मोनोपॉज महिलाओं के लिए एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हार्मोनल बदलाव, जीवनशैली और आनुवंशिकी शामिल हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि जब शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की कमी हो जाती है तो महिलाएं मेनोपॉज की ओर बढ़ जाती हैं। मोनोपॉज महिलाओं के लिए एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के तहत एक उम्र के बाद महिलाओं के पीरियड्स हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं। महिलाओं के लिए यह समस्या 45 से 55 साल के बीच में आता है। महिलाएं जब मोनोपॉज की समस्या से गुजरती हैं तो सबसे पहले उनका पीरियड्स रुक जाता है। इसके अलावा जब महिलाओं को मोनोपॉज की प्रक्रिया से गुजरती हैं तो शरीर में ज्यादा गर्मी लगने लगता
है। डॉक्टर के मुताबिक महिलाओं में नींद की भी दिक्कत शुरू हो जाती है। वहीं मूड स्विंग और वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा बाल भी झड़ने लगते हैं और स्किन ड्राई हो जाता है। खानपान और लाइफस्टाइल का असर हमारे स्वास्थ्य पर बहुत तेजी से पड़ता है। भागमभाग की जिंदगी और जंक फूड खाने के कारण शरीर में बहुत सी समस्याएं होती है। ऐसे में मेनोपॉज का एक कारण यह भी माना जाता है। इसके अलावा फिजिकल एक्सरसाइज की कमी और ज्यादा मानसिक प्रेशर भी मोनोपॉज को इनविटेशन देता है। अगर आप सोचते हैं कि पर्यावरण में कुछ हो और उसका असर शरीर पर न पड़े ऐसा संभव ही नहीं है। प्रदूषण के कारण महिलाओं में सांस की समस्या अक्सर देखी जाती है। इस कारण भी मेनोपॉज की उम्र घट गई है। WHO की एक रिपोर्ट की माने तो महिलाओं में मेनोपॉज की उम्र घटना प्रदूषण भी एक कारण है। मेनोपॉज का एक कारण जेनेटिक भी है। अगर किसी महिला की मां या दादी या नानी का मेनोपॉज जल्दी हो गया है तो वह भी इस प्रक्रिया का हिस्सा जल्दी बन सकती है
मोनोपॉज हार्मोन जीवनशैली गर्मी नींद की कमी मूड स्विंग वजन बढ़ना बाल झड़ना प्रदूषण जेनेटिक
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
विटामिन बी12 की कमी: लक्षण, कारण और उपचारविटामिन बी12 की कमी के लक्षण, कारण, और उपचार के बारे में जानकारी।
और पढो »
खराब ब्लड सर्कुलेशन: लक्षण, कारण और बचावयह लेख खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण, कारण और बचाव के तरीकों पर प्रकाश डालता है। ब्लड सर्कुलेशन का महत्व और इसके नकारात्मक प्रभावों को समझना महत्वपूर्ण है।
और पढो »
फ्लैश ईटिंग बैक्टीरिया: कारण, लक्षण और इलाजयह लेख फ्लैश ईटिंग बैक्टीरिया के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिसमें इसके कारण, लक्षण और इलाज शामिल हैं।
और पढो »
वजाइनल ड्राइनेस: कारण, लक्षण और उपचारयह लेख वजाइनल ड्राइनेस के कारण, लक्षण और इसे दूर करने के तरीकों पर प्रकाश डालता है।
और पढो »
फाइब्रोमायल्जिया: दर्द और थकान का कारणयह लेख फाइब्रोमायल्जिया के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिसमें इसके लक्षण, कारण और जोखिम कारक शामिल हैं।
और पढो »
पुरुषों में विटामिन B-12 की कमी: कारण, लक्षण और बचावयह लेख पुरुषों में विटामिन B-12 की कमी के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिसमें इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय शामिल हैं।
और पढो »