मेहता ग्रुप के संस्थापक, नानजी कालीदास मेहता: एक उद्योगपति और समाजसेवी की कहानी

व्यवसाय समाचार

मेहता ग्रुप के संस्थापक, नानजी कालीदास मेहता: एक उद्योगपति और समाजसेवी की कहानी
उद्योगपतिमेहता ग्रुपनानजी कालीदास मेहता
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

यह लेख नानजी कालीदास मेहता, मेहता ग्रुप के संस्थापक के जीवन और कार्यों का वर्णन करता है। यह उनके प्रशंसनीय व्यावसायिक सफलता, सामाजिक सुधारों में योगदान और समावेशिता के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

नई दिल्‍ली: जय मेहता बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला के पति और मेहता ग्रुप के चेयरमैन हैं। मेहता ग्रुप एक बहुराष्ट्रीय समूह है। यह कंपनी सीमेंट, बिल्डिंग मटीरियल और इंजीनियरिंग जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है। इस विशाल साम्राज्य की नींव जय मेहता के दादा नानजी कालीदास मेहता ने रखी थी। नानजी कालीदास मेहता कुशल उद्योगपति थे। उन्‍होंने अपनी दूरदर्शिता और कड़ी मेहनत से मेहता ग्रुप को सफल समूह बनाया। उन्होंने सीमेंट उद्योग में छोटी सी शुरुआत की। धीरे-धीरे इसे एक बड़े साम्राज्य में तब्दील कर दिया।

मेहता ग्रुप आज 4171 करोड़ रुपये के साम्राज्‍य में बदल चुका है। गुजरात में 1887 में जन्मे प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी नानजी कालीदास मेहता ने पूर्वी अफ्रीका और भारत में व्यापार जगत को नई ऊंचाइयां दीं। 13 साल की उम्र में वह ब्रिटिश ईस्ट अफ्रीका चले गए। वहां उन्होंने कई क्षेत्रों में फैला एक सफल व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया। मेहता ने मेहता ग्रुप की स्थापना की, जो चीनी, चाय, कॉफी, सीमेंट, कपड़ा और कपास जैसे उद्योगों में शामिल एक ग्‍लोबल समूह है। 1924 में नानजी ने युगांडा शुगर फैक्ट्री की स्थापना की। इससे क्षेत्रीय चीनी उद्योग को बढ़ावा मिला। उन्होंने युगांडा के कपास का जापान को निर्यात भी किया। भारत में उन्होंने 1932 में महाराणा मिल्स और 1956 में सौराष्ट्र सीमेंट लिमिटेड की स्थापना करके औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया।सामाजिक सुधारों के थे प्रबल समर्थक सामाजिक सुधारों के प्रबल समर्थक रहे नानजी मेहता आर्य समाज से जुड़े थे। पूर्वी अफ्रीका और भारत दोनों जगह स्कूलों और कॉलेजों की स्थापना करके उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा दिया। सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने व्यवसायों में अनुसूचित जातियों के लोगों को रोजगार देकर समावेशिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। नानजी कालीदास मेहता ने दो शादियां कीं और उनके चार बच्चे हुए। उनके बेटे महेंद्र मेहता और पोते जय मेहता और शेखर मेहता ने पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाया। जय मेहता की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला से हुई है। जय मेहता ने अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ाया नानजी कालीदास मेहता सिर्फ एक सफल बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि एक समाजसेवी भी थे। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए बहुत काम किया। 1969 में उनके निधन के बाद भी उनकी विरासत आज भी कायम है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

उद्योगपति मेहता ग्रुप नानजी कालीदास मेहता समाजसेवी सीमेंट उद्योग शिक्षा सामाजिक सुधार

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

हंसल मेहता और अनुपम खेर के बीच द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर विवादहंसल मेहता और अनुपम खेर के बीच द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर विवादफिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर हंसल मेहता और अनुपम खेर के बीच बहस.
और पढो »

मोमो किंग: सिक्किम से कोलकाता तक के सफ़र की कहानीमोमो किंग: सिक्किम से कोलकाता तक के सफ़र की कहानीएक युवक के संघर्षों, मोमो की शुरुआत और कोलकाता में मोमो किंग बनने की कहानी
और पढो »

मनमोहन सिंह की नीली पगड़ी: सादगी और एक खास कहानीमनमोहन सिंह की नीली पगड़ी: सादगी और एक खास कहानीपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नीली पगड़ी उनकी सादगी और एक खास कहानी का प्रतीक थी। उनकी पगड़ी के पीछे एक खास वजह और एक खास कहानी थी।
और पढो »

चुकंदर की खेती से करोड़ों का मुनाफाचुकंदर की खेती से करोड़ों का मुनाफाऔरंगाबाद जिले के किसान अजय मेहता ने पारंपरिक खेती छोड़ चुकंदर की खेती की शुरुआत की। दो बीघा जमीन में उन्होंने एक वर्ष में 4 लाख रुपए का मुनाफा कमाया।
और पढो »

दो जन्म लिए संत ने देश की आजादी में योगदान दियादो जन्म लिए संत ने देश की आजादी में योगदान दियाबलिया के एक संत की कहानी यह है कि उन्होंने अपने गुरु की सेवा के लिए दो बार जन्म लिया और देश की आजादी के लिए एक शिष्य को तैयार किया.
और पढो »

उर्वशी का अर्जुन पर मोह और महाभारत का गौरवपूर्ण इतिहासउर्वशी का अर्जुन पर मोह और महाभारत का गौरवपूर्ण इतिहासयह कहानी इंद्रलोक की सुंदर अप्सरा उर्वशी और महाभारत के महान योद्धा अर्जुन के बीच की एक रोमांचक कहानी है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 08:03:40