उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण कम करने और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए यूपी कैंप और 15 ज्ञान केंद्रों के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में हजारों युवाओं को हरित कौशल प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे राज्य में कुशल मानव संसाधन तैयार...
यूपी में शुद्ध हवा के लिए 15 क्षेत्रीय ज्ञान केंद्रों के बीच एमओयू, पांच साल में हजारों युवाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण कम करने और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए यूपी कैंप और 15 ज्ञान केंद्रों के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत अगले पासमय कम है?
प्रदेश को वायु प्रदूषण से मुक्त रखने और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी और 15 क्षेत्रीय ज्ञान केंद्रों के बीच बुधवार को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय में एमओयू हुआ। इसका उद्देश्य राज्य में क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और हरित कौशल बल के विकास को सुदृढ़ करना है। एमओयू के तहत अगले पांच वर्ष में हजारों युवाओं को हरित कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों और स्थानीय निकायों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रीय ज्ञान केंद्र अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, डॉ.
भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नालाजी, दिल्ली इंस्टिट्यूट आफ एनवायरनमेंट एण्ड सस्टैनबल डेवलपमेंट, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, इंडियन इंस्टिट्यूट आफ टेक्नालाजी रुड़की, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर, मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलाजी प्रयागराज के साथ यूपी कैंप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी चंद्रकला ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।इन केंद्रों की भागीदारी से पूरे प्रदेश में हरित अर्थव्यवस्था के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने का मार्ग प्रशस्त होगा। उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद राहिब ने परियोजना के बारे मे सभी संस्थानों को जानकारी दी। इसका लक्ष्य राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषयों पर सरकारी अधिकारियों, स्थानीय निकायों एवं समुदायों की क्षमता का विकास है। युवाओं को हरित रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करते हुए सक्षम एवं प्रशिक्षित हरित कौशल बल का निर्माण किया जाएगा। UP Cabinet Meeting: यूपी के सरकारी वकीलों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, फीस में की 50 प्रतिशत तक बढ़ाेतरी यूपी बनेगा ग्लोबल चिप हब: योगी कैबिनेट ने 'सेमीकंडक्टर नीति-2024' में संशोधन को दी मंजूरी, भारत सरकार के मिशन से जुड़ेगा कदम
Green Skills Training Uttar Pradesh Environment MOU Regional Centers Capacity Building UP Green Economy India Youth Skill Development Climate Change UP Lucknow News UP CAMP Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सीएम फडणवीस की पत्नी ने ई-रिक्शा चलाया, VIDEO: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पैसेंजर बनीं, पिंक ई-रिक्शा पहल की शुरुआत हुईAmruta Fadanavis drives Pink E-Rickshaw for womens green mobility program. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
और पढो »
सीएम फडणवीस की पत्नी ने ई-रिक्शा चलाया, VIDEO: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पैसेंजर बनीं, पिंक ई-रिक्शा पहल की शुरुआत हुईAmruta Fadanavis drives Pink E-Rickshaw for womens green mobility program. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
और पढो »
Maharashtra: पासिंग आउट परेड सेरेमनी में घुटनों के बल बैठा आर्मी ऑफिसर, साथी को किया प्रपोज, वीडियो हुआ वायरलCaptain bharat bhardwaj proposes partner at combat army aviation training- school passing out parade nashik- Maharashtra: पासिंग आउट परेड सेरेमनी में घुटनों के बल बैठा आर्मी ऑफिसर, साथी को किया
और पढो »
IPO Alert: ₹631 करोड़ का आईपीओ... खुलने से पहले ही ग्रे-मार्केट में मचाया गदरCMR Green Tech IPO: बुधवार को मैनबोर्ड कैटेगरी का आईपीओ ओपन होने जा रहा है, जिसका साइज 631 करोड़ रुपये है, इसमें 5 जून तक बोली लगाई जा सकती है.
और पढो »
यूपी के युवाओं को घर बैठे फ्री में मिलेगी AI Training, योगी सरकार दे रही मौका - free online ai training by up skill mission boost your careerउत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने युवाओं और आम नागरिकों के लिए मुफ्त ऑनलाइन AI प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें घर बैठे AI की बुनियादी जानकारी और उपयोगिता सीखकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।
और पढो »
शिक्षक भर्ती घोटाला: अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन, 15 जून को पूछताछ के लिए बुलायाTeacher Recruitment Scam: ED Summons Abhishek Banerjee Called for Questioning on 15 June- शिक्षक भर्ती घोटाला: अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन, 15 जून को पूछताछ के लिए बुलाया
और पढो »




