बिहार के मोकामा में हुई गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. घटना में शामिल सोनू सिंह गिरफ्तार हो गया है, जबकि उसके भाई मोनू सिंह अभी भी फरार है.
बिहार के पटना जिले के मोकामा में दिनदहाड़े गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इससे पहले 24 जनवरी, 2025 दिन शुक्रवार को पुलिस ने एक नामजद आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका भाई मोनू सिंह अभी भी फरार है. बाढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) राकेश कुमार ने घटना के सिलसिले में सोनू सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की. एसडीपीओ के मुताबिक पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थक रौशन कुमार ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.
गोलीबारी के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से फरार मोनू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.दरअसल, घटना 22 जनवरी, 2025 दिन बुधवार की है. इस दिन घटना पंचमहला थाने के नौरंगा जलालपुर गांव में हुई. सोनू-मोनू गिरोह की तरफ से किए गए एक घर पर अवैध कब्जे को लेकर मध्यस्थता के दौरान हिंसा भड़की थी. गोलीबारी की घटना के बाद जिले के पचमहला थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. पहली प्राथमिकी घर के मालिक मुकेश सिंह ने दर्ज कराई है, जिन्होंने सोनू सिंह और मोनू सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन पर अवैध रूप से उनके घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि सोनू-मोनू ने घर पर ताला लगा दिया, जिससे मुकेश ने हस्तक्षेप करने की मांग की.सोनू सिंह की मां उर्मिला देवी ने पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ जवाबी प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि टकराव के दौरान उन्होंने उनके घर पर हमला किया. पुलिस ने खुद सोनू सिंह, मोनू सिंह और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इस एफआईआर में पुलिस के साथ हुई हाथापाई का जिक्र है, जो घटना के दौरान मुकेश सिंह के घर का ताला खोलने की कोशिश करने पर हुई थी
ANANT SINGH GOOLIBARI BIHAR PATNA LAW AND ORDER
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारीमोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को गोलीबारी की गई है। घटना पटना जिले के मोकामा प्रखंड अंतर्गत नौरंगा-जलालपुर गांव में घटी।
और पढो »
मोकामा फायरिंग केस में अनंत सिंह ने पटना में सरेंडर कियाबिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मोकामा फायरिंग केस में पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस घटना से पहले मोकामा के नौरंगा में हुए गोलीकांड में अनंत सिंह का नाम सामने आया था।
और पढो »
बिहार के मोकामा में हुई फायरिंग: अनंत सिंह ने सरेंडर कर दियाबिहार के मोकामा में बुधवार को हुई फायरिंग की घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है. उन्होंने बाढ़ की एक अदालत में सरेंडर किया है.पुलिस ने इस घटना में आरोपी बनाए गए सोनू-मोनू गिरोह के सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
और पढो »
बिहार के मोकामा में फायरिंग: अनंत सिंह ने सरेंडर कर दियाबिहार के मोकामा में बुधवार को हुई फायरिंग की घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है. उन्होंने बाढ़ की एक अदालत में सरेंडर किया है. पुलिस ने इस घटना में आरोपी बनाए गए सोनू-मोनू गिरोह के सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
और पढो »
बिहार में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच गैंगवारमोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू नाम के दो भाइयों के बीच गैंगवार की खबरें चल रही हैं। ताजा घटना में सोनू-मोनू के पूर्व मुंशी मुकेश सिंह के घर पर गोलीबारी हुई है।
और पढो »
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारीमोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
और पढो »