मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में एक महिला की फांसी से शव बेटी ने देखा और पिता को वीडियो कॉल पर दिखाया, जिससे मामला सामने आया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में बुधवार की शाम पांच बजे चार साल की बच्ची ने वीडियो कॉल कर फंदे पर लटका मां का शव अपनी नानी को दिखाया तो उनके होश हड़ गए। मासूम ने बताया कि पापा ने मम्मी को लटकाया है। मम्मी बात नहीं कर रही हैं। मृतका के मायके वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और खुद भी गाजियाबाद से आ गए। उन्होंने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। गाजियाबाद के मुरादनगर के जलालपुर निवासी रूबी रानी (35) की शादी 2019 में गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी
रोहित कुमार के साथ हुई थी। रूबी कुंदरकी ब्लॉक के भीकनपुर कुलवाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। रोहित निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह घर से ऑफिस का काम करते हैं। रूबी बुद्धि विहार में अपने पति और चार साल की बेटी ओजस्वी के साथ किराये के मकान में रहती थीं। मृतका के मायके वालों के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे ओजस्वी ने अपनी नानी को वीडियो कॉल की। उसने नानी को बताया कि मम्मी फंदे पर लटकी हैं। वह उससे बात नहीं कर रही हैं। मायके वालों ने रूबी का शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी मझोला थाने की पुलिस को दी। बाद में मृतका के मायके वाले भी मुरादाबाद आ गए। मायके वालों का आरोप है कि रोहित आए दिन रूबी के साथ मारपीट करता था। उसने ही हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोदीनगर का मकान बेचना चाहता है रोहित पुलिस पूछताछ में मायके वालों ने बताया कि मोदीनगर में रूबी और रोहित का एक मकान है। इस मकान की किस्त पहले दोनों जमा कर रहे थे लेकिन रोहित ने किस्त देना बंद कर दिया। इसके बाद रूबी ही किस्त जमा कर रही थी। इसके अलावा रोहित रूबी पर दबाव बनाता था कि वह अपने मायके वालों से रुपये लेकर आए। मायके वालों ने 15 हजार रुपये दे भी दिए थे। इसके बाद भी रोहित ने रूबी का उत्पीड़न बंद नहीं किया। वह उसे तरह-तरह से यातनाएं देता था। यूपीआई से ट्रांसफर कर लिए 50 हजार रुपये पुलिस की जांच और मायके वालों से पूछताछ में पता चला कि रोहित ने बुधवार को भी रूबी के खाते से यूपीआई के जरिये 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान कब्जे में ले लिया है
MURDER SUSPENDED WIFE HUSBAND CHILD POLICE
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
थाईलैंड में रहस्यमय मौत: लखनऊ की प्रियंका की हत्या की संदिग्धतालखनऊ की रहने वाली प्रियंका शर्मा की थाईलैंड में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनके पिता ने उनके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
और पढो »
साइबर क्राइम मामले में मध्य प्रदेश एटीएस की हिरासत में युवक की मौत, परिजनों का हत्या का आरोपगुरुग्राम में होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर युवक की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।
और पढो »
सीतापुर: दुष्कर्म आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सांसद की गिरफ्तारी की।
और पढो »
हिमाचल में महिला का बच्चा जबरन ले जाने का आरोप पति पर, महिला कर रही धरनाहिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक महिला ने अपने पति पर अपने डेढ़ साल के बच्चे को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है जिसके चलते उसे मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा है। महिला अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ महिला पुलिस थाना हमीरपुर के बाहर धरने पर बैठी है और न्याय की गुहार लगा रही है।
और पढो »
पत्नी ने 700 किमी की दूरी तय की, बैंक से फरार हुआ पतिबलिया में एक महिला ने अपनी पति को ढूंढने के लिए 700 किमी की दूरी तय की लेकिन पति बैंक से ही फरार हो गया.
और पढो »
छत्तीसगढ़ में पति से अवैध संबंध के आरोप में महिला ने आत्महत्या कीछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने अपने पति पर अवैध संबंध के आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसके भाई (जीजा) से मोबाइल पर बात करती थी और उनके बीच तनाव चल रहा था।
और पढो »