दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यमुना में अमोनिया के उच्च स्तर पर चुनाव आयोग के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने यमुना में बढ़ते अमोनिया के स्तर पर चिंता व्यक्त की और हरियाणा पर गंभीर आरोप लगाए. सीएम आतिशी ने कहा कि चुनाव आयोग ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है.
दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यमुना के जहरीले पानी को लेकर सियासत तेज है. सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया. वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज कर केजरीवाल पर पलटवार किया. इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यमुना में अमोनिया के उच्च स्तर पर चुनाव आयोग के साथ बैठक की.
पानी हिमाचल से आता है, पंजाब-हरियाणा को पानी का उचित हिस्सा देता है. उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ के पत्र से पता चलता है कि दिल्ली के जल उपचार संयंत्र 1पीपीएम - 2पीपीएम तक अमोनिया का उपचार कर सकते हैं. अभी अमोनिया का स्तर 6.8-7.2 पीपीएम है. हरियाणा और दिल्ली में यमुना में अमोनिया के स्तर को मापने के लिए दिल्ली, हरियाणा और चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त टीम बनाई जानी चाहिए.
Yamuna Yamuna River Amonia In Yamuna Atishi Bhagwant Mann आतिशी यमुना अमोनिया
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली में जल संकट: यमुना में जहरीला पानी डालने का आरोप बीजेपी परदिल्ली में यमुना नदी में अमोनिया के स्तर में अचानक और तेज वृद्धि के कारण जल संकट गहरा गया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया है कि बीजेपी हरियाणा सरकार के जरिए यमुना में जहरीला पानी डालकर दिल्ली वालों को जानबूझकर पानी से वंचित करना चाहती है. दिल्ली के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने की कगार पर हैं और करीब 34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.
और पढो »
केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, हरियाणा से जहरीला पानी दिल्ली भेजा जा रहा हैदिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा से दिल्ली आने वाले पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की हरियाणा सरकार ने यमुना का पानी जहरीला कर दिया है और दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
और पढो »
भाजपा नेता के विवादास्पद बयानों पर कांग्रेस का कड़ा विरोधकलकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिस पर आप और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला है।
और पढो »
दिल्ली में यमुना नदी के पानी में जहरीला अमोनिया, जल संकट गहरादिल्ली में यमुना नदी के पानी में जहरीला अमोनिया का स्तर बढ़ने से जल संकट गहरा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि बीजेपी हरियाणा सरकार से मिलकर दिल्लीवासियों को प्यासा मारने की कोशिश कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस मामले में हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है।
और पढो »
भोपाल: यूनियन कार्बाइड कचरे का पीथमपुर जा रहा है337 टन जहरीला कचरा 250 किमी के ग्रीन कारीडोर से पीथमपुर भेजा जा रहा है.
और पढो »
Delhi Water Supply: दिल्ली के कई पॉश इलाकों में बंद हो सकती है पानी की सप्लाई, कहीं आपका क्षेत्र तो नहीं शामिलयमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट गहरा गया है। वजीराबाद और चंद्रावल जलशोधन संयंत्र से लगभग 20 प्रतिशत कम पानी मिल रहा है। इससे दिल्ली के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि पिछले 10 दिनों से हरियाणा से प्रदूषित पानी यमुना नदी में डाला जा रहा...
और पढो »