यमुना में अमोनिया बढ़ने से दिल्ली में पानी की किल्लत

पानी की समस्या समाचार

यमुना में अमोनिया बढ़ने से दिल्ली में पानी की किल्लत
पानी की किल्लतयमुनाअमोनिया
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से दिल्ली में पानी की भारी किल्लत है। वजीराबाद रिजर्वायर से पानी लेना बंद कर दिया गया है और प्लांट से पानी उत्पादन 50 प्रतिशत ही हो रहा है।

नई दिल्ली : यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में पानी की भारी किल्लत है। अमोनिया लेवल बढ़ने से हालात ऐसे हो गए है कि वजीराबाद रिजर्वायर से एक बूंद भी पानी नहीं लिया जा रहा है और प्लांट से पानी उत्पादन 50 प्रतिशत ही हो रहा है। चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी प्रभावित है। जल बोर्ड अफसरों का कहना है कि यमुना में अमोनिया लेवल 5 पीपीएम है, लेकिन अमोनिया की मात्रा इससे कहीं अधिक बताई जा रही है। यमुना में क्यों बढ़ गई अमोनिया की मात्रा? दिल्ली जल बोर्ड अफसरों का कहना है

कि हरियाणा से यमुना में इंडस्ट्रियल पोल्यूटेंट काफी आ रहा है, जिससे यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। सोमवार को वजीराबाद रिजर्वायर में अमोनिया की मात्रा 5 पीपीएम रेकॉर्ड की गई। दिल्ली के किसी भी वॉटर प्लांट में अमोनिया की इतनी अधिक मात्रा को ट्रीट कर पीने योग्य बनाने की व्यवस्था नहीं है। पानी में अमोनिया लेवल अधिकतम एक पीपीएम तक ही ट्रीट किया जा सकता है। ऐसे में वजीराबाद रिजर्वायर से पानी लेना बंद कर दिया गया है। प्लांट को पूरी तरह से बंद न करना पड़े, इसके लिए हैदरपुर फेज-1 व फेज -2 प्लांट और बवाना वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी डायवर्ट कर वजीराबाद प्लांट में भेजा जा रहा है। इससे हैदरपुर प्लांट और बवाना वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी पानी उत्पादन करीब 10 प्रतिशत कम हो गया है। हैदरपुर और बवाना प्लांट से पानी डायवर्ट करने क बाद इन दोनों प्लांटों से जिन इलाकों में पानी सप्लाई होता है, उन इलाकों में भी पानी की भारी किल्लत है। यह समस्या अगले कई दिनों तक बनी रह सकती है।हैदरपुर प्लांट फेज-1 से जुड़े इन इलाकों में पानी की किल्लत : पीतमपुरा, शालीमार बाग, लॉरेंस रोड, सरस्वती विहार, सैनिक विहार, मंगोलपुरी, पीरागढ़ी, बुध विहार, सुल्तानपुरी, अवंतिका, राजा गार्डन, राजौरी गार्डन, सुभाष नगर, हरीनगर, वेस्ट जोन, कीर्ति नगर, मायापुरी का कुछ एरिया, इंद्रलोक, टोडापुर, एमईएस सेक्टर-23, रोहिणी सेक्टर-29 और किराड़ी।हैदरपुर प्लांट फेज-2 से जुड़े इन इलाकों में पानी की किल्लत: रोहिणी सेक्टर-7, 11, 17, 18 और 19, प्रशांत विहार, मधु विहार, मंगोलपुरी, पश्चिम विहार, मायापुरी, जनकपुरी, तिलक नगर, दिल्ली कैंट, पालम कमांड एरिया, डीयर पार्क, महिपालपुर, सागरपुर, वसंत विहार, सदर बाजार, पूरा द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट क

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

पानी की किल्लत यमुना अमोनिया दिल्ली जल बोर्ड

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली में पेयजल संकट गहरा हुआ, यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से जल आपूर्ति प्रभावितदिल्ली में पेयजल संकट गहरा हुआ, यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से जल आपूर्ति प्रभावितयमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में पेयजल संकट गहरा गया है। वजीराबाद जल शोधक संयंत्र को संचालित करने के लिए मुनक नहर से पानी लाने पड़ रहा है, जिससे हैदरपुर, बवाना और द्वारका जल शोधक संयंत्रों में जल उत्पादन 5 से 10 प्रतिशत तक घट गया है। प्रदूषित पानी को शुद्ध करने में असमर्थता के कारण दिल्ली जल बोर्ड जल आपूर्ति को संतुलित करने के प्रयास कर रहा है।
और पढो »

Delhi Water Supply: यमुना में अमोनिया बढ़ने से दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित, जानिए कौन से हैं इलाकेDelhi Water Supply: यमुना में अमोनिया बढ़ने से दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित, जानिए कौन से हैं इलाकेदिल्ली में यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्रों से पानी की आपूर्ति कम हो गई है। उत्तर दक्षिणी पश्चिमी दक्षिणी मध्य दिल्ली व नई दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल बोर्ड ने अलर्ट जारी कर कहा है कि यमुना में अमोनिया के स्तर में सुधार होने तक समस्या बनी...
और पढो »

दिल्ली में प्रदूषण और यमुना की गंदगी, वोटरों का क्या कहना?दिल्ली में प्रदूषण और यमुना की गंदगी, वोटरों का क्या कहना?दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, लोकल 18 ने दिल्ली के लोगों से पूछताछ की कि क्या प्रदूषण और यमुना की गंदगी उनके वोटिंग फैसले को प्रभावित करेंगे.
और पढो »

प्राकृतिक मार्ग बदला, रेनीवेल हुए ड्राई और सूखने लगी यमुना नदी, फरीदाबाद में गहरा सकता है जल संकटप्राकृतिक मार्ग बदला, रेनीवेल हुए ड्राई और सूखने लगी यमुना नदी, फरीदाबाद में गहरा सकता है जल संकटYamuna River Issue : फरीदाबाद में यमुना नदी के सूखते मार्ग से पानी की किल्लत गहरा रही है। हथिनी कुंड बैराज से पानी न छोड़े जाने के कारण यमुना में केवल नालों का पानी बह रहा है, जिससे रेनीवेल सूख रहे हैं और शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
और पढो »

शिमला से ठंडी हुईं हरियाणा की रातें: हिसार सबसे ठंडा; 10 जिलों में धुंध का अलर्ट, सात शहरों की हवा हुई खराबशिमला से ठंडी हुईं हरियाणा की रातें: हिसार सबसे ठंडा; 10 जिलों में धुंध का अलर्ट, सात शहरों की हवा हुई खराबपहाड़ों में हो रही बर्फवारी और बारिश से हरियाणा में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। यही वजह है कि हरियाणा की रातें शिमला से भी ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं।
और पढो »

भारतीय एग्रोकेमिकल सेक्टर अगले वित्त वर्ष में 9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: रिपोर्टभारतीय एग्रोकेमिकल सेक्टर अगले वित्त वर्ष में 9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: रिपोर्टभारतीय एग्रोकेमिकल सेक्टर अगले वित्त वर्ष में 9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 01:03:16