यूपी चुनाव: आंध्र से आए इस सर्वे में यूपी में बन रही अखिलेश सरकार, बसपा-कांग्रेस को भी फायदे का अनुमान UPElection2022 ExitPoll2022 UPExitPoll BJP SP BSP Congress
इससे पहले आए ज्यादातर एग्जिट पोल का अनुमान है कि यूपी में फिर से योगी सरकार बनने जा रही है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल राज्य में सपा की सरकार बनने का भी अनुमान लगा रहे हैं।11 बड़े चैनलों और एजेंसियों का अनुमान हैं कि इस बार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की फिर से सरकार बन रही है। वहीं, तीन एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के आसार हैं। इनमें देशबंधु और 4-पीएम के साथ दक्षिण भारत के एक चैनल का एग्जिट पोल शामिल हैं। ये एग्जिट पोल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी की...
जीत सकती है। वहीं, भाजपा 138 से 140 सीटों तक सिमट जाएगी। बहुजन समाज पार्टी को भी 2017 के मुकाबले कुछ सीटों का फायदा होता दिख रहा है। साक्षी ग्रुप के सर्वे में इस बार बसपा को 19 से 23 सीटें तक मिल सकती हैं। कांग्रेस को 12 से 16 और अन्य के खाते में एक से दो सीटें जा सकती हैं।देशबंधु के सर्वे के मुताबिक समाजवादी पार्टी को इस बार 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक से नौ, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें...