मेष राशि के लिए यह हफ़्ता रोमांच और चुनौतियों का मिश्रण है।
इस सप्ताह आपके बौद्धिक चातुर्य से कोई उलझा काम सुलझेगा। एकग्रता से कमाल होगा। किसी के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य धूप छाँव की तरह रहेगा। नए निवेश में अस्थायी हानि परिलक्षित होगी। पर चिंता न करें। निवेशक बने रहें, आगे चलकर लाभ होगा। पर अल्पकालिक निवेश के द्वारा जोखिम उठाने या सट्टेबाजी के लिये यह कालखण्ड श्रेयस्कर नहीं है। सम्मान बना रहेगा। सप्ताह के आरम्भ में आत्मविश्वास पुख़्ता होगा। करियर में नए अवसर दृष्टिगोचर होंगे। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। मितभाषी बनने से व्यक्तित्व में प्रभाव
पैदा होगा। कोई सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सप्ताह मिश्रित है। अल्प प्रयासों से लाभ तो होगा पर आर्थिक क्षति का योग भी निर्मित हो रहा है। सतर्क रहें। अल्पकालिक निवेश नकारात्मक फलों का सृजन करेगा। सट्टे से बचें। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। काम का बोझ बहुत रहेगा और थकान होगी। चोट-चपेट से बचें। स्वयं और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण ज़रूरी है अन्यथा जीवनसाथी और परिजनों से भिड़ंत होती रहेगी। सप्ताह के मध्य में सहयोगियों और पार्ट्नर्स में संदेह सर उठाएगा। ज़्यादा होशियारी से बचें वरना फ़ायदे की जगह क्षति मुमकिन है। कुछ समय से रुके काम में गति के संकेत से सुख मिलेगा। माँ-पिता के स्वास्थ्य को लेकर घबराहट होगी। भाई के करियर में रुकावट से मन में हल्की उदासी छायेगी। बॉस का समर्थन मिलेगा, पर उससे सहकर्मियों को जलन होगी। कार्य में विघ्न से मन बेचैन रहेगा। दांपत्य जीवन मध्यम। जीवनसाथी से मुठभेड़ से बचें। किसी की प्रशंसा से कलेजा चौगुना हो जाएगा। व्यक्तिगत और कामकाजी रिश्तों के फ़र्क़ को समझें और कर्मचारियों से उलझने और अनावश्यक वार्तालाप से बचें। सप्ताहांत आत्मिक शक्ति में वृद्धि का अहसास होगा। प्रतिष्ठा का सितारा फलक चढ़ेगा। बौद्धिकता बढ़ेगी। कोई पुरानी उलझन सुलझेगी। अंतर्दृष्टि प्रखर होगी। गुणों को सराहना मिलेगी। ज्योतिष, तंत्र-मंत्र, योग व आध्यात्म में रुचि उत्पन्न होगी। उलटी सोच से मिथ्या भय पनपेगा। देह में कष्ट रहेगा। सरकार से समर्थन या सहयोग प्राप्त होगा। कालखण्ड औसत दल सुख देगा। प्रतिभा निखरेगी। लोग इस हफ़्ते आपके कौशल का लोहा मानेंगे। तात्कालिक निर्णय से फ़ायदा होगा। पारिवारिक आनन्द मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मुग्ध करेगा
मेष राशि ज्योतिष भविष्यवाणी हफ़्ता ज्योतिषीय राशिफल
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
वार्षिक राशिफल 2025- जनवरी 2025 : कर्क राशिवर्ष 2025 का ज्योतिषीय भविष्यफल। कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी 2025 का भविष्यफल।
और पढो »
मेष और वृष राशि का यह हफ़्तामेष और वृष राशि के जातकों के लिए इस हफ़्ते का वर्णन।
और पढो »
सिंह राशि का आज का राशिफल, 5 जनवरी 2025सिंह राशि के जातकों के लिए 5 जनवरी 2025 का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा।
और पढो »
जनवरी 2025 मासिक राशिफल: जानें अपनी राशि के लिए कैसा होगा महीनापंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार जनवरी 2025 सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण महीना है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा यह महीना।
और पढो »
मेष से मिथुन राशिफलमेष राशि से मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल
और पढो »
नए साल का पहला दिन राशिफलमेष से कर्क राशि तक के लोगों के लिए नए साल के पहले दिन का राशिफल
और पढो »