बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी अपने अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेमी अबू सलेम के साथ जेल जाने के बाद, डॉ मनमोहन सिंह को एक खत लिखकर मदद मांगी थी।
बॉलीवुड की एक्ट्रेस मोनिका बेदी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'ताज महल' से 1995 में की थी। इसके बाद उन्होंने सैफ अली खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म 'सुरक्षा' में ये जोड़ी नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में सुनील शेट्टी, अर्जुन रामपाल, सलमान खान, संजय दत्त, गोविंदा, धर्मेंद्र जैसे सितारों के साथ काम किया। मोनिका बेदी ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को डेट किया था। हालांकि बाद में उन्हें और अबू सलेम को पुर्तगाल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देश में घुसने के आरोप
में गिरफ्तार किया गया था। एक्ट्रेस ने जेल में पांच साल काटे थे। 2004 में उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को माफीनामा लिखा था और मदद मांगी थी। साल 2004 में मोनिका बेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री से CBI की तरफ से उनके खिलाफ शुरू किए गए आपराधित कार्यवाही को रद्द करने की अपील की थी। एक सोर्स के हवाले से 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में बताया गया था कि एक्ट्रेस का लेटर पीएमओ को मिला था। जिसमें उनके खिलाफ प्रत्यर्पण के केस को रद्द करने और दूसरा मौका देने की गुजारिश की गई थी। मोनिका बेदी सिर्फ तीन साल की थीं, जब उनके माता-पिता 1979 में नॉर्वे के ड्रामेन में शिफ्ट हो गए थे। भारत में डॉक्टर की नौकरी कर रहे उनके पिता मोनिका के भाई के साथ नॉर्वे में कपडे़ की दुकान चलाने लगे थे। लेटर में मोनिका बेदी ने अनुरोध किया था कि उन्हें नॉर्वे जाने की इजाजत दीजाए, जहां उनके माता-पिता 18 साल पहले आकर बसे थे। उन्होंने ये भी लिखा था कि अबू सलेम से उनके संबंधों का पता लगाने के लिए पुलिस उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर सकती है। मोनिका बेदी ने लेटर में दावा किया था कि उन्हें एक एक स्टेज शो के दौरान अबू सलेम को अरसलाम अली के नाम से मिलवाया गया था। कहा गया था कि वह पाकिस्तान के एक बिजनेसमैन हैं। एक्ट्रेस ने खत में दावा किया था कि अबू सलेम की असली पहचान के बारे में देर से पता चला था। साथ ही अूबू सलेम ने ही उन्हें जाली पासपोर्ट हासिल करने के लिए मजबूर किया था। हालांकि उन्होंने इसका इस्तेमाल भारत या दुबई जाते समय कभी इस्तेमाल नहीं किया था। मोनिका ने ये भी दावा किा था कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था। साथ ही जाली पासपोर्ट बनाने में अपना जुर्म कबूल करने के लिए CBI उनसे 1993 में हुए बम ब्लास्ट (अबू सलेम इस घटना का मास्टरमाइंड था) के बारे में भी पूछताछ करेगी, जिसके बारे में उनको जानकारी नहीं है। उन्होंने लिखा था, 'जब ब्लास्ट हुआ था तब मैं 16 साल की थी और नॉर्वे में रह रही थी। सलेम के साथ मेरा रिश्ता बहुत लिमिटेड था। और पुर्तगाल में पकड़े जाने के बाद भी ये सीमित ही है। मुझे पता है कि मैंने गलती की है और मुझे बस दूसरा मौका चाहिए। मैं और मेरा परिवार, सलेम के साथ मेरे संबंधों की भारी कीमत चुका रहा है।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनिका बेदी को अबू सलेम ने डेविड धवन की फिल्म 'जोड़ी नंबर 1' दिलवाई थी। इसमें संजय दत्त, ट्विंकल खन्ना और गोविंदा जैसे कलाकार थे। इसमें संजय दत्त की जोड़ी मोनिका बेदी के साथ बनी थी, जिससे एक्टर नाखुश थे और फिल्म छोड़ने वाले थे। लेकिन अबू सलेम के धमकाने से उन्होंने मूवी की। साथ ही संजू बाबा को ये निर्देश दिया था कि वह एक्ट्रेस को रोमांटिक सीन के दौरान कसकर न पकड़ें। मोनिका ने बाद में कई इंटरव्यूज दिए और उसमें बताया कि वह अबू सलेम के प्यार में थीं। लोगों ने उन्हें गोल्डडिगर भी कहा था। लेकिन असल में उन्होंने गैंगस्टर के साथ बहुत स्ट्रगल किया। 'अबू के पास पैसा था। इसलिए लोगों का मानना था कि मैं राजकुमारी की तरह रहती हूं। लेकिन मैंने उसके साथ सिर्फ मुश्किलें झेलीं और स्ट्रगल ही किया है। हम एक जगह से दूसरी जगह जाते रहते थे। मैं उसके लिए सफाई करती थी, खाना बनाती थी, कपड़े धोती थी.
मोनिका बेदी अबू सलेम डॉ मनमोहन सिंह जेल बॉलीवुड
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Manmohan Singh Death: मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए Congress ने मांगी जगह, खरगे ने PM को लिखी चिट्ठीManmohan Singh Death News: मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए Congress ने मांगी जगह, खरगे ने PM को लिखी चिट्ठी
और पढो »
भाजपा के नड्डा पर कांग्रेस का हमलाजेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित की है।
और पढो »
शहबाज शरीफ पर पाकिस्तान में आक्रोश: मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि नहीं दीपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि न देने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के प्रमुख ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढो »
भारत की 'आर्थिक प्रगति' को आकार देने में मनमोहन सिंह की थी 'महत्वपूर्ण भूमिका' : गुटेरेसभारत की 'आर्थिक प्रगति' को आकार देने में मनमोहन सिंह की थी 'महत्वपूर्ण भूमिका' : गुटेरेस
और पढो »
दिलजीत दोसांझ ने मनमोहन सिंह को समर्पित किया गुवाहाटी कॉन्सर्टसंगीतकार दिलजीत दोसांझ ने गुवाहाटी में अपने संगीत कार्यक्रम को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित किया। उन्होंने मनमोहन सिंह की शिष्टाचार और देशभक्ति की प्रशंसा की।
और पढो »
दिलजीत दोसांझ ने गुवाहाटी में मनमोहन सिंह को समर्पित किया अपना शोपंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने गुवाहाटी में अपने एक लाइव शो को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित किया। उन्होंने मनमोहन सिंह की शालीनता और शांत स्वभाव की प्रशंसा की।
और पढो »