प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विपक्ष के हमलों के जवाब में कांग्रेस पर हमला किया है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आंबेडकर का अपमान छिपा नहीं सकती। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के प्रति कांग्रेस के कुकर्मों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें चुनावों में हराया, भारत रत्न देने से इनकार किया और संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर को गौरवपूर्ण स्थान न दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर ले, वे इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि एससी-एसटी समुदायों के खिलाफ सबसे भयानक नरसंहार उनके शासन में ही हुए हैं।
बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमले करते हुए कहा कि कांग्रेस आंबेडकर का अपमान छिपा नहीं सकती। बाबासाहेब के लिए हमारा सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा, 'अगर कांग्रेस और उसका बेकार हो चुका तंत्र यह सोचता है कि उनके दुर्भावनापूर्ण झूठ उनके कई सालों के कुकर्मों खासकर डॉ.
आंबेडकर के प्रति उनके अपमान को छिपा सकते हैं, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। भारत के लोगों ने बार-बार देखा है कि कैसे एक वंश के नेतृत्व वाली एक पार्टी ने डॉ. आंबेडकर की विरासत को मिटाने और एससी-एसटी समुदायों को अपमानित करने के लिए हर संभव गंदी चाल चली है।' पीएम मोदी ने कांग्रेस के पापों की सूची गिनाई पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'डॉ. आंबेडकर के प्रति कांग्रेस के पापों की सूची में शामिल हैं- उन्हें एक बार नहीं, बल्कि दो बार चुनावों में हराना। पंडित नेहरू ने उनके खिलाफ प्रचार किया और उनकी हार को प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाया। उन्हें भारत रत्न देने से इनकार करना। संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर को गौरवपूर्ण स्थान न देना।' 'एससी और एसटी के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया' उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर ले, वे इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि एससी-एसटी समुदायों के खिलाफ सबसे भयानक नरसंहार उनके शासन में ही हुए हैं। वे सालों तक सत्ता में रहे, लेकिन एससी और एसटी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए कुछ भी ठोस नहीं किया। नाटकबाजी का आरोप लगाया पीएम मोदी ने लिखा, 'संसद में गृह मंत्री ने डॉ. आंबेडकर का अपमान करने और एससी-एसटी समुदायों की अनदेखी करने के कांग्रेस के काले इतिहास को उजागर किया। कांग्रेस इससे स्पष्ट रूप से आहत और स्तब्ध हैं। यही कारण है कि वे अब नाटकबाजी कर रहे हैं। दुख की बात है। लोग सच्चाई जानते हैं।' सरकार के काम गिनाए उन्होंने कहा कि डॉ
बाबासाहेब आंबेडकर कांग्रेस पीएम मोदी अमित शाह एससी-एसटी समुदाय नरसंहार भारत रत्न
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
शाह पर कांग्रेस का आरोप: झूठ बोलने और कांग्रेस का अपमान करने का प्रयासकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में संविधान पर चर्चा में कांग्रेस पर जमकर हमला किया। इस पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और शाह के बयानों को झूठ कहा है।
और पढो »
प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला: डॉ. आंबेडकर के प्रति अपमान का आरोपप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. आंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग जानते हैं कि कांग्रेस ने आंबेडकर जी का अपमान कैसे किया है.
और पढो »
कांग्रेस का 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर हमला, 'एक राष्ट्र-कोई चुनाव नहीं' का आरोपलोकसभा में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' को लेकर संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया। कांग्रेस ने विधेयक का विरोध किया और मोदी सरकार पर 'एक राष्ट्र-कोई चुनाव नहीं' की साजिश रचने का आरोप लगाया।
और पढो »
आंबेडकर पर विवाद, मोदी कांग्रेस पर हमलागृह मंत्री अमित शाह के आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर विवाद erupted, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया।
और पढो »
कांग्रेस नेता शाह पर जमकर हमला, 'झूठ' और 'अपमान' का आरोप लगायाकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब दिया, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। खरगे, सिंह और रमेश ने शाह पर झूठ बोलने और कांग्रेस नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाया।
और पढो »
मोदी का X पर अंबेडकर और कांग्रेस पर हमलाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर के प्रति कांग्रेस के पापों पर X पर 5 पोस्ट किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस और उसके सड़े हुए इकोसिस्टम को लगता है कि वे झूठ बोलकर उनके ही कुकर्मों को छिपा सकते हैं तो वे गलतफहमी में हैं।
और पढो »