Beyond the Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के नए आपूर्ति केंद्र का उद्घाटन किया

Business समाचार

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के नए आपूर्ति केंद्र का उद्घाटन किया
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीजनवाचारप्रौद्योगिकी

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के नए आपूर्ति केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रौद्योगिकी के एक प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस केंद्र से कृत्रिम मेधा (एआई), क्लाउड और डिजिटल बदलाव जैसे क्षेत्रों में राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए उच्च कौशल वाले रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर का नया टेक सेंटर शुरू, CM भूपेंद्र पटेल बोले- गुजरात बन रहा वैश्विक टेक्नोलॉजी हब गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रौद्योगिकी के एक प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। पटेल ने गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के नए आपूर्ति केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र गुजरात के प्रौद्योगिकी परिवेश को और मजबूत करेगा तथा कृत्रिम मेधा , क्लाउड और डिजिटल बदलाव जैसे क्षेत्रों में राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए उच्च कौशल वाले रोजगार के अवसर सृजित करेगा।” मुख्यमंत्री ने कहा, “गुजरात नवाचार को बढ़ावा देने और वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में उभरने के लिए प्रतिबद्ध है। कौशल विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति हेक्सावेयर की प्रतिबद्धता देखकर खुशी हुई।” यह केंद्र गिफ्ट सिटी स्थित प्रज्ञा-द्वितीय भवन की सातवीं और आठवीं मंजिल पर स्थापित किया गया है। इसे गुजरात के प्रौद्योगिकी परिवेश में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य सेवा, बीमा, विनिर्माण, खुदरा कारोबार, यात्रा और परिवहन समेत विभिन्न क्षेत्रों को डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी सेवाएं उपलब्ध कराती है। Edited by : Sudhir Sharmaवेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 2.63 लाख उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा, AI और फेशियल रिकग्निशन से होगी निगरानी प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात PM Modi's visit to France : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच चुके हैं। वे 14 जून को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 जून तक नीस में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 16 से 18 जून तक एवियन और पेरिस का दौरा करेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में हिस्सा लेंगे। G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंप से द्विपक्षीय मुलाकात होगी।Rajnath Singh's stern warning to Pakistan : आतंकवाद को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि आतंक के संरक्षकों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देंगे। उन्हें हमसे पानी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। रक्षामंत्री ने साफ तौर पर कहा कि भारत शांति की भाषा न समझने वालों को जवाब देना अच्छे से जानता है और जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक यह जल बंटवारा समझौता निलंबित ही रहेगा। रक्षामंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सरकार ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह उन लोगों को जवाब देना जानती है जो शांति और सद्भाव की भाषा नहीं समझते हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

Chief Minister Himanta's big decision : प्रदेश में अवैध घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए असम सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को आधार कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी है, जबकि 18 वर्ष से कम आयु वाले लोगों को आधार कार्ड जारी किए जाते रहेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। सरमा ने कहा कि असाधारण मामलों में आधार कार्ड जारी करने की अनुमति के लिए जिला आयुक्त को राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजना होगा। 1 अप्रैल, 2027 से यह रोक पूरी तरह लागू हो जाएगी।Sanjay Raut statement on Modi: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयान मर्यादा लांघने लगे हैं। शिवसेना के फायरब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे तीखा और विवादित हमला बोला है।Electricity to become costlier in Delhi : दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द बिजली के बढ़े हुए बिल का झटका लग सकता है, क्योंकि अब बिजली महंगी होने जा रही। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग वैश्विक तनाव के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट और बिजली खरीद लागत में वृद्धि के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में बिजली बिल बढ़ाने की तैयारी कर रही है। DERC ने बिजली वितरण कंपनियों को उपभोक्ताओं से अधिक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार वसूलने की अनुमति दे दी है। दिल्ली में 3 बिजली वितरक कंपनियां हैं। तीनों के इलाके में PPAC का अलग-अलग असर पड़ेगा।Road accident in Solapur : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को भयावह हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन दुर्घटना में 4 बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। वाहन में 15 लोग सवार थे। यह हादसा मालशिरस तालुका में म्हासवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडुलवाड़ी के पास हुआ। ये श्रद्धालु सिद्धनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क किनारे बने कुएं में गिर गया। खबर मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..

,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा Chief Minister Dr. Mohan Yadav : 'बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी...

' बहनों ने हर काल में जान की बाजी लगाकर देश के मान-सम्मान में बड़ी भूमिका अदा की है। आज यहां मौजूद बहनों की संख्या देखकर मेरा उत्साह 4 गुना बढ़ गया। मैं उनका अभिनंदन करता हं। आज सावन से पहले लाड़ली बहनों को योजना की 37वीं किस्त की राशि उनके खातों में भेजी जा रही है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव ने सागर जिले में कही। वे 14 जून को यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।Morena Train Incident : मध्यप्रदेश के मुरैना रेलवे स्टेशन के निकट आज दर्दनाक रेल हादसा हो गया। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद उससे उतरने के दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक तीन महिला और एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। यह घटना झांसी रेलवे डिविजन के हेतमपुर और धोलपुर सेक्शन के बीच हुई। वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की Nirmala Sitharaman Attacks Rahul Gandhi : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में भारत और उसके लोगों की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं। भाजपा शासन के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प समावेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी जब भी लोकसभा में बोलते हैं, तो उनका उद्देश्य केवल सरकार की आलोचना करना होता है। उन्‍हें देश की तरक्‍की नहीं दिखती। सीतारमण ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता देश की उपलब्धियों को स्वीकार करने के बजाय हर मुद्दे पर निराशा और संकट का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

PM Modi's visit to France : फ्रांस दौरे पर नीस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्‍वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की है। राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत गले लगाकर किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गए। फ्रांस का नीस शहर मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा। इस दौरान मैक्रों ने भारत की खूब तारीफ की। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने उनके साथ मिलकर 'भारत इनोवेट्स' का उद्धाटन किया। इस इवेंट में भारत की नई तकनीक वाली कंपनियों को दुनिया के सामने दिखाया गया है।अगर आपका बजट 15,000 रुपए है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और लंबी चलने वाली बैटरी दे, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस बजट में भारतीय बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।भारतीय स्मार्टफोन निर्माता Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है जो ₹15,000 से कम कीमत में आधुनिक फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। फोन में बड़ी डिस्प्ले, दमदार 6000mAh बैटरी, लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और IP64 रेटिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।HMD ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Sarvam AI द्वारा विकसित Indus AI सपोर्ट दिया गया है। इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 9,499 रुपए रखी गई है। इसमें Sarvam AI द्वारा विकसित Indus AI सपोर्ट दिया गया है।

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज नवाचार प्रौद्योगिकी वैश्विक केंद्र रोजगार कौशल विकास उद्घाटन प्रज्ञा-द्वितीय भवन गिफ्ट सिटी भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें



Render Time: 2026-07-19 12:00:53