Beyond the Breaking News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, लोग नाराज, संसद में मुद्दा उठेगा; राजस्थान BJP अध्...

Dainik Bhaskar Hindi News समाचार

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, लोग नाराज, संसद में मुद्दा उठेगा; राजस्थान BJP अध्...
News In HindiLatest NewsKumbh Mela

Dainik Bhaskar Morning News And Latest Headlines; Here Are Today's Top Stories For You On Dainik Bhaskar तमिलनाडु CM बोले- हिंदी ने 25 भाषाओं को खत्म किया: यूपी-बिहार कभी हिंदी क्षेत्र नहीं थे; भाजपा ने स्टालिन के बयान को मूर्खतापूर्ण बताया - AAP विधायकों को विधानसभा जाने से रोका गया: आतिशी का प्रदर्शन; प्रवेश वर्मा बोले- शीशमहल की जांच होगी, CAG...

पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, लोग नाराज, संसद में मुद्दा उठेगा; राजस्थान BJP अध्यक्ष के सामने नेताओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ाकल की बड़ी खबर चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी रही, मेजबान पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वहां की संसद में ये मुद्दा उठेगा। एक खबर तमिलनाडु CM एमके स्टालिन के बयान की रही, उन्होंने कहा कि हिंदी की वजह से यूपी-बिहार की 25 भाषाएं खत्म हो गईं।PM मोदी दिल्ली में 'जहान-ए-खुसरो 2025' में शामिल होंगे। यह सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। मोदी पहली बार इसमें शरीक होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान Vs ऑस्ट्रेलिया। मैच रावलपिंडी में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रेयर अर्थ मटेरियल को लेकर डील होगी।1.

चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर PAK में हंगामा, PM शहबाज संसद में मुद्दा उठाएंगेमेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से एक भी मैच जीते बिना बाहर हो गया है। टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान में हंगामा हो रहा है। PM शहबाज शरीफ के एडवाइजर राणा सनाउल्लाह ने बताया कि PM इस मामले पर कैबिनेट और संसद में चर्चा करेंगे। पाकिस्तान को 29 साल बाद ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। इससे पहले 1996 में भारत के साथ मिलकर पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान के पास महज एक अंक है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम का आखिरी मुकाबला रावलपिंडी में बारिश के कारण रद्द हो गया है, जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड और दूसरे में भारत ने हराया था। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 4-4 अंक लेकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।2. तमिलनाडु CM बोले- हिंदी ने 25 भाषाओं को खत्म किया, यूपी-बिहार कभी हिंदी क्षेत्र नहीं थे तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन का कहना है कि जबरन हिंदी थोपने से 100 साल में 25 नॉर्थ इंडियन भाषाएं खत्म हो गईं। स्टालिन ने X पर लिखा, 'यूपी और बिहार कभी भी हिंदी क्षेत्र नहीं थे। भोजपुरी, मैथिली, अवधी, ब्रज, बुंदेली समेत 25 भाषाएं अब अस्तित्व के लिए हांफ रही हैं।' BJP ने स्टालिन के बयान को मूर्खतापूर्ण बताया।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 15 फरवरी को कहा था, 'जब तक तमिलनाडु अपने यहां नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू नहीं करेगा, उसे समग्र शिक्षा मिशन के लिए ₹2400 करोड़ का फंड नहीं मिलेगा।' इसके बाद तमिलनाडु ने केंद्र पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया। दरअसल, NEP 2020 के तहत, स्टूडेंट्स को 3 भाषाएं सीखनी होंगी, लेकिन किसी भाषा को अनिवार्य नहीं किया गया है। राज्यों और स्कूलों को यह तय करने की आजादी है कि वे कौन-सी 3 भाषाएं पढ़ाना चाहते हैं।3. महाकुंभ का समापन, योगी ने सफाईकर्मियों के साथ खाना खाया; मोदी बोले- कोई कमी रही हो तो माफ करना महाकुंभ में CM योगी ने सफाईकर्मियों के साथ भोजन किया। महाकुंभ के दौरान सबसे बड़े सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना था। CM योगी महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने अरैल घाट पर झाड़ू लगाई, गंगा से कचरा निकाला और गंगा पूजन भी किया। योगी ने सफाईकर्मियों के साथ खाना खाया। वहीं PM मोदी ने महाकुंभ पर ब्लॉग लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था। श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी रह गई हो, तो मैं जनता का क्षमा प्रार्थी हूं।स्वच्छता कर्मियों को 10 हजार बोनस मिलेगा। जिन स्वच्छता कर्मियों को 8 से 11 हजार रुपए महीने के मिलते थे, अप्रैल से बढ़ाकर 16 हजार मिलेंगे। 5 लाख का बीमा होगा।महाकुंभ में ड्यूटी देने वाले 75 हजार जवानों को हफ्ते भर की छुट्‌टी मिलेगी। 10 हजार रुपए स्पेशल बोनस दिया जाएगा। महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।4. ममता बोलीं- BJP फर्जी वोटरों की मदद से दिल्ली जीती, बंगाल में भी यही चाल चलेंगे पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, 'BJP ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों के जरिए जीता। इसमें चुनाव आयोग ने मदद की। BJP बंगाल में भी यही करना चाहती थी। मैं इसे लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन करूंगी।' ममता ने कहा कि भाजपा नेताओं ने EC दफ्तर में बैठकर ऑनलाइन फर्जी वोटर लिस्ट बनाया है। ज्यादातर वोटर गुजरात और हरियाणा से हैं।पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर 2026 में चुनाव होंगे। TMC ने इस बार 215 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 213 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को 77 सीटें हासिल हुई थी।5. AAP विधायकों को विधानसभा जाने से रोका गया, निलंबन के खिलाफ AAP विधायकों का 6 घंटे प्रदर्शनदिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन AAP विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका गया। नेता विपक्ष आतिशी ने कहा, 'देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। विधानसभा से सस्पेंड होने का मतलब यह नहीं कि हमें परिसर में जाने से रोक दिया जाए, वहां हमारा दफ्तर है।' इसके बाद AAP के 22 विधायकों ने 6 घंटे से ज्यादा समय तक विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।AAP ने यह मुद्दा राष्ट्रपति के सामने उठाने के लिए शुक्रवार को मिलने का समय मांगा है। 25 फरवरी को एलजी के अभिभाषण के दौरान AAP विधायकों ने नारेबाजी की थी। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने 22 विधायकों में से 21 को 3 दिन के लिए निलंबित कर दिया था।6. राजस्थान BJP अध्यक्ष के सामने 2 नेताओं में हाथापाई, दूसरे नेताओं ने अलग किया जयपुर भाजपा कार्यालय में पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष फरीदुद्दीन जैकी और पूर्व महामंत्री जावेद कुरैशी भिड़ गए। राजस्थान के जयपुर में BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने पार्टी के दो पदाधिकारी भिड़ गए। अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शुरू होने से पहले पूर्व उपाध्यक्ष ने पूर्व महामंत्री को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों मंच पर ही 40 सेकंड हाथापाई करते रहे। बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अलग किया। बैठक के बाद मोर्चे की ओर से मदन राठौड़ का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया था।7. वक्फ संशोधन बिल में 14 बदलावों को मंजूरी, 10 मार्च से होने वाले संसद सत्र में बिल पेश हो सकता है केंद्रीय कैबिनेट ने वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसे 10 मार्च से 4 अप्रैल के तक चलने वाले बजट सेशन में पेश किया जा सकता है। जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर बिल का नया ड्राफ्ट तैयार हुआ है। हालांकि इसमें NDA सांसदों के 14 संशोधनों को स्वीकार किया गया है, जबकि विपक्ष के संशोधन खारिज कर दिए गए हैं। बजट सत्र के पहले चरण में 13 फरवरी को वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट संसद में पेश हुई थी। विपक्ष ने रिपोर्ट को फर्जी बताया था। इसके बाद संसद में हंगामा भी हुआ था।डरे मजदूर काम छोड़ रहे: SP बोले- 8 लोग आज मिलेंगे कह नहीं सकता; 5वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी सितंबर में फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान: एशिया कप में दोनों के बीच 3 टी-20 मैच संभव; न्यूट्रल वेन्यू पर मुकाबले भारत बोला- पाकिस्तान एक नाकाम देश: दान के पैसों पर जिंदा रहता है, UN में दिए इनके भाषण में पाखंड की बू आती है संभल की जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची ASI टीम: हाईकोर्ट में कल देनी है रिपोर्ट; हिंदू पक्ष रंगाई-पुताई का विरोध कर रहा भोपाल का जहरीला कचरा पीथमपुर में ही जलेगा: सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार, पहला ट्रायल चालू; फैक्ट्री के पास 24 थानों का फोर्स तैनात सैम पित्रोदा बोले- भारत में मेरी प्रॉपर्टी नहीं: राजीव-मनमोहन सरकार में सैलरी नहीं ली; भाजपा नेता का दावा- 150 करोड़ की जमीन पर कब्जा किया अमेरिका की प्राइवेट कंपनी का मून मिशन लॉन्च: स्पेसएक्स के रॉकेट का इस्तेमाल किया; मस्क की कंपनी का इस साल तीसरा मून मिशनएक अमेरिकी कंपनी लॉयल ने डॉग्स की उम्र बढ़ाने वाली दवा बनाई है। इसे साल के अंत तक अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से मंजूरी मिल सकती है। यह दवा 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के डॉग्स को दी जाएगी। अगर यह असरदार साबित होती है, तो इंसानों के लिए भी मददगार साबित हो सकती है। BJP अध्यक्ष की रेस में शिवराज, खट्टर और धर्मेंद्र प्रधान: साउथ से बीएल संतोष दावेदार, डी. पुरंदेश्वरी लिस्ट में इकलौती महिला ब्लैकबोर्ड-किसी के पति ने जबरदस्ती की, कोई बेटे से पिटी: तंग आकर संन्यासिन बनी, तो बाबा भी बदसलूकी करने लगे दिल्ली-कानपुर का नकली सामान महाकुंभ में खपाया: नकली रुद्राक्ष से लेकर जूते-बैग बेचे; जाली नोट छापने वाला गैंग पकड़ाया यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों में ऐसा क्या, जिससे अमेरिका खरबों कमाएगा; जेलेंस्की को कैसे घुटनों पर लाए ट्रम्प सेहतनामा- दुनिया में 20 करोड़ लोगों को सर्वाइकल पेन: डॉक्टर से जानिए दर्द के 10 कारण, क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीके मणिपुर CM की रेस में 3 नाम, तीनों मैतेई: भाजपा विधायक बोले- समर्थन में समुदाय के 22 MLA; कोई और मंजूर नहीं पनीर पचने में लेता है समय, टोफू होता है सुपाच्य: रात के खाने में पनीर की जगह टोफू है बेहतर विकल्प, जानें क्योंजानिए आज का राशिफल...हरियाणा में बदला मौसम, 4 जिलों में बूंदाबांदीटोंक में फिर बदला मौसम, आसमान में छाए बादलबिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से कममार्च के पहले सप्ताह बारिश के आसार, फिर गर्मीथानेश्वरस्थान मंदिर में सुबह 5 बजे से जलाभिषेक शुरू

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

News In Hindi Latest News Kumbh Mela Sambhal Jama Masjid Pune Bus Rape Case Mamata Banerjee Vs BJP

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह के लिए संकटचैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह के लिए संकटपीठ दर्द के कारण चोटिल हुए भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह इस महीने पाकिस्तान और दुबई में खेले जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं।
और पढो »

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सबसे अमीर कौन है?पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सबसे अमीर कौन है?चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम की संपत्ति की जानकारी सामने आई है।
और पढो »

चोट के कारण जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, रणजी सेमीफाइनल से भी चूक गएचोट के कारण जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, रणजी सेमीफाइनल से भी चूक गएयशस्वी जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है और वह रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भी चोट के कारण शामिल नहीं हो पाएंगे।
और पढो »

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से पहला हार, सेमीफाइनल का सपना टूटने का खतरापाकिस्तान को न्यूजीलैंड से पहला हार, सेमीफाइनल का सपना टूटने का खतराचैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हरा दिया। इस हार के साथ पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है।
और पढो »

लाहौर में निकला खून तो पाकिस्तान को ही कर दिया बाहर, रचिन रवींद्र ने लिया बदला, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्डलाहौर में निकला खून तो पाकिस्तान को ही कर दिया बाहर, रचिन रवींद्र ने लिया बदला, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्डICC Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में शतक लगाकर मेजबान पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया.
और पढो »

'Pakistan Cricket का सत्यानाश...', जेल में कैद पूर्व कप्तान Imran Khan का फूटा गुस्सा; रिजवान 'ब्रिगेड' की लगाई क्लास'Pakistan Cricket का सत्यानाश...', जेल में कैद पूर्व कप्तान Imran Khan का फूटा गुस्सा; रिजवान 'ब्रिगेड' की लगाई क्लासImran Khan Statement जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद बयान दिया। मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में वह अपने देश की क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से नाराज हैं। कराची में न्यूजीलैंड और दुबई में भारत से मिली बड़ी हार के बाद मेजबान पाकिस्तान आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने...
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 00:32:32