यूपी में 29 जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा, तापमान में गिरावट

मौसम समाचार

यूपी में 29 जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा, तापमान में गिरावट
मौसम पूर्वानुमानवर्षातापमान
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 53%

मौसम विभाग ने यूपी में 29 जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इससे तापमान में गिरावट आ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वर्षा होने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ यूपी में एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 29 जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इससे तापमान में गिरावट आयेगी। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में सुबह कोहरा रह सकता है। दोपहर में धूप निकलेगी। तापमान में सोमवार से थोड़ा गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। यूपी का मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार बदल रहा है। किसी जिले में तेज धूप

तो किसी में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में तीस से चालीस किलोमीटर की ठंडी हवाएं चलने से ठंड का एहसास होगा। हालांकि कुछ जिलों में 31 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। नया पश्चिमी विक्षोभ इस दौरान प्रदेश ग्रीन जोन में रहेगा, यानी मौसम पूरी तरह अनुकूल रहेगा। लेकिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। उसके बाद 31 जनवरी तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे बारिश होने की संभावना बन रही है। अभी ठंड का असर रहेगा बारिश से यूपी के तापमान में कुछ कमी आ सकती है और ठिठुरक फिर से बढ़ सकती है। हालांकि अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अयोध्या में मौसम साफ रह सकता है। वहीं देवरिया, गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। प्रयागराज में मौनी अमावस्या को मौसम साफ रहने का अनुमान है। हल्का कोहरा या धुंध सुबह छा सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे यूपी में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, कानपुर सहित आसपास के जिलों में धूप निकलने की संभावना है, जिससे दिन का तापमान बढ़ सकता है। पश्चिमी हिस्से से विक्षोभ के गुजरने के बाद अब प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाएं चलने लगी हैं, जिससे मौसम दोबारा करवट लेने वाला है। इन जिलों में सुबह धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्‍ती, गाजीपुर, मथुरा, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, फतेहपुर, बांदा, बरेली समेत कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मौसम पूर्वानुमान वर्षा तापमान पश्चिमी विक्षोभ यूपी लखनऊ

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

सीकर में मौसम साफ, तापमान में मामूली बढ़ोतरीसीकर में मौसम साफ, तापमान में मामूली बढ़ोतरीउत्तरी हवा के प्रभाव में कमी के साथ सीकर में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। 6 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
और पढो »

गाजियाबाद में शीतलहर, एयर क्वालिटी में बढ़ोतरीगाजियाबाद में शीतलहर, एयर क्वालिटी में बढ़ोतरीगाजियाबाद में आज शीतलहर जैसा मौसम रहेगा। हवा की गति सामान्य से 2 गुना अधिक है। तापमान में गिरावट के साथ एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई है।
और पढो »

आगरा में ठंड का असर जारी, 9 जनवरी को कोल्ड डे अलर्टआगरा में ठंड का असर जारी, 9 जनवरी को कोल्ड डे अलर्टमौसम विभाग ने 9 जनवरी को कोल्ड डे घोषित किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ेगी। जिले के सभी विद्यालय 8 जनवरी को बंद रहेंगे।
और पढो »

सहारनपुर में सर्दी का कहर जारी, तापमान में गिरावटसहारनपुर में सर्दी का कहर जारी, तापमान में गिरावटसहारनपुर में सर्दी का प्रभाव और बढ़ रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवा चल रही है।
और पढो »

उत्‍तर प्रदेश में ठंड से सरसों की फसल पर पड़ रहा असरउत्‍तर प्रदेश में ठंड से सरसों की फसल पर पड़ रहा असरउत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ ही बढ़ती ठंड से फसलों को नुकसान हो रहा है, खासकर सरसों की फसल को।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में बारिश से स्कूल बंद, विंटर वेकेशन की घोषणाउत्तर प्रदेश में बारिश से स्कूल बंद, विंटर वेकेशन की घोषणाउत्तर प्रदेश में हुई तेज बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम में बदलाव आया है। तापमान में गिरावट देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 10:07:54