प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा सरकार बनाने की अपील की है। उन्होंने विकास का वादा किया है लेकिन कोई लोकलुभावनी घोषणा नहीं की।
विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से यह अपील की है कि वे दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएं। उन्होंने दिल्ली को एक विकसित राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होने को आवश्यक बताया। मोदी ने विकास का वादा किया है, लेकिन उन्होंने किसी लोकलुभावनी 'रेवड़ी' की घोषणा नहीं की जो आज की राजनीति का चलन बन चुकी है। हो सकता है कि ये बातें भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से जनता के सामने लाई जाएं, लेकिन फिलहाल रोहिणी
के जापानी पार्क में मोदी ने ऐसी कोई घोषणा करने से परहेज किया। हालांकि, दिल्ली में बदलाव की उनकी अपील को लेकर सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि क्या दिल्ली 'मोदी के मन की बात' सुनेगी? अपने लगभग 40 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने कई बार लोगों को यह याद दिलाया कि दूसरे राज्यों में लगातार भाजपा की सरकारें रिपीट हो रही हैं। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली के बगल में हरियाणा तक में भाजपा रिकॉर्ड बहुमत से बार-बार जीत रही हैं। उनका इशारा यही था कि जनता की सेवा की बदौलत भाजपा की सरकारें जनता की पहली पसंद बन रही हैं और यही कारण है कि वे उन प्रदेशों में बार-बार जीत रही हैं। उनका इशारा यही था कि दिल्ली को भी अब विकास की राह में पीछे नहीं रहना चाहिए और दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए वोट करना चाहिए। 'महिला सम्मान योजना की उम्मीद थी' सोनिया विहार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंची पूजा कुमारी ने अमर उजाला से कहा कि जिस तरह भाजपा ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र में महिलाओं के सम्मान के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है, उन्हें उम्मीद थी कि दिल्ली में भी इसी तरह की घोषणा की जाएगी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंतिम क्षणों में महिलाओं की बात किया, लोग ज्यादा बचत कर सकें, उन्होंने इसकी बात की, लेकिन सीधे तौर पर महिलाओं को कोई आर्थिक सहायता देने की बात कहने से परहेज किया। यह देखकर उन्हें थोड़ी निराशा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने आपको 'मोदी जी का फैन' बताया। 'दिल्ली में अपना घर होने का सपना होगा साकार' भजनपुरा के संतोष कुमार तिवारी ने अमर उजाला से कहा कि स्वाभिमान अपार्टमेंट में 1675 गरीब परिवारों को आवास मिलने से उन जैस
मोदी भाजपा दिल्ली चुनाव विकास महिला सम्मान योजना
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मोदी की दिल्ली अपील: बदलाव की उम्मीद जगाते हुए विकास का वादाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया, विकास का वादा किया और महिलाओं को आर्थिक सहायता की उम्मीदों को बढ़ाया।
और पढो »
मोदी की 'गेम बदलने' वाली रैली: दिल्ली में BJP का जोशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर हमला बोला और BJP की चुनावी तैयारी का बिगुल बजाय।
और पढो »
प्रीति जिंटा ने इटली के नपुंसककरण कानून की सराहना की, भारत सरकार से अपील कीबॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इटली में बलात्कारियों पर रासायनिक बधियाकरण का कानून बनने की सराहना करते हुए भारत सरकार से भी ऐसा करने की अपील की है.
और पढो »
पीएम मोदी देंगे दिल्लीवासियों को 4,500 करोड़ की योजनाओं की सौगातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में 4,500 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे।
और पढो »
ओवैसी ने AAP पर लगाया आरोप - दिल्ली के मुस्लिम इलाकों में कूड़ा डाला जाता हैAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर आरोप लगाया कि दिल्ली के मुस्लिम इलाकों में कूड़ा डाला जा रहा है और इन इलाकों में कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने AAP पर स्कूल और अस्पताल बनाने का 'ड्रामा' करने का आरोप लगाया और विकास के दावे झूठे बताए। ओवैसी ने BJP और AAP में कोई वैचारिक अंतर नहीं होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि RSS दोनों पार्टियों की जननी है। ओवैसी ने दिल्ली में चुनाव लड़ने की बात कही और अपनी पार्टी AIMIM दिल्ली चुनाव में उतरेगी। उन्होंने चीन मामले में PM मोदी को घेराओ और चीन के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की।
और पढो »
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली सरकार पर किसानों के प्रति उदासीनता का आरोप लगायाकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर दिल्ली में किसानों के प्रति आप सरकार के उदासीन रवैये पर चिंता व्यक्त की है.
और पढो »