तमिलनाडु चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी विजय की TVK अभी भी सरकार बनाने से दूर है. बहुमत से कुछ सीटें कम होने की वजह से गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने का न्यौता नहीं दिया, जिसके बाद कमल हासन और प्रकाश राज जैसे बड़े सितारों ने खुलकर विजय का समर्थन किया है.
सुपरस्टार विजय की तमिलनाडु में शानदार जीत के बाद से ही जनता उन्हें मुख्यमंत्री की शपथ लेते हुए देखने का इंतजार कर रही है. लेकिन तमिलनाडु की 233 सीटों में से सबसे ज्यादा 108 सीटें जीतने के बावजूद विजय अभी भी मुख्यमंत्री की कुर्सी से दूर हैं.
सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए तमिलनाडु में 118 सीटों की जरूरत होती है. बुधवार को विजय ने दावा पेश किया तो गवर्नर ने उन्हें सीटें कम होने की बात कहकर लौटा दिया, गुरुवार भी विजय को दोबारा लौटा दिया. तमिलनाडु में राजनीतिक गठबंधन का गुणा-गणित बड़ी तेजी से चल रहा है.
और पढ़ेंएक बार तो ये भी खबर आई कि विजय ने जिन दो बड़ी पार्टियों DMK और AIADMK को तमिलनाडु में हराया है, वो साथ मिलकर सरकार बनाने के ऑप्शन पर विचार कर रही हैं. हालांकि अब ऐसा कुछ होने के चांस लगभग खत्म हो गए हैं. मगर विजय के शपथ लेने में हो रही देरी की वजह से कमल हासन और प्रकाश राज जैसे बड़े नामों ने तमिलनाडु के गवर्नर की भूमिका पर सवाल उठाया है.
तमिलनाडु के गवर्नर पर भड़के प्रकाश राजसाउथ के बड़े एक्टर्स में से एक प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पोस्ट में विजय के साथ हो रही पॉलिटिक्स को लेकर तमिलनाडु के गवर्नर पर सवाल उठाया. उन्होंने लिखा, 'हम में आपसी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जनादेश विजय के साथ है. उन्हें विधानसभा में खड़े होकर अपना दावा पेश करने का अधिकार है.
' Advertisement This Governor s behaviour is Disgusting .. unacceptable and unconstitutional. We may have differences … but Vijay has got the mandate . He should be allowed to claim his right on the floor of the house. #justasking https://t.co/T72CVedXhJ— Prakash Raj May 7, 2026इंडिया टुडे से बात करते हुए प्रकाश ने कहा, 'उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे गवर्नर को चाहिए कि उन्हें सरकार बनाने की इजाजत दें.
सच्चाई का फैसला गवर्नर के घर पर नहीं हो सकता, विधानसभा में होता है. वो ऐसा क्यों कर रहे हैं, इस समय लंबी छुट्टी पर कैसे जा सकते हैं? किसी और ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया है. विजय के पास आंकड़े हैं.
वो कह रहे हैं कि मैं बहुमत साबित कर सकता हूं. उन्हें विधानसभा में मौका मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें मौका दिया नहीं जा रहा. उन्हें जनादेश के बावजूद उनका लोकतांत्रिक अधिकार क्यों नहीं दिया जा रहा?
'कमल हासन ने याद दिलाया नियमतमिल सिनेमा के आइकॉन कमल हासन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में विजय के साथ हो रही राजनीति पर सवाल उठाया. उन्होंने विजय जैसे मामलों के लिए उदाहरण बनने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी जिक्र किया. कमल ने लिखा कि '108 सीटें जीतने वाले विजय को सरकार बनाने का न्यौता न देना तमिलनाडु की जनता के जनादेश का अपमान है.
'उन्होंने आगे कहा, 'एस आर बोम्मई केस में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है— बहुमत विधानसभा में साबित किया जाता है, राज भवन में नहीं. मैं पार्टी पॉलिटिक्स की नहीं, एक भारतीय नागरिक के लिए बनी नीतियों की बात कर रहा हूं. तमिलनाडु की जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए.
' Advertisement தமிழ்நாடு சட்டமன்றத் தேர்தலில் தனித்து ஆட்சியமைக்கும் அதிகாரத்தை மக்கள் எந்தக் கட்சிக்கும் வழங்கவில்லை. இந்த முடிவு தமிழ்நாட்டு வரலாற்றில் முன்னெப்போதும் நிகழாதது. என் சகோதரர் திரு. @mkstalin அவர்கள் ‘மக்கள் தீர்ப்பை மதிக்கிறோம்; பொறுப்பான எதிர்க்கட்சியாகச் செயல்படுவோம்’ என்று…— Kamal Haasan May 7, 2026तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीती हैं.
इसमें वो दोनों सीटें भी शामिल हैं जहां विजय ने चुनाव जीता है. उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, इसलिए उनकी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए 107 सीटें हैं. कांग्रेस ने अपनी 5 सीटों के साथ विजय को समर्थन दिया है, यानी उनके खाते में 112 सीटें हैं. बाकी 6 सीटों के लिए ही तमिलनाडु में राजनीति के समीकरण बिठाए जा रहे हैं.
इस बीच विजय को चुनने वाली जनता और बड़े सेलेब्रिटी इस पूरे मामले पर सवाल उठाने लगे हैं. नजरें इस बात पर लगी हैं कि विजय को गवर्नर से कब सरकार बनाने के लिए हरी झंडी मिलेगी. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
TVK Government Formation कमल हासन विजय समर्थन Prakash Raj On Vijay Tamil Nadu Governor Controversy Vijay CM Oath Delay TVK Alliance Numbers SR Bommai Case Tamil Nadu Vijay Political Victory 2026 तमिलनाडु चुनाव 2026 Vijay Government Formation Issue DMK AIADMK Alliance Rumours Kamal Haasan Statement Vijay Prakash Raj Governor Criticism Tamil Nadu Political Crisis
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stampede TVK Rally: കരൂർ റാലി ദുരന്തം; മരണസംഖ്യ ഉയരുന്നു, മുഖ്യമന്ത്രി എം കെ സ്റ്റാലിൻ നാളെ കരൂരിലെത്തുംStampede TVK Rally: കുട്ടികളും സ്ത്രീകളുമടക്കം മരിച്ചവരിൽ ഉൾപ്പെടുവെന്നാണ് ലഭിക്കുന്ന റിപ്പോർട്ട്
Read more »
एक्टर विजय की रैली में भगदड़, अबतक 39 मौतें: अपनी ही रैली में देर से पहुंचे, हादसे के बाद सीधे चेन्नई गए, सं...Actor Vijay Rally Stampede; Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) LIVE Update | Tamil Nadu Karur
Read more »
CM சார்.. என்னை என்ன வேண்டுமானாலும் செய்யுங்கள்.. ஆனால்! வீடியோ வெளியிட்ட விஜய்!TVK Vijay Video: தமிழக வெற்றிக் கழக தலைவர் விஜய், கரூர் கூட்ட நெரிசல் சம்பவம் குறித்து பேசி வீடியோ வெளியிட்டிருக்கிறார்.
Read more »
करूर भगदड़-सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच को लेकर आज सुनवाई: विजय की पार्टी ने भी SIT जांच के खिलाफ याचिका लगाई...TVK Vijay Karur Rally Stampede Case Update; Follow Supreme Court, Karur News On Dainik Bhaskar.
Read more »
एक्टर विजय की रैली में बंदूक लेकर पहुंचा व्यक्ति: महिलाएं बैरिकेड फांदकर घुसीं; करूर भगदड़ में 41 मौतें हुई...TVK Vijay Puducherry Uppalam Ground Rally Controversy Update; तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और एक्टर विजय ने मंगलवार को पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड (न्यू पोर्ट) में विशाल रैली की
Read more »
5.35 लाख की कार, 67 हजार की मोपेड! इन गाड़ियों से चलते हैं विजयTVK chief Vijay Cars: चेन्नई के पेराम्बुर निर्वाचन क्षेत्र से अपने नामांकन हलफनामे में, TVK प्रमुख विजय ने अपने कार कलेक्शन का भी जिक्र किया था.
Read more »
