
और पढो »
अनुभव सिन्हा ने 'कोई फरियाद' गाने के लिए कैसे प्रेरित किया था लेखक फैज अनवर को?इस लेख में अनुभव सिन्हा ने अपनी फिल्म 'तुम बिन' और उसमें 'कोई फरियाद' गाने की कहानी बताई है.
और पढो »
विराट कोहली ने दुबई में निकाली अपनी पर्सनल डाइट की समस्या का तोड़विराट कोहली ने दुबई में निकाली अपनी पर्सनल डाइट की समस्या का तोड़।
और पढो »
अंधेरी कोठरी, 45 किमी पैदल चले... अमेरिका कैसे पहुंचे थे, लौटे भारतीयों की 'डंकी' वाली आपबीती पढ़िएUS Deported Indian: America से निकाले गए अवैध अप्रवासी भारतीयों ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी
और पढो »