केरल के त्रिचूर जिले के निवासी बिनिल, रूस की सेना में शामिल थे और यूक्रेन में युद्ध क्षेत्र में तैनात थे। उनके रिश्तेदारों ने उनकी मौत की जानकारी दी है। बिनिल के साथ जैन टीके भी रूस गए थे और उन्हें चोटें आई हैं।
पीटीआई, त्रिचूर । यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से लड़ रहे एक भारतीय के मारे जाने और एक अन्य के घायल हाने की खबर है। मृतक की पहचान केरल के त्रिचूर जिले के निवासी बिनिल के रूप में हुई है। बिनिल के एक रिश्तेदार सनीश ने यह दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके एक अन्य रिश्तेदार जैन टीके को भी चोटें आई हैं। उनका मॉस्को में इलाज चल रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बिनिल रूस के सैन्य सहायता सेवा में कार्य कर रह थे। यह खबर रूस - यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में फंसे बिनिल और उनके रिश्तेदार
जैन टीके को वापस लाने के प्रयासों के बीच आई है। सनीश ने कहा, मॉस्को में भारतीय दूतावास ने हमें उनकी मौत की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों को यह जानकारी रूसी सेना से मिली है। बिनिल की पत्नी ने अधिकारियों से ये अपील बिनिल की पत्नी जाइसी बिनिल और जैन को घर वापस लाने की अपील अधिकारियों से करती रही हैं। बिनिल ने परिवार को बताया था कि उन्हें और जैन को युद्ध के मोर्चे पर तैनात कर दिया गया। आईटीआई मैकेनिकल डिप्लोमा धारक बिनिल और जैन इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर के रूप में काम करने की उम्मीद में चार अप्रैल को रूस गए थे। रिश्तेदारों ने लगाए ये आरोप रिश्तेदारों के अनुसार रूस पहुंचने पर उनके भारतीय पासपोर्ट जब्त कर लिए गए और उन्हें रूसी सेना में युद्ध क्षेत्र में तैनात कर दिया गया। उनके रिश्तेदारों ने कहा था कि दोनों यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्र में कहीं फंसे हुए हैं जो अब रूसी नियंत्रण में है। उन्होंने अपनी वापसी के लिए अधिकारियों से मदद मांगी थी। दोनों प्राइवेट वीजा पर रूस गए थे। प्राइवेट वीजा हासिल करने में उनके एक रिश्तेदार ने मदद की थी जो रूसी सेना में तैनात था, हालांकि उसे भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद इस साल की शुरुआत में मॉस्को ने सेना से मुक्त किया था।
यूक्रेन युद्ध रूस भारतीय बिनिल जैन टीके केरल त्रिचूर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
युद्ध में भारतीय युवक की मौतकेरल के एक युवक बिनिल टीबी की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत हो गई है. उसके साथी जैन टीके गंभीर रूप से घायल हैं.
और पढो »
यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ा भारत का बिनिल, जेलेंस्की की आर्मी से लड़ते हुए गंवाई जान, जानें मामलाकेरल के रहने वाले बिनिल टीबी की यूक्रेन युद्ध में लड़ते हुए मौत हो गई. उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है.
और पढो »
सेना गाड़ी गिरने में पांच जवान मारे गएजम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, पांच जवानों की मौत, 13 घायल।
और पढो »
सेना की गाड़ी गिरी खाई में, दो सैनिकों की मौतबांदीपोरा में सेना की गाड़ी गिरी खाई में, दो सैनिकों की मौत, तीन घायल
और पढो »
यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक रूसी पत्रकार की मौतयूक्रेन में एक ड्रोन हमले में एक रूसी पत्रकार की मौत हो गई और चार अन्य मीडियाकर्मी घायल हो गए हैं।
और पढो »
जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमलाजलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के स्थानीय कर्मचारियों पर हमला हुआ है जिसमें एक ड्राइवर की मौत और अनुवादक वदूद खान शिरजाद और एक भारतीय कर्मचारी घायल हुए हैं।
और पढो »