बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ने के कारण आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
बिहार की राजधानी पटना में देश-दुनिया से निवेशक आए हुए हैं और करीब 350 निवेश प्रस्तावों पर बिहार सरकार के साथ करार होना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शामिल होना था। इसके अलावा सीएम को आज अपने गृह क्षेत्र नालंदा के राजगरी में भी एक भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना था। दोनों कार्यक्रमों से अचानक सीएम नीतीश कुमार दूर हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। ऐसे में 23 दिसंबर से शुरू हो रही उनकी प्रगति यात्रा पर भी ग्रहण की आशंका उभर रही है। डॉक्टरों की
सलाह पर ही सीएम नीतीश के सारे कार्यक्रम स्थगित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक खराब होने के कारण आज के उनके सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सीएम ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में शामिल होने ज्ञान भवन जाने वाले थे। यहां से निकलने के बाद वह राजगीर के लिए रवाना होते। यहां भी उनका कार्यक्रम था। फिलहाल वह मुख्यमंत्री आवास में आराम कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। डॉक्टरों की सलाह पर ही सीएम नीतीश कुमार के सारे कार्यक्रम स्थगित किया है। राजगीर में जरासंध स्मारक स्मृति पार्क का उद्घाटन करने वाले थे राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जरासंध स्मारक स्मृति पार्क का उद्घाटन और उद्यान में बनी सम्राट जरासंध स्मारक की मूर्ति के अनावरण करने वाले थे। लेकिन, अब सीएम इन दोनों कार्यक्रम में शामिल नहीं पाएंगे। इधर, तीन दिन बाद सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनके पहले फेज की यात्रा 23 दिसंबर से शुरू होगी। यह 28 दिसंबर तक चलेगी। 23 से 28 दिसंबर तक सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा 23 दिसंबर- पश्चिम चंपारण बेतिया 24 दिसंबर - पूर्वी चंपारण 25 दिसंबर - क्रिसमस (अवकाश) 26 दिसंबर- शिवहर / सीतामढ़ी 27 दिसंबर- मुजफ्फरपुर 28 दिसंबर - वैशाल
नीतीश कुमार बिहार स्वास्थ्य कार्यक्रम स्थगित प्रगति यात्रा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बिहार CM नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम रद्दबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें वायरल बुखार हुआ है. उनकी सेहत नाजुक होने के कारण आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.
और पढो »
सीतामढ़ी आने वाले हैं मुख्यमंत्री, जानें नीतीश कुमार का क्या है कार्यक्रम और कब आएंगेNitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही सीतामढ़ी जिले के दौरे पर आएंगे। हालांकि, अभी तक तारीख और स्थान तय नहीं हुआ है। प्रशासन ने मुख्य सचिव के निर्देश पर तीन प्रखंडों के पांच गांवों का चयन कर राज्य मुख्यालय को सूची भेजी है। मुख्यमंत्री इनमें से किसी एक गांव का दौरा कर विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा...
और पढो »
Indian Women Hockey: महिला हॉकी टीम पर पैसे की बारिश! सीएम नीतीश का हर मेंबर को 10 लाख देने का ऐलानWomen’s Asian Champions Trophy: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.
और पढो »
नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा का नाम बदलकर 'प्रगति यात्रा' कर दिया गयामुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा का नाम बदलकर 'प्रगति यात्रा' कर दिया गया है। यह यात्रा 23 दिसंबर से होगी और मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का आकलन और समीक्षा करेंगे।
और पढो »
ललन सिंह: अल्पसंख्यक वोट नहीं देते फिर भी नीतीश कुमार उनके लिए काम करते हैंकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोग नीतीश कुमार को वोट नहीं देते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बिहार के सभी लोगों के लिए काम करते हैं.
और पढो »
बिहार में शुरू होगी नई बस सेवा, नीतीश कुमार करेंगे इसका उद्घाटनबिहार परिवहन निगम की नई बस सेवा का शुभारंभ कल होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस सेवा की शुरुआत करेंगे।
और पढो »