मेरठ में बुधवार सबसे सर्द रिकॉर्ड, 14 साल का नया पराकाष्ठा

मौसम समाचार

मेरठ में बुधवार सबसे सर्द रिकॉर्ड, 14 साल का नया पराकाष्ठा
सर्दीमौसममेरठ
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 50 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 51%

जनवरी के बुधवार को मेरठ शहर में सर्द रिकॉर्ड बना। पिछले 14 सालों में सबसे सर्द दिन रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जनवरी महीने में बुधवार का दिन पिछले 14 सालों में सबसे सर्द रहा है। सुबह के समय पाले और बर्फीली हवा ने ठंड और बढ़ा दी। पूरे प्रदेश में मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस व रात का 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से शहरवासी हलकान हैं। शाम होते-होते सर्दी पूरे चरम पर दिखाई दी। लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.

यूपी शाही का ने बताया कि बुधवार का दिन कोल्ड डे कंडीशन में गुजरा। जब तापमान 15 डिग्री या 15 डिग्री से नीचे आ जाए और उसके आसपास रहे तो वह कोल्ड डे कंडीशन रहती है। इस समय वेस्ट यूपी में तापमान नीचे चल रहा है, जिस कारण से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। अभी दो दिन तक ठंड का असर ऐसे ही रहेगा। मेरठ की हवा साफ पांच दिन से मेरठ का एक्यूआई 100 से नीचे चल रहा है। मेरठ की हवा साफ है। बारिश के बाद से प्रदूषण गायब है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 98, जयभीमनगर 89, गंगानगर 100, दिल्ली रोड 105, पल्लवपुरम 112, बेगमपुल 95 दर्ज किया गया है। अभी प्रदूषण से दो तीन दिन तक राहत के आसार है। ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। वर्ष अधिकतम 2025 13.5 2024 14.6 2023 14.9 2022 21.4 2021 16.7 2020 22.6 2019 16.6 2018 17.6 2017 19.9 2016 21.4 2015 20.9 2014 20.4 2013 18.7 2012 21.9 माैसम विशेषज्ञों की मानें तो 6 जनवरी से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। माैसम विशेषज्ञ प्रचंड सर्दी की संभावना जता रहे हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में फिलहाल सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

सर्दी मौसम मेरठ तापमान कोल्ड डे

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

पश्चिमी यूपी में सर्द मौसमपश्चिमी यूपी में सर्द मौसमजनवरी में पिछले 14 साल में बुधवार का दिन सबसे सर्द रहा है।
और पढो »

मेरठ में बारिश ने दिसंबर महीने में 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैमेरठ में बारिश ने दिसंबर महीने में 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैमेरठ में शुक्रवार को 30.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे दिसंबर महीने में 14 साल का रिकॉर्ड टूट गया। बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है और अगले 24 घंटों तक भी बारिश के आसार हैं।
और पढो »

यूपी में सबसे ठंडा रहा मेरठ...11 साल का टूटा रिकॉर्ड: न्यूनतम पारा पहुंचा 5.4°C; बरेली में रही सबसे सर्द रातयूपी में सबसे ठंडा रहा मेरठ...11 साल का टूटा रिकॉर्ड: न्यूनतम पारा पहुंचा 5.4°C; बरेली में रही सबसे सर्द रातप्रदेश में शनिवार की रात मेरठ सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.4°C पहुंच गया। प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर बरेली रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.0°C रहा। तीसरा सबसे ठंडा शहर बहराइच रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.2 पहुंच गया। सरदार वल्लभ
और पढो »

Cold Wave: शीतलहर में ठिठुरी दिल्ली, सर्दी ने तोड़ा 28 वर्ष का रिकॉर्ड; दो दिन; IMD ने जारी किया कोल्ड वेव का अर्टCold Wave: शीतलहर में ठिठुरी दिल्ली, सर्दी ने तोड़ा 28 वर्ष का रिकॉर्ड; दो दिन; IMD ने जारी किया कोल्ड वेव का अर्टदिल्ली में शीतलहर ने 28 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीजन में पहली बार शीतलहर चली। इससे सुबह में ठिठुरन अधिक रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.
और पढो »

नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया में 21 साल में शतक लगायानीतीश ने ऑस्ट्रेलिया में 21 साल में शतक लगायानीतीश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 21 साल 216 दिन की उम्र में शतक लगाया। यह भारतीय क्रिकेट का एक नया रिकॉर्ड है।
और पढो »

यूपीआई लेनदेन का नया रिकॉर्ड दिसंबर मेंयूपीआई लेनदेन का नया रिकॉर्ड दिसंबर मेंदिसंबर में यूपीआई लेनदेन का नया रिकॉर्ड हासिल हुआ है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 11:13:26