युगांडा में 'डिंगा डिंगा' नामक एक रहस्यमय बीमारी तेजी से फैल रही है, जिसके कारण भारी चिंता है। इस बीमारी के लक्षणों में बुखार और शरीर में कंपकपी शामिल हैं। कांगो में भी एक समान बीमारी फैल रही है, जिससे 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
कंपाला: अफ्रीकी देश युगांडा में ' डिंगा डिंगा ' नाम की एक रहस्यमय बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी के तेजी से बढ़ते मरीज डॉक्टरों की चिंता बढ़ा रहे हैं क्योंकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। देश के बुंडीबुग्यो जिले में ये बीमारी फैली है, जहां इससे करीब 300 लोग पीड़ित हुए हैं। यह बीमारी महिलाओं और लड़कियों को ज्यादा प्रभावित कर रही है। एक और अफ्रीकी देश कांगो ं में भी नई बीमारी फैली है। इस बीमारी से 30 मौतें हो चुकी हैं, जिससे चिंताएं बढ़ी हुई हैं। युगांडा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
इस बीमारी की वजह और संभावित इलाज खोजने पर काम कर रहे हैं। डॉक्टरों के लिए राहत की बात ये है कि इससे अभी तक कोई मौत नहीं हुई है। आमतौर पर एक हफ्ते में इसके मरीज ठीक हो रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि इस बीमारी के लक्षणों में बुखार और शरीर में बहुत तेज कंपकपी (डांस जैसा) होती है। कुछ गंभीर मामलों में मरीजों में लकवा जैसे लक्षण भी देखे गए हैं। 1518 में फैले प्लेग को याद कर रहे डॉक्टरयुगांडा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को डिंगा डिंगा के लक्षण महसूस होते हैं तो बिना देर किए अस्पताल आएं। सामुदायिक स्वास्थ्य टीमें फिलहाल एंटीबायोटिक दवाएं इससे प्रभावित मरीजों को दे रही हैं। स्थानीय डॉक्टर कियिता क्रिस्टोफर ने बताया है कि मरीज आमतौर पर एक हफ्ते के अंदर ठीक हो रहे हैं लेकिन हम सभी से अपील करते हैं कि घरेलू नुस्खों से इलाज की कोशिश ना करें।डिंगा डिंगा से पीड़ित लोगों का शरीर खतरनाक तरह से हिलता है, जो डांस करने जैसा लगता है। इससे प्रभावित लोगों के लिए चलना असंभव हो जाता है, क्योंकि उनका शरीर से नियंत्रित हट जाता है। इस वजह से कुछ एक्सपर्ट इस बीमारी की तुलना 1518 में फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में फैले डांसिंग प्लेग से भी कर रहे हैं, जब इससे बीमार लोग बैचेनी में नाचते हुए मर जाते थे।पहली बार कब हुआ था जिक्रकांगों में भी फैली बीमारीडेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में भी पांजी स्वास्थ्य क्षेत्र में एक अज्ञात बीमारी फैल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, कांगो में अब तक 394 मामले सामने आए हैं और 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, खांसी, नाक बहना और शरीर में दर्द शामिल है। इस बीमारी पर ज्यादा जानकारी के लिए स्वास्थ्य एक्सपर्ट जा
डिंगा डिंगा बीमारी युगांडा कांगो लक्षण स्वास्थ्य प्रकोप
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
डिंगा डिंगा बीमारी: युगांडा में छाया रहस्यमयी बीमारी का डंकायुगांडा में एक रहस्यमयी बीमारी 'डिंगा डिंगा' ने लोगों को अपना शिकार बना लिया है. अधिकतर किशोर लड़कियों और महिलाओं को इस बीमारी का शिकार बनाया जा रहा है. इस बीमारी से पीड़ित लोगों में अनियंत्रित कंपन और चलने में परेशानी होती है.
और पढो »
युगांडा में 'डिंगा डिंगा' बीमारी ने मचाया कहरयुगांडा में एक रहस्यमयी बीमारी 'डिंगा डिंगा' तेजी से फैल रही है, जिसके कारण लोगों का शरीर अनियंत्रित होकर हिलने लगता है। यह बीमारी विशेष रूप से किशोर लड़कियों और महिलाओं को प्रभावित कर रही है। डॉक्टरों को अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चला है।
और पढो »
डिंगा डिंगा रोग: युगांडा से फैलती है रहस्यमयी बीमारीएक अस्पष्ट बीमारी, जिसे डिंगा डिंगा रोग के नाम से जाना जाता है, युगांडा से फैल रही है और लगभग 300 लोगों को प्रभावित कर चुकी है। यह बीमारी महिलाओं को विशेष रूप से प्रभावित कर रही है। डॉक्टर इस रहस्यमय बीमारी के कारण और उपचार खोजने में लगे हैं।
और पढो »
युगांडा में डिंगा डिंगा वायरस से 300 से अधिक संक्रमित, नाचने जैसी कंपकपी का लक्षणअफ्रीकी देश युगांडा में डिंगा डिंगा वायरस के कारण 300 से अधिक लोगों ने संक्रमण का शिकार होना पड़ा है। इस वायरस का सबसे प्रमुख लक्षण शरीर में नाचने जैसी तेज कंपकपी होती है।
और पढो »
युगांडा में रहस्यमयी बीमारी से 300 से अधिक लोग प्रभावितयुगांडा के बुंदीबुग्यो जिले में एक रहस्यमयी बीमारी फैली है जिससे करीब 300 लोगों को बुखार, कंपन और चलने में परेशानी हो रही है. ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां इससे प्रभावित हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा 'डिंगा डिंगा' वायरस से संक्रमण होने की संभावना जताई जा रही है.
और पढो »
हरियाणा में शीतलहर का कहर, 14 जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड; मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारीहरियाणा पंजाब दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हिसार में तापमान 0.
और पढो »