उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 18 फरवरी से 5 मार्च तक चलने वाला है। सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यह बार विधान मंडल का बजट सत्र 11 दिन चलेगा। सत्र की शुरुआत 18 फरवरी से होगी। 20 फरवरी को सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। विधान सभा सचिवालय ने गुरुवार को पांच मार्च तक का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। हालांकि, इसे घटाने व बढ़ाने का अधिकार कार्य मंत्रणा समिति को है। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक 17 फरवरी को होगी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 18 फरवरी मंगलवार को 11 बजे विधान मंडल के दोनों सदनों विधान सभा व
विधान परिषद की संयुक्त बैठक होगी। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी। दोपहर साढ़े 12:30 बजे औपचारिक कार्य, अध्यादेश, अधिसूचना, नियम आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे। 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 20 फरवरी को 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 21 फरवरी को फिर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके बाद विधायी कार्य होंगे। 22 व 23 फरवरी को शनिवार व रविवार को बैठक नहीं होगी। 24 फरवरी सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पर साधारण चर्चा व विधायी कार्य होंगे। 25 फरवरी को भी बजट पर चर्चा व विधायी कार्य होंगे। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवकाश के कारण बैठक नहीं होगी। 27 व 28 फरवरी को भी बजट पर चर्चा व विधायी कार्य होंगे। एक व दो मार्च को शनिवार व रविवार के कारण सदन नहीं चलेगा। तीन व चार मार्च को भी बजट पर चर्चा व अन्य विधायी कार्य होंगे। सरकार पांच मार्च को बजट पास कराएगी। इन दो अध्यादेश के आएंगे प्रतिस्थानी विधेयक उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास (संशोधन) अध्यादेश, 2025 संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (संशोधन) अध्यादेश, 202
UP विधानमंडल बजट सत्र कार्यक्रम सरकार
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बिहार विधान सभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरूबिहार विधान सभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होगा और 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सरकार आर्थिक सर्वेक्षण और वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी।
और पढो »
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक, निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आठवां बजटवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आठवां बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक दो भागों में होगा।
और पढो »
भारत की संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरूभारत की संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा, जिसमें राष्ट्रपति संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस सत्र में 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा।
और पढो »
उत्तर प्रदेश बजट सत्र होली के बाद तक चलेगा!उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के चौथे हफ्ते में शुरू होने की संभावना है। सत्र दो चरणों में होगा और होली के बाद दूसरे चरण की शुरुआत होगी।
और पढो »
'पुअर लेडी...' राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी का रिएक्शन, कहा- अंत तक थक गई थींराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन संबोधन किया, सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर रिएक्शन में कहा कि भाषण के अंत तक राष्ट्रपति थक गई थीं.
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच संसद का बजट सत्र आज शुरूराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के बजट सत्र का शुभारंभ करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी और मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट पेश करेंगी।
और पढो »