प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली रैली ने भाजपा को चुनाव अभियान के लिए नए उत्साह से भर दिया है। पीएम मोदी ने दिल्ली में रैली के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को कैसे साधना है, इसका संकेत भी दिया। पीएम मोदी ने जापानी पार्क में रैली के दौरान दिल्ली की जनता को भाजपा की योजनाओं और वादों से अवगत कराया।
राजधानी में दो दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और विकास के वादों ने प्रदेश भाजपा को बूस्टर डोज दे दी है। उत्साह से भरपूर भाजपा अब पूरी तैयारी के साथ चुनाव अभियान में उतरेगी। पीएम ने एक तरह से रोप मैप भी पेश कर दिया है जिसपर भाजपा ई चुनावी सभा करेंगे। सबसे बड़ी बात की अपने भाषण में आप-दा को नहीं सहेंगे बदलकर रहेंगे नारा भी दे दिया है। इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा नेता आम आदमी पार्टी को घेरेंगे। युवाओं और महिलाओं को कैसे साधना है, इसका भी संकेत अपने भाषण में पीएम ने दे दिया। अभी तक
आम आदमी पार्टी अपनी फ्रीबीज की योजना को लांच कर फ्रंट फुट पर खेल रही थी। उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी होने के बावजूद बराबर आक्रामक थी। अब जैसे ही पीएम मोदी ने दिल्ली के चुनाव का बिगुल फूंका भाजपाईयों में नए जीवन का संचार हो गया। रणनीतिकारों की माने तो महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना समेत अन्य फेंके गए चुनावी वादे से भाजपा दिल्ली के चुनाव में पिछड़ते नजर आ रही थी, लेकिन पीएम ने शीश महल पर वार किया, जनलोकपाल पर आम आदमी पार्टी को घेरा और भाजपा शासित राज्यों में महिला सम्मान की तरह भाजपा की सरकार दिल्ली में बनती है तो सभी योजनाएं लागू होंगी का एलान किया। इससे आम आदमी पार्टी भी सकते में है। यह भी माना जा रहा है कि इस चुनाव में आधी आबादी का दखल ज्यादा रहेगा। लिहाजा भाजपा भी फ्रीबीज अपने संकल्प पत्र में लेकर आएगी। पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली सरकार की जो भी जनहित वाली योजनाएं है वह लागू रहेगी मसलन मुफ्त की सभी योजना भाजपा सत्ता में आती है तो जारी रहेगी। इन सब बातों से दिल्ली भाजपा को मनोवैज्ञानिक तौर पर भी मजबूती मिल गई है। युवाओं को साधने के लिए भी 21वीं सदी में विकसित भारत देखने का सपना भी साकार करने वाला प्रचार अभियान का हिस्सा होगा। जापानी पार्क की रैली ने ही पीएम बनने के सफर की राह आसान की थी रोहिणी स्थिति जापानी पार्क भाजपा के लिए शुभ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लोकसभा चुनाव के लिए 2013 में लांच हुए थे तो यहीं से उन्होंने पहली रैली का आगाज किया था। उसके बाद लगातार तीन बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए। भाजपा नेताओं का कहना है कि जापानी पार्क की रैली दिल्ली में भी फतह दिलवाएगी और 27 साल का वनवास दिल्ली में भाजपा का खत्म होगा
भाजपा आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली चुनाव जापानी पार्क रैली महिला सम्मान योजना संजीवनी योजना
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मोदी रैली से दिल्ली भाजपा को बूस्टर डोजप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली रैली ने प्रदेश भाजपा को बूस्टर डोज दे दिया है। उत्साहित भाजपा पार्टी अब चुनाव अभियान में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की मुहिम को लेकर नारा दिया है और महिलाओं और युवाओं को साधने के लिए रणनीति का संकेत दिया है। यह रैली दिल्ली में भाजपा के लिए शुभ माना जा रहा है।
और पढो »
प्रधानमंत्री मोदी की दिल्ली में रैली: सुरक्षा के कड़े इंतजामनरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए सीबीआरएन टीमें तैनात, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
और पढो »
पीएम मोदी की दिल्ली रैली, बोले- अब दिल्ली विकास की धारा चाहती हैप्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली विकास की धारा चाहती है और मुझे खुशी है कि दिल्ली का विश्वास बीजेपी पर है.
और पढो »
मोदी की दिल्ली अपील: बदलाव की उम्मीद जगाते हुए विकास का वादाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया, विकास का वादा किया और महिलाओं को आर्थिक सहायता की उम्मीदों को बढ़ाया।
और पढो »
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरीदिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी की परिवर्तन रैली के कारण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आज 5 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक सड़कें बंद रहेंगी।
और पढो »
मोदी की 'गेम बदलने' वाली रैली: दिल्ली में BJP का जोशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर हमला बोला और BJP की चुनावी तैयारी का बिगुल बजाय।
और पढो »